रविवार, 21 जुलाई 2024

 

 

शह और मात-11

 

रात को सारी रिकार्डिंग भेज कर मैने एक मेसेज डाल दिया… कल सुबह सात बजे आपके नये निर्देश लेने के लिये काल करुँगा। मेसेज और रिकार्डिंग भेज कर मै कपड़े बदल कर बिस्तर पर पड़ गया था। अगली सुबह कमांड सेन्ट्रल से संपर्क साधते ही जनरल रंधावा की आवाज गूंजी… पुत्तर, मै दोनो को लाइन पर ले रहा हूँ। वीके की आवाज कान मे पड़ी… मेजर। तभी अजीत सर बोले… कल की बातचीत की रिकार्डिंग हमने सुन ली है। …सर, अब बताईये कि आगे क्या करना है? वीके ने कहा… मेजर, वालकाट का असिस्टेन्ट बनने मे तुम्हें एक फायदा है कि तुम्हारे पास इसके द्वारा वालकाट के नीतिगत फैसलों पर प्रभाव डाल सकते हो परन्तु इसी के साथ यह भी खतरा है कि तुम उसके नेटवर्क के सामने आ जाओगे। अजीत सर ने बीच मे बात काटते हुए कहा… वीके, उसके नेटवर्क के सामने अगर समीर आ भी गया तो भी यह भेद करना मुश्किल हो जायेगा कि वह पाकिस्तानी समीर है या भारतीय समीर है। मैने जल्दी से कहा… सर, मै नेपाल का समीर भी हो सकता हूँ। आप सही कह रहे है कि यह मेरे उपर निर्भर करता है कि उसके नेटवर्क के सामने मै कैसे पेश आता हूँ। जनरल रंधावा बोले… अजीत, इस आप्रेशन मे व्यक्ति को सामने तो आना ही पड़ेगा। अच्छा यही होगा कि हमारा और इसका संपर्क सीधे और परोक्ष रुप से कभी नहीं होना चाहिये। अबकी बार वीके ने निर्णय लेते हुए कहा… मेजर, वालकाट अपने हित साधने की कोशिश करेगा। हमे अपना काम करते हुए बस यह ख्याल रखना है कि कहीं अपने हित साधते हुए वह हमारे लिये कोई नयी मुश्किल न खड़ी कर दे। इस लिये उसके साथ काम करना हम सब के लिये बेहतर होगा। दोनो ने तुरन्त वीके की बात का अनुमोदन कर दिया था।

कुछ सोच कर मैने पूछा… सर, आज मुझे अपनी कीमत बतानी है। मै आज तक मर्सेनरी फोर्स रहा नहीं तो मुझे क्या करना चाहिये? अजीत सर ने पहल करते हुए कहा… पाकिस्तानी कारोबारी बने हो तो उनकी तरह सोचना। अमरीका को पाकिस्तान की हर चीज की कीमत देनी पड़ती है। इसलिये बेझिझक अपनी कीमत खुद तय करना। वीके ने सुझाव दिया… हर उद्देश्य के अनुसार अपनी कीमत तय करना। तभी जनरल रंधावा बोले… यार तुम लोग एक फौजी को क्यों बर्बाद करने पर तुले हुए हो। समीर पुत्तर यह सोच कर कीमत बताना कि तुम इस हक डाक्ट्रीन के लिये सल्श फन्ड तैयार कर रहे हो। इसके सिवा और कुछ नहीं सोचना। अजीत सर ने चुटकी लेते हुए कहा… सरदार, नेपाल की आब्सर्वेशन पोस्ट भी तूने मुफ्त मे तैयार करवा ली और इसका कारोबार भी मुफ्त मे सेट करवा दिया। अबकी बार मुफ्त मे इसे पाकिस्तानी पूंजी निवेशक भी बना दिया। अब फिर इसको मुफ्त मे काम करने की शिक्षा दे रहा है। भाई इसके भी बाल बच्चे है। इसको भी घर चलाना है और अपने भविष्य को भी देखना है। कब तक इससे मुफ्त मे काम लेता रहेगा। अब तो इसकी तन्ख्वाह भी बन्द हो गयी है। गरीब पर कुछ तो रहम कर। इसे भी कमाने दे। तीनो इसी बात मे उलझ गये थे।

मैने बीच मे बात काटते हुए कहा… सर, एक केरेला के सरकारी स्कूल का आईडेन्टिटी कार्ड की फोटो भेज रहा हूँ। प्लीज क्या आप इस लड़की के बारे जानकारी निकाल सकते है क्योंकि पहली बार मैने कुछ मलयाली लड़कियों को दाईश के जिहादियों के साथ पाकिस्तान मे देखा है। अजीत सर ने चौंकते हुए पूछा… साफ शब्दों मे बताओ। मैने उन तीन स्त्रियों की कहानी सुना कर पूछा… सर, यह मेरी समझ से बाहर है कि मलयाली लड़कियाँ दाईश के जिहादियों के साथ क्या कर रही है। सभी जिहादी पश्तून थे परन्तु महिलायें मलयाली होने कारण मुझे अजीब लगा था। केरेला कहीं दाईश का नया रिक्रूटमेन्ट सेन्टर तो नहीं बनता जा रहा है? …समीर, हमारे लिये भी यह जानकारी नयी है। भला हिन्दु मलयाली लड़की अफगानिस्तान कैसे पहुँच गयी। अगर रिक्रूटमेन्ट की बात है तो मलयाली मुस्लिम लड़के होने चाहिये थे। इसकी जाँच करनी जरुरी है। क्या तुम उन लड़कियों से दोबारा मिल सकते हो? …पता नहीं सर। कोशिश करके देखता हूँ लेकिन आप तो जानते है कि यहाँ के सामजिक परिवेश मे उनसे मिलना और बात करना बेहद मुश्किल होगा। …कोई बात नहीं। मै इस लड़की का पता लगाता हूँ और तुम भी अपनी ओर से कोशिश करके पता लगाओ। …जी सर। बस इतना बोल कर अजीत सर ने फोन काट दिया था। मैने तुरन्त आई-कार्ड स्कैन करके कमांड सेन्टर भेज कर तैयार होने के लिये चल दिया था।

अगले दिन ठीक दस बजे मै यूएस एम्बैसी के मुख्य द्वार पर पहुँच गया था। एम्बैसी क्या थी वह तो अमरीकन सेना का ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स लग रहा था। पहला घेरा अफगान पुलिस का था। उसको पार किया तो अफगान सेना तैनात थी। तीसरा घेरा एम्बैसी के बाहर आधुनिक हथियारों से लैस यूएस मरीन्स तैनात थे। उसके बाद बड़े से लोहे के गेट को पार करके चप्पे-चप्पे पर मरीन्स की टुकड़ी तैनात थी। उन सब को पार करके जब तक मै रिसेप्शन पर पहुँचा तब तक मेरी तीन बार तलाशी ली जा चुकी थी। वह तो अच्छा हुआ कि मैने अपना हुलिया बदल लिया था वर्ना तो पहले घेरे से ही मुझे वापिस लौटा दिया जाता। रिसेप्शन पर खड़े हुए आदमी को अपना पासपोर्ट देकर मैने कहा… मुझे मिस्टर एन्थनी वालकाट से मिलना है। कुछ पल के लिये वह मुझे ताकता रहा और फिर बोला… क्या काम है? …आप उनसे खुद पूछ लिजियेगा। मेरा जवाब सुन कर वह स्तब्ध रह गया था। वह धीरे से बोला… मिस्टर आप इंतजार करिये। वह काउन्टर किसी और के हवाले करके कहीं चला गया और मै लोहे के जंगलों के पीछे बने हुए वेटिंग एरिया मे जाकर बैठ गया। पन्द्रह मिनट के बाद एक आदमी वेटिंग एरिया मे मेरे पास आकर बोला… मिस्टर बट। मै उठ कर खड़ा हुआ और उसके साथ चल दिया। एक कैदी की भांति लोहे के जंगलों के गेट को खोल कर अपनी दसों उँगलियों के निशान देकर मैने एम्बैसी के अन्दर प्रवेश किया था। गलियारों के जाल मे चलते हुए उसने मुझे एक कमरे मे ले जाकर बिठा दिया। …मिस्टर वालकाट अभी आ रहे है। इतना बोल कर वह वापिस चला गया। मुझे ऐसा लग रहा था कि मै किसी पिंजरे मे कैद होकर रह गया था।

वालकाट ने मुझे कुछ देर इंतजार कराया था। वह आते ही बड़ी गर्मजोशी से मिला और फिर मुझे एक आफिस मे ले गया। वहाँ मेरी तीन एंगल से फोटो खींची गयी और आँखों को स्कैन किया गया। एक मशीन पर दोनो हाथ रखवा कर उँगलियों के निशान लेने के पश्चात वालकाट ने कहा… आओ मेरे साथ। अपना आफिस भी देख लो। हम दोनो एक गलियारे से होते हुए लिफ्ट के सामने पहुँच गये थे। वालकाट ने अपना कार्ड निकाल कर स्कैनर पर रखा और तीसरी मंजिल का बटन दबा दिया। तीसरी मंजिल पर एक विशाल क्युबिकल का जाल था। वालकाट अपने आफिस मे पहुँच कर बोला… सैम तुम्हारे बैठने का इंतजाम अभी तक नहीं हुआ है। ग्रेड-3 आफीसर हमारे इन्फार्मेशन नेटवर्क से दुनिया के किसी भी हिस्से से जुड़ सकता है। तुम्हें इसी लेवल पर रखा जा रहा है। अब क्या पैसों की बात भी तय कर लें? …मिस्टर वालकाट मेरा रेट काम से तय होता है। आप काम बताईये तो मै उसके हिसाब से आपको पैसे बता दूंगा।

वालकाट के कुछ सोच कर कहा… सैम, अभी तुम सभी तंजीमो को इकठ्ठा करने की बात कर रहे थे। पहला काम यही है कि सब तंजीमो को इकठ्ठा करके उन्हें चीन के विरुद्ध काम करने के लिये तैयार करना है। …इस काम मे तीन खर्चे होने है। पहला हथियारों का खर्चा, दूसरा तंजीमो को अनुदान और तीसरा मेरा मेहनताना। इस काम का मेरा मेहनताना एक मिलियन डालर है। …और तंजीमो के लिये कितना तय किया है? …यह आपके बजट पर निर्भर करता है। छोटी तंजीमों के लिये दस लाख अफगानी प्रति महीना और बड़ी तंजीमो के लिये बीस लाख अफगानी प्रति महीना। मुझे उम्मीद है कि यह सारा काम छह महीने मे पूरा हो जाएगा। उनकी जरुरत के अनुसार उनको हथियार देने पड़ेंगे। …टोटल प्रोजेक्ट कास्ट कितनी हो जाएगी? …लगभग पाँच मिलियन यूएस डालर और हथियारों की कीमत अलग है। …यह हमे मंजूर है। अब तालिबान के खर्चे के बारे मे बता दो? …कुछ मीटिंग्स होने के पश्चात उसकी कीमत भी बता दूँगा क्योंकि उसमे इन खर्चों के अलावा कुछ राजनीतिक हत्या भी करवानी पड़ेगी। एन्थनी वालकाट कुछ पल मुझे घूरता रहा और फिर मुस्कुरा कर बोला… लगता है कि तुमने पूरी योजना तैयार कर ली है। तुम्हारे बैठने की जगह तय करने के लिये मै जानना चाहता हूँ कि क्या तुम्हारी कोई मांग है। …ऐसी जगह चाहिये जहाँ आपके स्टाफ के साथ मेरा कम से कम संपर्क हो। मेरे आने और जाने पर कम से कम लोगों की नजर पड़े। …ओके।

एक घंटे हम आप्रेशन की चर्चा मे व्यस्त हो गये थे। हमारी चर्चा पर अंकुश वालकाट की सेक्रेटरी ने लगाया जब वह मेरा आईडेन्डिटी कार्ड और एक नया आई-पैड देने आयी थी। …सैम यह मेरी सेक्रेटरी एलिस है। आप दोनो अपने फोन नम्बर एक्सचेन्ज कर लिजिये। नम्बर एक्सचेन्ज करने के बाद वह आईपेड और मेरा कार्ड देकर वापिस चली गयी थी। मैने उस कार्ड को देखा तो नेरा नाम सैम भट्ट लिखा हुआ था। आफिस की जगह यूएस स्टेट डिपार्टमेन्ट और पता यूएस कोम्पलेक्स दिया गया था। एक बात अच्छी दिखी कि स्टेशन का स्थान काबुल और इस्लामाबाद लिखा था। वालकाट ने आईपैड को इस्तेमाल करने का तरीका दिखा कर कहा… अपना पासवर्ड खुद डाल देना। इसके जरिये तुम हमारे नेटवर्क से किसी भी स्थान से जुड़ सकते हो और तुम्हारे ग्रेड का आफीसर सेटेलाईट से भी लिंक कर सकता है। अगले दो घंटे आईपेड को चलाने मे निकल गये थे। शाम हो चुकी थी। एम्बैसी बन्द हो चुकी थी परन्तु तीसरी मंजिल पर अभी भी दिन निकला हुआ था। …जैसे ही तुम्हारे बैठने का इंतजाम होगा, एलिस तुम्हें खबर कर देगी। …मै इस्लामाबाद जाने की सोच रहा हूँ। तेहरीक के बैतुल्लाह से मुलाकात तय करनी है। …पहले अपने आफिस को जोइन कर लो। फिर बस एक लाइन का मेसेज मुझे और एलिस को डाल देना कि तुम इस्लामाबाद जा रहे हो। उसके लिये इतना ही काफी होगा। अगर कभी तुम्हारी जरुरत पड़ेगी तो हम तुम्हे खबर कर देंगें। उस वक्त सब कुछ छोड़ कर जल्दी से जल्दी आफिस मे पहुँच जाना। …ओके। इतनी बात करके मै वालकाट से इजाजत लेकर वापिस चल दिया था। बाहर निकलने मे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई थी। मै शाम तक काबुल मे स्थित यूएस एम्बैसी मे सीआईए का ग्रेड-3 आफीसर बन चुका था।

गेस्ट हाउस पहुँच कर आज की सारी बातचीत का ब्यौरा जनरल रंधावा को देकर मैने पूछा… सर, क्या आपके पास कोई तालिबान के शीर्ष नेतृत्व का कोई कोन्टेक्ट है? …क्यों? …सर, ब्रिगेडियर चीमा का भी तो कोई कोन्टेक्ट रहा होगा। …पुत्तर, यही तो मुश्किल है कि हम अभी तक ब्रिगेडियर चीमा की कोन्टेक्ट लिस्ट नहीं निकाल सके है। एक और बात है कि अजीत ने वैजयन्ती का सारी जन्मपत्री निकाल ली है। मै अब उसे लाईन पर ले रहा हूँ। अचानक अजीत सर की आवाज गूंजी… समीर, तुमने एक तिलस्मी पिटारा अनजाने मे खोल दिया है। वैजयन्ती नाम की लड़की पिछले पाँच साल से गायब है। पुलिस रिपोर्ट बता रही है कि वह किसी शोएब जमाल नाम के लड़के की मोहब्बत के चक्कर मे फँस कर घर से भाग गयी थी। उस लड़की के पिता का कहना था कि उसकी बेटी को शोएब स्कूल से आते-जाते तंग किया करता था। उन्हें शक है कि शोएब ने ही उसकी बेटी का अपहरण करवाया है। पुलिस की तहकीकात मे पता चला है कि शोएब उसी दिन से घर से गायब है। शोएब के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे जमा की थी। शोएब को ट्रेक करते हुए पुलिस को पता चला कि वह गायब होने एक हफ्ते बाद अमीरात की फ्लाईट पकड़ कर इस्तानबुल निकल गया था। पुलिस का कहना है कि उस फ्लाईट मे वैजयन्ती नाम की कोई महिला ने सफर नहीं किया था। कुछ दिन छानबीन करने के पश्चात पुलिस ने दोनो की फाईल बन्द कर दी थी। उनके बारे मे अफवाहों का बाजार गर्म है। शोएब के कुछ दोस्तों का अनुमान से कि वह आईसिस मे भर्ती होने के लिये इस्तानबुल से इराक चला गया है। वैजयन्ती के दोस्तों का कहना है कि शोएब ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर वैजयन्ती का बलात्कार करके उसे मार कर खाड़ी मे फेंक दिया होगा। अब तुम बताओ क्या उन तीन औरतों मे से कोई वैजयन्ती जैसी दिख रही थी?

वैजयन्ती का खुलासा सुन कर कुछ सोच कर मैने कहा… सर, उन पैराशूटी बुर्कों मे आँखें भी नहीं दिखती तो भला चेहरा कैसा देखता। यह सच है कि तीनो मलयालम मे बात कर रही थी। मै तो सिर्फ अनुमान लगा सकता हूँ कि उन तीन मे से एक वैजयन्ती उन्नीकृष्नन हो सकती है। …समीर, क्या एक बार जाँच करके देख सकते हो? …सर मै कोशिश कर सकता हूँ परन्तु बेहद पेचीदा मामला है। …समीर ऐसा करने के लिये इसलिये कह रहा हूँ कि अगर वह लड़की इराक मे मिलती तो एक बार के लिये हम सोच सकते थे कि शोएब उसे छ्द्म नाम से अपने साथ ले गया होगा परन्तु इसका पाकिस्तान या अफगानिस्तान मे दाईश के लड़ाकुओं के साथ निकलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। …सर, अगर उन तीन मे से एक वैजयन्ती हुई तो मुझे क्या करना है? …समीर, ऐसी हालत ने तुम उसे कर्नल श्रीनिवास को सौंप देना। …सर, सीआईए का श्रीनिवास से मिलना सारे आप्रेशन को खतरे मे डाल देगा। …तुम उसकी चिन्ता मत करो। मै यहाँ से इंतजाम कर दूँगा। पता चलते ही मुझे खबर कर देना। …जी सर। उस रात हमारे बीच इतनी बात हुई थी।

अगले दिन सुबह नौ बजे मै यूएस एम्बैसी मे अपना कार्ड पंच करके आसानी से अन्दर प्रवेश कर गया था। एन्थनी वालकाट मुझे इमारत की बेसमेन्ट मे बने हुए डेटासेन्टर मे ले जाकर बोला… सैम, यह हमारा एक्स्क्लूसिव डेटासेन्टर है। तुम्हारे बैठने के लिये यह जगह कैसी रहेगी? इस स्थान का आगमन और निकासी का पोइन्ट एक ही है। कार पार्किंग बेसमेन्ट मे होने के कारण तुम अपनी कार से आसानी से यहाँ आ सकते हो। एक बार सबकी नजर से बच कर तुम बेसमेन्ट मे पहुँच गये तो फिर डेटासेन्टर मे प्रवेश करना बेहद आसान होगा। ऐसे ही तुम सबकी नजरों मे आये बिना आसानी से बाहर भी निकल जाओगे।  …जगह तो ठीक लग रही है लेकिन डेटासेन्टर मे मुझे सिर्फ क्युबिकल्स ही दिख रहे है। क्या कोई कमरा नहीं है? …सौरी। डेटासेन्टर मे कोई रुम नहीं है। वैसे भी तुम्हें यहाँ कौनसा रोज बैठना है क्योंकि तुम्हारा मुख्य काम तो फील्ड मे होगा। जब भी यहाँ होगे तभी तुम्हें बैठने की जगह चाहिये। …फाईन। मेरे बैठने का इंतजाम आप यहीं करवा दिजिये। इतनी बात करके हम दोनो डेटासेन्टर से बाहर निकल आये थे। …एन्थनी, एक पश्तून लीडर से मिलने के लिये मुझे जलालाबाद जाना है। …कब जाना है। …मेरी औपचारिक रुप से आज हाजिरी लग गयी है। मै सोच रहा हूँ कि आज ही जलालाबाद के लिये निकल जाऊँगा तो बेहतर होगा क्योंकि मुझे जल्दी से जल्दी इस्लामाबाद पहुँचना है। …ठीक है। तुम आईपेड से मेरे पास मेसेज डाल दो कि तुम इस आदमी से मिलने जलालाबाद जा रहे हो। …क्या किसी का नाम देना जरुरी है? …यह तुम्हारे फायदे मे है। अगर तुमने मुझे चौबीस घंटे मे हमसे संपर्क नहीं किया तब हम तुम्हें ट्रेस करने के लिये उसी व्यक्ति से अपनी जाँच आरंभ करेंगें। यह गोल्डन क्रीसेन्ट हमारे लिये बर्मुदा ट्राईएंगल जैसा है। आदमी यहाँ कब गायब हो जाये किसी को पता नहीं चलता। …नो प्राब्लम। इतना बोल कर मैने अपने केरीबेग से आईपेड निकाला कर जल्दी से टाइप किया… ईदगाह मस्जिद मे दिलावर पठान से मिलने जा रहा हूँ। …एंथनी, अब मै चलता हूँ। बस इतनी बात करके मै एम्बैसी से बाहर निकल आया था।

एक गाड़ी का इंतजाम करने के लिये मै पुराने काबुल शहर मे कार वर्कशाप को ढूंढने के लिये निकल गया था। एक पठान कुछ बच्चों के साथ एक विदेशी गाड़ी मे उलझा हुआ था। मुझे वर्कशाप मे प्रवेश करते हुए देख कर वह काम बीच मे छोड़ कर मेरी ओर आते हुए बोला… गाड़ी खराब हो गयी है? …पठान भाई मुझे एक मजबूत पुरानी जोंगा या लैंडरोवर चाहिये। …तो यहाँ के बजाय किसी डीलर से बात करो। …पठान भाई, मै चाहता हूँ कि आप अपने अनुसार गाड़ी ढूंढिये। अगर कोई कमी पेशी हो तो उसे आपको पूरा करना होगा। …तुम्हारा बजट क्या है? …अच्छी गाड़ी के लिये कोई बजट की सीमा नहीं है। दुकान के बाहर खड़ी हुई लैंड रोवर की ओर इशारा करके पठान बोला… उस गाड़ी के बारे मे क्या ख्याल है? उस लैंडरोवर को दुकान के बाहर खड़ी हुई देख कर ही मै उस वर्कशाप मे घुसा था। …इसकी क्या कीमत होगी? …मियाँ, इसमे कल्च और सस्पेन्शन का काम करना पड़ेगा। इंजन पानी की माफिक चलता है। …पठान भाई, आप कीमत बोलो। चार लाख से बात आरंभ हुई और डेढ़ लाख अफगानी पर समाप्त हो गयी थी। लैंडरोवर पर काम करने के पैसे अलग थे। …शाम तक गाड़ी मिल गयी तो डेढ़ लाख दे दूंगा और अगर अगले दिन डिलिवरी दी तो सवा लाख दूंगा। पठान तुरन्त बोला… रात को आठ बजे पैसे लेकर आ जाना। बयाना कितना दे रहे हो। मैने अपनी जेब से पर्स निकाल कर पाँच सौ डालर के नोट निकाल कर पठान के हाथ मे रखते हुए कहा… यह बयाना है। उसने नोटों का निरीक्षण करके कहा… रात को आठ बजे बाकी पैसे लेकर पहुँच जाना। साढ़े आठ बजे मार्किट बंद हो जाती है। पठान से विदा लेकर मै अपने गेस्टहाउस की ओर निकल गया था।

मुझे जलालाबाद के लिये नये सिरे से तैयारी करनी थी। ऐसा क्या करना चाहिये जिससे पता चल सके कि उन तीन मलयाली स्त्रियों मे से कौन वैजयन्ती है? बहुत देर तक सोचने के पश्चात इसी नतीजे पर पहुँचा कि वैजयन्ती का पता करने के लिये मुझे एक स्त्री की मुझे जरुरत पड़ेगी। पाकिस्तान मे तो नीलोफर की मदद ले सकता परन्तु एक अनजान देश मे एक लड़की का इंतजाम करना इतना आसान नहीं था। कुछ सोच कर पहले मेकेनिक के लिये पैसे निकालने के लिये अमेरिकन एक्स्प्रेस बैंक चला गया था। पाँच लाख अफ़गानी निकाल कर मै उस मेकेनिक के वर्कशाप की दिशा मे निकल गया। अभी अंधेरा पूरी तरह से नहीं हुआ था। पुराने काबुल की तंग सड़कें रौशन हो गयी थी। टैक्सी से मै मार्किट के बाहर उतर कर पैदल ही मेकेनिक के वर्कशाप की दिशा मे चल दिया था। दुकानों पर सामान सजा हुआ था। खरीदारों की भीड़ बाजार मे फैली हुई थी। हिजाब और बुर्के मे स्त्रियों का समूह कपड़ों और सजावट की दुकानों पर जमा हुआ था। पुरुष और बच्चे ज्यादातर खाने-पीने की दुकानों पर दिख रहे थे। कुछ मनचले युवकों के झुन्ड भीड़ मे लड़कियों और स्त्रियों के साथ छेड़खानी करने मे व्यस्त थे। भीड़ से बचता-बचाता मै अपने कन्धे पर केरीबैग लटकाये वर्कशाप की ओर बढ़ता चला जा रहा था।

मेरे आगे बुर्का ओढ़े महिला गोदी मे नवजात शिशु को लेकर चल रही थी। उसी बुर्कापोश महिला के साथ एक हिजाब पहने युवती कुछ थैले उठाये चल रही थी। दोनो बेचारी आने और जाने वाली भीड़ से बचती-बचाती हुई चल रही थी। तभी एक लड़कों का झुन्ड लोगो को धकेलते हुए अपनी जगह बनाता हुआ मुझसे टकराया। उसी मे से किसी ने मेरे बैग पकड़ कर खींचा तो मै तुरन्त फुर्ती से पंजो पर घूम कर उसकी कलाई को पकड़ कर मरोड़ दिया। …ओ म्म्म्ममाँ…अल्लाह। मैने जैसे ही उस आवाज की ओर मुड़ कर देखा तो वही झुन्ड दो भागों ने बँट गया था। एक झुन्ड उस बुर्कापोश औरत को घेर कर एक दिशा मे चल दिया और दूसरा झुन्ड उस युवती को घेर कर दूसरी ओर ले गया। उस युवती की चीख सुन कर मैने जल्दी से पकड़ी हुई कलाई छोड़ी और झपट कर सामने वाले लड़के के बाल पकड़ कर खींचते हुए उस घेरे मे चला गया। वहाँ का हाल देख कर एक पल के लिये मेरी आँखें फटी की फटी रह गयी थी। दिन दहाड़े बीच बाजार मे सभी उस लड़की के नाजुक अंगों के साथ बड़ी बेशर्मी से खेल रहे थे। उस लड़की के मुख पर रखे हुए हाथ के कारण उसकी चीखें घुट कर रह गयी थी। मै कुछ समझ कर जब तक कुछ करने की स्थिति मे होता उससे पहले वह लड़कों का झुन्ड तेजी से आगे बढ़ गया था। वह युवती उनकी गिरफ्त से आजाद होते ही गिरने को हुई तो मैने झपट कर उसे कमर से पकड़ कर सहारा देकर खड़ा कर दिया। मेरी नजर उस बुर्कापोश महिला को ढूंढ रही थी। बच्चे की रोने की आवाज जैसे ही मेरे कान मे पड़ी तो मेरी नजर उस ओर चली गयी। उस लड़की को छोड़ कर मै उस बुर्कापोश महिला की ओर झपटा लेकिन तब तक वह झुन्ड भी उन्हें वहीं छोड़ कर आगे निकल गया था। उनसे छूटते ही वह बुर्कापोश महिला भरभरा कर सड़क पर बैठ गयी। जब तक मै उस महिला को सहारा देकर खड़ा करता तब तक वह युवती भी आ गयी थी। पहली बार मैने उस युवती को ध्यान से देखा था। वह देखने मे अपरिपक्व लड़की थी परन्तु कद-काठी से पूर्ण युवती लग रही थी।

उन दोनो को भीड़ से बचा कर एक किनारे मे खड़ा करके मैने पूछा… आप दोनो ठीक है। लेकिन फिलहाल कोई भी बोलने की स्थिति मे नहीं था। लड़की का चेहरा उसकी हालत बयान कर रहा था। महिला अपने रोते हुए बच्चे को चुप कराने मे जुटी हुई थी। मैने अपने बैग से पानी की बोतल निकाल कर उनके आगे करते हुए कहा… थोड़ा पानी पी लेंगी तो बेहतर होगा। इतना बोल कर मैने उसके बच्चे को अपनी गोदी मे उठा लिया। उस बुर्कापोश महिला ने अपने चेहरे पर से चिलमन हटा कर कुछ घूँट पानी पीकर अपने साथ खड़ी हुई युवती की ओर बोतल बढ़ाते हुए बोली… शुक्रिया भाईजान। पहली बार उसका चेहरा देख कर एक पल के लिये धड़कन बढ़ गयी थी। वही पूनम के चाँद सा चेहरा था। उसमे मुझे आफशाँ की झलक दिख रही थी। उसका चेहरा देख कर कुछ पल के लिये मै ठगा सा खड़ा रह गया था। भीड़ की आवाक-जावक वैसे ही लगी हुई थी। वह मुझे कुछ पल देखती रही और फिर बोली… भाईजान आप ठीक है? अपनी दुनिया मे वापिस आते हुए मैने जल्दी से कहा …जी। मै ठीक हूँ। मैने बच्चे को वापिस उस महिला को देते हुए कहा… कुछ देर आराम से किसी जगह पर बैठ जाईये। सब ठीक हो जाएगा। बस इतना बोल कर मै जैसे ही आगे बढ़ा कि तभी वह महिला बोली… भाईजान हमारी मदद किजिये। इस भीड़ मे आगे जाने की अब हमारी हिम्मत नहीं हो रही है। मैने कहा… चलिये मेरे साथ आईये। दोनो मेरे पीछे चल दी थी। जैसे ही मुझे एक टी स्टाल दिखा तो मैने कहा… आप कुछ देर आराम से यहाँ बैठ जाईये। वह दोनो भी मेरे साथ टी-स्टाल मे बैठ गयी थी।

उस महिला का चेहरा चिलमन के पीछे चला गया था परन्तु अभी भी मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था। चाय का आर्डर देकर मैने पूछा… आपको कहाँ जाना है? वह लड़की बोली… तिलाई टाउन। …यह जगह मेरे लिये नयी है। इसलिये इसके बारे मे मुझे पता नहीं है। अगर आप चाहे तो मै आपको अपनी गाड़ी से छोड़ दूंगा लेकिन आपको मेरे साथ कुछ दूर चलना पड़ेगा। मेरी गाड़ी वर्कशाप मे खड़ी हुई है। उन दोनो ने दबी आवाज मे कुछ बात की और फिर वह महिला बोली… भाईजान आप अगर हमे छोड़ देंगें तो बड़ी मेहरबानी होगी। …मेरा नाम समीर है। आपका क्या नाम है? बुर्कापोश महिला बोली… मेरा नाम आमेना असगरी है। उस लड़की की ओर इशारा करके बोली… यह मेरी ननद गजल है। …छोटे नवाब का क्या नाम है? वह शर्माते हुए बोली… काशिफ। चाय पीकर हम लोग वर्कशाप की ओर चल दिये थे। अब तक वह दोनो संभल गयी थी। कुछ देर बाद मै वर्कशाप मे खड़ा हुआ उस लैंडरोवर की जाँच कर रहा था। उन दोनो को मैने गेराज के एक किनारे मे बैठा दिया। …भाईजान, कल्च और सस्पेन्शन का काम हो गया है। …एक नयी बैटरी भी रखवा दो। बिजली के कनेक्शन और लाईट की जाँच हो गयी? …जी भाईजान। इतना बोल कर वह बैटरी बदलने के काम मे लग गया था। …काशिफ के अब्बा क्या करते है? पहली बार गजल बोली… भाईजान का अपना कारोबार है। तभी पठान दूर से चिल्लाया… भाईजान पीछे के टायर ज्यादा नहीं चल सकेंगें। …पाँचों टायर बदलवा दो। इस गाड़ी के पेपर्स तो एक बार दिखा दो। सारा काम समाप्त करने मे एक घँटा और लग गया था।

अपने केरीबैग से अफगानी नोटों की गड्डियाँ एक-एक करके निकाल कर मेज पर रखते हुए मैने कहा… पठान भाई, अपने वादे अनुसार दस गड्डियाँ आपके सामने रखी हुई है। बयाने के पैसे एडजस्ट करके नोट गिन कर इसकी रसीद दे दो और ट्रांसफर के पेपर्स पर दस्तखत करके दे दो। पठान तुरन्त नोटो को गिनने मे व्यस्त हो गया था। वह दोनो महिलाएँ मेज पर पड़ी हुई नोटों की गड्डियों को हैरानी से देख रही थी। उन नोटों को देख कर आमेना की आँखों मे आयी चमक मेरी नजरों से छिप नहीं सकी थी। …आमेना, इस देरी के लिये मुझे माफ कर दिजिये। अगर आप अपने घर पर देर से पहुँचने की खबर करना चाहती है तो मेरे फोन से खबर कर सकती है। आमेना ने जल्दी से कहा… इसकी जरुरत नहीं है। काशिफ के अब्बा काम के सिलसिले मे बाहर गये हुए है। अचानक कुछ सोच कर मैने एक नजर गजल पर डाल कर पूछा… आमेना, क्या गजल स्कूल जाती है? आमेना ने इस बार बड़े अंदाज से मुझसे नजरे मिला कर धीरे से पूछा… क्यों जनाब आप इसके साथ क्या करने की सोच रहे है? मैने जल्दी से कहा… मुझे गलत मत समझिये। मुझे एक काम मे इसकी मदद चाहिये। अबकी बार वह खुल कर बोली… क्या उस काम मे आपकी मदद मै नहीं कर सकती? उसने जिस अंदाज मे कहा था उसको सुन कर पठान भी नोट की गिनती करना भूल गया था।

…अलम्दुल्लिआह। खुदा खैर करे। पठान ने बड़बड़ा कर दोबारा से नोट गिनना शुरु कर दिया। गजल भी झेंप कर नजरे मेज पर गड़ा कर बैठ गयी थी। वह भले ही उम्र से परिपक्व नहीं दिख रही थी परन्तु इतना समझ गया था कि वह इंसानी रिश्तों की फितरत से अनजान नहीं थी। सारी गड्डियों के नोट गिनने के पश्चात पठान बोला… भाईजान बीस हजार अफगानी और चाहिये। पाँच नये टायर डाले है। बैग से एक गड्डी निकाल कर पठान की ओर बढ़ाते हुए कहा… पेट्रोल कितना है। …बाहर निकलते ही डलवा लेना। …कितने लीटर का जेरीकेन है? …चालीस। पठान ने रसीदी टिकिट लगा कर अपने अंगूठे की मौहर लगा कर पश्तो मे दस्तखत करके कागज बढ़ाते हुए कहा… आप कहे तो मेरा दलाल तीन दिन मे गाड़ी ट्रांस्फर करवा देगा। …ठीक है। पहले ट्रांस्फर पेपर पर दस्तखत करो। उसने एक बार फिर से अंगूठे का निशान लगा कर पश्तों मे दस्तखत करके बोला… ट्रांस्फर के हजार अफगानी लगेंगें। मैने बची हुई गड्डी वापिस केरीबैग मे डाल कर रसीद और ट्रांस्फर पेपर्स लेकर कर खड़ा होकर बोला… शुक्रिया भाईजान। एक दो दिन गाड़ी चलाने के बाद ट्रांस्फर करवाना ठीक होगा। इतना बोल कर वर्कशाप के बाहर खड़ी हुई लैंडरोवर की ओर चल दिया। वह दोनो भी मेरे पीछे चल दी थी। आठ बजे से पहले ही हम वहाँ से निकल गये थे।

बाजार से बाहर निकलते ही पेट्रोल पंप दिखते ही मैने लैंडरोवर को तुरन्त उसकी दिशा मे मोड़ दिया था। …टैंक फुल कर दो। दोनो जेरीकेन भी फुल कर देना। इतना बोल कर मै एक किनारे मे खड़ा हो गया। आमेना और गजल कुछ देर लैंडरोवर मे बैठी रही फिर बाहर निकल कर मेरे पास आकर खड़ी हो गयी थी। कुछ सोच कर मैने कहा… आमेना, तीन दिन के लिये मुझे गजल की जरुरत है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। इसे बस तीन दिन के लिये मेरी बीवी बनने का नाटक करना पड़ेगा। एक पश्तून परिवार अपनी लड़की का मेरे साथ निकाह कराने पर तुला हुआ है। वह मेरे परिवार वालो पर भी दबाव डाल रहा है। दो दिन पहले मैने अपना पीछा छुड़ाने के लिये अपने परिवार से कह दिया था कि मेरा निकाह हो गया है। अब मेरे परिवार वाले बहू को देखने की जिद्द पर अड़ गये है। आमेना तुरन्त बोली… हाय अल्लाह तुमने अगर बेचारी को जबरदस्ती बीवी बना लिया और तीन दिन के बाद छोड़ दिया तो मै क्या करुँगी। ऐसा करो मुझे बीवी बना कर ले चलो। मै तैयार हूँ। मैने गरदन हिलाते हुए कहा… काशिफ के कारण नहीं ले जा सकता। तुम्हें देख कर वह मुझ पर दूसरा निकाह करने का दबाव डालेंगें। गजल की कच्ची उम्र होने के कारण वह अभी दूसरे निकाह के लिये दबाव नहीं डाल सकते। आमेना अबकी बार गजल की ओर देखते हुए बोली… तीन दिन की कीमत देनी पड़ेगी। …कितनी कीमत बोलो? …एक लाख। गजल हमारी सारी बात चुपचाप सुन रही थी परन्तु इस बात को सुन कर एक बार मेरी ओर देख कर बोली… मै आपका काम नहीं कर सकती। आमेना ने मेरी ओर देख कर कहा… एक लाख दोगे तो इसको राजी करना मेरी जिम्मेदारी है। इतना बोल कर आमेना ने गजल का हाथ पकड़ा और लैंडरोवर की ओर चल दी।

पेट्रोल के पैसे चुका कर वापिस अपनी गाड़ी मे बैठते हुए मैने कहा… अब तिलाई टाउन का रास्ता बताओ। आमेना रास्ता बताते हुए बोली… आप मुताह करके इसे अपने साथ ले जाईये। …यह मुताह क्या होता है? …कुछ समय के लिये आपका इसके साथ निकाह होगा और समय समाप्त होते ही यह मेरे पास वापिस आ जाएगी लेकिन तब इसकी कीमत पाँच लाख और मेरे लिये पाँच लाख अलग नजराना देना होगा। अबकी बार मैने बड़ी बेशर्मी से कहा… आमेना बीबी तुम दोनो से दस लाख वसूलने मे काफी समय लग जायेगा। मेरे पास इतना समय नहीं है। उसने कोई जवाब नहीं दिया और मै चुपचाप गाड़ी चलाता रहा। तिलाई टाउन मे प्रवेश करते ही आमेना ने कहा… हमे यहीं पर उतार दो। मैने गाड़ी चलाते हुए हुए कहा… क्या सड़क पर खड़े होकर दस लाख अफगानी की बात करोगी? इस बार दोनो को सांप सूंघ गया था। कुछ देर के बाद हम तीन मंजिली इमारतों के जंगल मे पहुँच गये थे। वह तीन मंजिला फ्लैट्स की कोलोनी लग रही थी। एक इमारत के सामने पहुँच कर आमेना ने कहा… तीसरी मंजिल पर हमारा फ्लैट है। लैंडरोवर को एक किनारे मे खड़ी करके अपना केरीबैग उठा कर मै उन दोनो के साथ फ्लैट की ओर चल दिया।

साधारण दो कमरों का फ्लैट था। …गजल तुम भी बैठ जाओ। मैने अपने बैग मे से दस हजार के नोट की एक गड्डी निकाल कर मेज पर रखते हुए कहा… यह तीन दिन की तुम्हारे काम की कीमत दे रहा हूँ। बस मेरी बीवी की एक्टिंग करनी पड़ेगी। एक लाख है तुम गिन लो। आमेना और गजल नोट गिनने मे लग गयी थी। अपने साथ सोफे पर सोते हुए काशिफ को देख कर मै केन के बारे मे सोच रहा था कि वह भी इसी की उम्र का होना चाहिये। गड्डी के कुछ नोट गिनने के बाद आमेना बोली… रहने दे। नोट पूरे है। इसे कब ले जाना है। …यह मेरे साथ अभी जाएगी। कल सुबह इसको कुछ खरीदारी करवा कर जलालाबाद के लिये निकल जाऊँगा। यह सुनते ही गजल ने जल्दी से कहा… नहीं आपा। मुझसे यह काम नहीं हो पायेगा। एक पल मे रिश्तों की अदलाबदली ने मुझे सावधान कर दिया था। मेरी आवाज कड़ी हो गयी… आमेना बीबी, सच बोलो कि यह क्या चक्कर है। तुम्हारी ननद है कि छोटी बहन है? गजल जल्दी से बोली… आप पैसे ले जाईये। हमे आपका काम नहीं करना है। आमेना सिर झुकाये कुछ देर चुपचाप बैठी रही और फिर मेरी ओर देख कर बोली… समीर, यह मेरी रिश्ते मे बेटी लगती है। इसके अब्बा जमाल साहब की मै तीसरी बीवी हूँ लेकिन चार महीने पहले उन्होंने मुझे तलाक देकर घर से निकाल दिया था। बड़ी मुश्किल से मैने मेहर की रकम और अपने जेवर बेच कर यह फ्लैट खरीदा था। गजल उनकी पहली बीवी की निशानी है। बदले हुए हालात मे इस बेचारी को भी उन्होने मेरे पास छोड़ दिया है। इसके लिये वह जो हर महीने खर्चा देते है उससे आज तक यह घर चल रहा है। यही सच है। मैने गजल की ओर देखा तो वह सिर झुकाये बैठी हुई थी।

…गजल, यह तुम्हारी जिंदगी का सवाल है। आमेना की बात मे कितनी सच्चाई है तुमसे बेहतर कोई नहीं जानता है। अगर मेरी मदद नहीं भी करना चाहती तब भी यह पैसे अब ऐसे ही छोड़ कर चला जाउँगा। मै यही समझ लूंगा कि तुम्हारी मजबूरी देख कर मैने तुम्हारी कुछ मदद की है। बाकी सारी बातें फिजूल है लेकिन अगर तुम दोनो मुझ पर यकीन कर सकती हो इतना जान लो कि मेरा कोई नापाक इरादा नहीं है। मेरे साथ चलो कसम खुदा की तुम पर हल्की सी आंच नहीं आने दूँगा। इतना बोल कर मै उठ कर खड़ा हो गया और चलते हुए बोला… आपस मे बात कर लो। अब मै वापिस यहाँ नहीं आऊँगा। अगर तुम मेरी मदद कर सकती हो तो कल सुबह नौ बजे तक इस पते पर पहुँच जाना। अपने गेस्ट हाउस का कार्ड मेज पर रख कर मै उस फ्लैट से बाहर निकल गया था। कुछ देर के बाद एक शान्त जगह पर लैंडरोवर रोक कर मैने अपना बैग खाली करना शुरु किया। ग्लाक-17 को अपनी सीट के नीचे टूल बाक्स मे रख कर एक्स्ट्रा मैग्जीन और गाड़ी के पेपर्स गल्व कम्पार्ट्मेन्ट मे रख दिये थे। सेटफोन को आन करके डैशबोर्ड पर लगे हुए फोन स्टैन्ड मे बिठा कर अपने गेस्ट हाउस की दिशा मे चल दिया। सेटफोन नेटवर्क से जुड़ते ही दो-तीन मेसेज डिस्प्ले पर दिखने शुरु हो गये थे।

 

रावलपिंडी

 …जनाब, पेशावर कोर कमांडर से खबर मिली है कि खुदाई शमशीर नाम की तंजीम अब खैबर पख्तूनख्वा मे भी सक्रिय हो गयी है। उन्होंने फ्रंटियर फोर्स के एक लेफ्टीनेन्ट और दो जेसीओ की दिन दहाड़े हत्या की है। मेहसूद और वजीरी कबीलो की गद्दी के लिये उत्पन्न आंतरिक कलह को भी वह हल करवाने मे जुटे हुए है। जनरल फैज ने गुस्से मे दहाड़ते हुए पूछा… खुदाई शमशीर अब हमारे लिये सिर दर्द बनता जा रहा है। इसके लिये मेजर हया ने अब तक क्या किया है? …जनाब वह अभी भी फील्ड मे है। उनका ख्याल है कि कोई बाहरी ताकत इस तंजीम के पीछे खड़ी हुई है। …बेवकूफ वह कौनसी बाहरी ताकत है, अमरीका या हिन्दुस्तान? …जनाब, इन दोनो के अलावा भला सीपैक का और कौन विरोध करेगा। …कर्नल हमीद, गोदाम के माल का क्या सोचा है? …जनाब, पुराने नोट सिर्फ बैंक मे बदले जा रहे है। इस समय बैंकों मे हमारे नोट नहीं दिये जा सकते। हिन्दुस्तान मे बैठे हुए सारे डीलर्स ने अपने हाथ खड़े कर दिये है और उन्होंने तो पिछला बकाया चुकाने से भी इंकार कर दिया है। …कराँची से अकबर और कुर्बान अली ने क्या जवाब दिया? …जनाब, बालीवुड की कमाई भी ठप्प हो गयी है। एक महीने मे कराँची के लगभग हजार करोड़ रुपये डूब गये है। हिन्दुस्तान मे बड़ी फिल्म रिलीज करने के लिये सभी ने फिलहाल मना कर दिया है।

…ब्रिगेडियर नूरानी से कहो कि बीस करोड़ का एक हफ्ते मे इंतजाम करे। कश्मीरी तंजीमे लगातार जनरल रहमत पर दबाव डाल रही है। …जनाब, ब्रिगेडियर नूरानी ने कुछ नगदी का इंतजाम करने के लिये आज सुबह ही मुझ से कहा है। जनरल फैज गुस्से से दहाड़ा… वह क्या पागल हो गया है। नगदी का इंतजाम करना उसका काम है। …जनाब, पिछले महीने उसने पाँच करोड़ आपको बाजार से उठा कर दिये थे। नोटबंदी के कारण आपने अभी तक उसकी भरपाई नहीं की है। …नकली नोट चाहिये तो दस करोड़ उसके पास भिजवा दो। …जनाब, देनदार ने बैंक मे जमा करने के लिये कहा है। जनरल फैज सिर पकड़ कर बैठते हुए बोला… भला अपने बैंक मे नकली नोट कैसे जमा होंगें। …जनाब, अगर आप कहे तो हबीब बैंक के जरिये कुछ समय के लिये नकली नोट के बदले यह पैसे उसके अकाउन्ट मे ट्रांस्फर किये जा सकते है। इस महीने जमाल से डालर मिलते हबीब बैंक का सारा नुकसान पूरा कर देंगें। बस एक बार आपको जावेद हबीब को कहने की जरुरत है।  …मुझे सोचने दो।

रविवार, 14 जुलाई 2024

  

शह और मात-10

 

हमारे बीच बस इतनी बात हो सकी थी क्योंकि तभी साथ बैठे हुए बुजुर्ग ने पूछा… क्या बड़बड़ा रहा है? मैने जल्दी से कहा… कुछ नहीं बस बीवी की कुछ बातें याद आ गयी थी। वह हँसते हुए बोला… यह कौनसी नम्बर की बीवी है? …पहली है। …तू हाँ बोल तो यहीं किसी पश्तून लड़की से तेरा निकाह कल करा दूँगा। …बड़े मियाँ रहने दो। एक ने जीना हराम कर दिया है। दो महीने से नाराज होकर मायके मे पड़ी हुई है। तभी वह बुजुर्ग उठ कर खड़ा होते हुए बोला… चलो उठो। जलालाबाद पहुँचने का तो इंतजाम हो गया है। मैने सड़क की ओर देखा तो एक छोटा ट्रक हमारे करीब आकर रुका और उन चारों मे से एक उतर कर बोला… चलो सब पीछे बैठ जाओ। हमारे साथ चल तुझे भी जलालाबाद उतार देंगें समीर। हम सभी पीछे जाकर बैठ गये थे। खाली ट्रक होने के कारण पैर फैला कर मै एक किनारे मे बैठ गया था। हाईवे की हालत काफी खस्ता थी लेकिन फिर भी ट्रकों की लाईन लगी हुई थी। सड़क के दोनो ओर उजड़ी हुई इमारतें अफगानिस्तान की असली हालत दर्शा रहे थे। तालिबान और अमरीकन फौज के बीच युद्ध की यह कुछ जीवन्त निशानियां अभी भी बची हुई थी। जलालाबाद पहुँचने मे दो घन्टे लग गये थे। …समीर काबुल जाने के लिये तू यहाँ उतर जा। उतरने से पहले मैने कहा… बड़े मियां अगर बीवी चलने को राजी नहीं हुई तो तुमसे मिलने के लिये कहाँ आना होगा। …ईदगाह मस्जिद पहुँच जाना। मुझे वहाँ पर सब दिलावर पठान के नाम से जानते है। तभी जीनत मेरे करीब आयी और मुझसे लिपट कर बोली… चचाजान आप भी हमारे साथ चलिये। बात करते हुए अचानक मुझे लगा की उसका हाथ मेरी जेब मे सरक गया परन्तु मै कुछ भी बोलने की स्थिति मे नहीं था। जलालाबद शहर मे जाने वाले मोड़ पर वह मुझे उतार कर आगे चल बढ़ गये थे।

उनके ट्रक के निकलते ही मैने अपनी जेब मे हाथ डाल कर पर्स को जाँचा तो एहसास हुआ कि पर्स के साथ एक कार्ड जैसी वस्तु रखी थी। मैने जल्दी से वह कार्ड निकाल कर देखा तो मुड़ा-तुड़ा सरकारी स्कूल का आईडेन्टिटी कार्ड का था। फोटो किसी स्कूल की बच्ची की थी। नाम की जगह वैजयन्ती उन्नीकृष्नन लिखा हुआ था। उस कार्ड पर उसका पता कालीकट का दिया हुआ था। मै हैरानी से उस कार्ड को कुछ देर देखता रहा फिर कुछ सोच कर वापिस जेब के हवाले करके काबुल जाने के साधन का इंतजाम करने के लिये निकल गया। हाईवे होने के कारण मुझे ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा था। ट्रक मे बैठ कर शाम तक काबुल शहर पहुँच गया था। दिन मे सफर कर रहा था तो अफगानिस्तान के हालात का भी जायजा ले रहा था। सारे रास्ते मे अमरीकन फौज कहीं नहीं दिखी थी। एक दो बार फौज की गाड़ी या विदेशी संस्थाओं की गाड़ियाँ जरुर देखने को मिल गयी थी। काबुल शहर अंधेरे मे दूर से बिजली की रौशनी मे जगमगाता हुआ दिख रहा था। मुझे काबुल शहर मे छोड़ कर ट्रक आगे निकल गया था। रात की जगमगाहट देखते हुए पैदल एक होटल की तलाश निकल गया। पहले मैने सोचा था कि किसी सस्ते से होटल मे रुक जाऊँ परन्तु तभी ख्याल आया कि यहाँ पर मुझे दूतावास के अधिकारियों से मिलना था तो एक टैक्सी पकड़ कर भारतीय दूतावास के करीब काबुल लाज मे ठहर गया था।

कमरे मे पहुँच कर सबसे पहले अपने फोन चालू करके चार्जिंग पर लगा कर थकान और धूल मिट्टी साफ करने के लिये बाथरुम मे घुस गया। आधा घँटा गर्म पानी के टब से जब बाहर निकला तब तक सारे जिस्म की थकान समाप्त हो गयी थी। सबसे पहले मैने सेटफोन से कमांड सेन्टर का नम्बर मिलाया… हैलो। …सर, मै काबुल पहुँच गया हूँ। अब मुझे आगे की कार्यवाही के लिये आप ब्रीफ कर दिजिये। …समीर, मै अजीत को लाईन पर ले रहा हूँ। तू थोड़ा इंतजार कर। इस बीच मे मैने अपने स्मार्टफोन पर नजर डाली तो बहुत सी मिस्ड काल डिस्प्ले पर दिख रही थी। तभी अजीत सर की आवाज गूंजी… ब्रिगेडियर साहब। …जी सर। मै काबुल पहुँच गया हूँ। …समीर, जिरगा के लिये अब तेहरीक और तालिबान को साधने का समय आ गया है। …जी सर। कल श्रीनिवास के साथ मीटिंग मे क्या करना है? …ठहरो, वीके भी हमे जोइन करने वाला है। नीलोफर के क्या हाल है? …सर, काफी रिसोर्सफुल एस्सेट साबित हो रही है। इतनी बात करके मैने खैबर पख्तुनख्वा मे फ्रंटियर फोर्स के साथ हुई दो बार मुठभेड़ की कहानी सुना दी थी। तभी वीके की आवाज गूँजी… समीर। …यस सर। इसी के साथ तिगड़ी का कोरम पूरा हो गया था।

वीके ने कहा… समीर, इस बातचीत को रिकार्डिंग पर लगा लो जिससे सारी बातचीत को अपने जहन मे  बिठाने मे आसानी हो जाये। …यस सर। …समीर, स्टेट डिपार्ट्मेन्ट की पुख्ता खबर है कि अमरीका अपना मन बना चुका है कि अब उसे अफगानिस्तान से अपने सैनिक हटाने का समय आ गया है। इस लिये तालिबान के सारे गुटों को वह कतर मे बुला कर बातचीत कर रहा है। कतर का अमीर इन दोनो गुटों के बीच मध्यस्ता कर रहा है। हमारे लिये पहली चुनौती तो अपने लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकालने की है। दूसरी चुनौती तालिबान की ओर से है। तीसरी चुनौती चीन की सड़क परियोजना की ओर से नजर आ रही है। चौथी और सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान से मिल रही है। वहाँ राहदारी एक ऐसा मुद्दा बन गया है कि पाकिस्तान सभी के लिये रोड़े अटका रहा है। इस राहदारी के कारण भारत की भुमिका अफगानिस्तान मे नगण्य हो गयी है। हम अफगानिस्तान मे बिजली, सड़क, स्वास्थ व शिक्षा की परियोजनायें स्थापित कर रहे है। वहाँ पर हालात खराब होने से हमारे लोगों की जान और माल की हानि होने की संभावना बढ़ जाएगी। इन हालात मे हमारी ओर से रा के द्वारा पहल की गयी थी। हमारी कोशिश थी कि तालिबान का नेतृत्व, सीआईए, अमरीकन फौज और हमारा विदेश विभाग एक प्लेटफार्म पर आकर इसका हल निकालने की कोशिश करे। हमारी ओर से इस मसले को सुलझाने के लिये ब्रिगेडियर चीमा उनके साथ काम कर रहे थे। वहाँ के हालात की ताजा जानकारी देने के लिये काबुल मे नियुक्त मिलिट्री अटाचे कर्नल श्रीनिवास है जो अभी तक ब्रिगेडियर चीमा की अनुपस्थिति मे उन लोगों से डील कर रहे थे। अजीत अब आगे की बात तुम बताओ।

…समीर, ब्रिगेडियर चीमा तालिबान के शीर्ष नेतृत्व यह यकीन दिलाने मे सफल हो गये थे कि हमारी सभी परियोजनायें जनहित मे है। वह अमरीका और तालिबान के बीच सुलह कराने मे भी सफल हो गये थे। उनके बीच यह तय हो गया था कि अगर तालिबान कुछ समय के लिये शांति बहाल करने मे कामयाब हो गयी तो अमरीकन और नाटो फोर्सेज अफगानिस्तान से निकलने का कार्य आरंभ कर देंगी। काफी हद तक इस पर एक राय बन चुकी थी और तालिबान पिछले कुछ महीने से शांत बैठे हुए थे। इसी का परिणाम है कि कतर मे तालिबान और अमरीका की शांति वार्ता आरंभ हो गयी थी। तालिबान की सिर्फ एक ही शर्त थी कि इस वार्ता मे कोई तीसरी पार्टी नहीं होगी। उनका सीधा इशारा पाकिस्तान की ओर था। उनका मानना था कि अफगानी ही अपना मुस्तकबिल खुद तय करेंगें। यह विचार पाकिस्तान की आईएसआई और फौज के हित मे नहीं था तो सबसे पहले वह अमरीका को राहदारी देने के मामले मे आनाकानी करने लगे। उसके लिये पाकिस्तानी एस्टेबलिश्मेन्ट ने अपनी आवाम को अमरीका के विरुद्ध भड़काना शुरु किया जिसमे मुख्य भुमिका लब्बैक और जमात के मौलानाओं और उनके मदरसों की थी। हमारे पास पुख्ता सूचना है कि इसके पीछे उन्हें चीन से मदद मिल रही है। चीन अपनी उस वन बेल्ट-वन रोड सड़क परियोजना के द्वारा अड़तीस से ज्यादा एशियाई राष्ट्रों पर अमरीका की पकड़ कमजोर करके उन पर अपना नियंत्रण करना चाहता है।

इतना बोल कर अजीत सर चुप हो गये थे। कुछ पल रुक कर उन्होंने फिर बोलना आरंभ किया… ब्रिगेडियर चीमा के ब्लू प्रिंट की सीआईए और तालिबान के नेतृत्व ने भी काफी सराहना की थी। उनका मानना था कि पाकिस्तान मे फौज के प्रति रोष व असंतोष की स्थिति मे चीन की सीपैक परियोजना पर प्रतिकूल असर होगा जिसके कारण दोनो का ध्यान अफगानिस्तान से हट कर पाकिस्तान तक सिमित हो जाएगा। इसके लिये उन्होंने तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उसकी जैसी अन्य तंजीमो को मजबूत करने का सुझाव दिया था। अमरीका को एक तीर से दो शिकार करने का मौका मिल गया था। उन्होंने सहर्ष यह सुझाव को अमल मे करने के लिये ब्रिगेडियर चीमा को ग्रीन सिगनल दे दिया था। तुमने उस ब्लू प्रिंट मे अपनी ओर से खुदाई शमशीर की रचना करी जिसके पीछे यही उद्देश्य था कि किसी तरह इस आप्रेशन की बागडोर हमारे हाथ मे रहे। हक डाक्ट्रीन को पाकिस्तान मे कार्यान्वित करने का यह बेहद सटीक सुझाव था। योजना यह थी कि अमरीकन डालर और हथियारों की मदद मिलते ही तेहरीक और उनकी जैसी बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान, वजीरीस्तान की अन्य तंजीमों ने पाकिस्तानी फौज और सीपैक को निशाने पर लेने से पाकिस्तानी एस्टेब्लिशमेन्ट का ध्यान अफगानिस्तान से हट कर पाकिस्तान की ओर लग जायेगा। इसके कारण तालिबान की वार्ता किसी हद तक अफगानिस्तान मे शांति स्थापित करने मे सफल हो जायेगी। जब तक इस योजना को हम कार्यान्वित करते तब तक ब्रिगेडियर चीमा आएसआई की नजर मे आ गये थे। उसका परिणाम तुम्हारे सामने है।

तभी जनरल रंधावा बीच मे बोले… पुत्तर, तालिबान के बारे एक बात जानना जरुरी है कि पहले अफगान युद्ध मे तालिबान को बनाने वाले लोगों मे हक्कानी परिवार आज भी काफी प्रभाव रखता है। हक्कानी परिवार मूलत: पाकिस्तानी पश्तून है और अफगान सीमा पर उनका काफी दबदबा है। पहले और दूसरे अफगान युद्ध मे तालिबान की हक्कानियों ने काफी मदद की थी। पाकिस्तानी फौज और आईएसआई का तालिबान पर प्रभाव हक्कानी परिवार के कारण है। जब यह वार्ता की पहल हुई तब पाकिस्तान फौज के दबाव मे हक्कानियों ने इस वार्ता मे भाग लेने से मना कर दिया था। बहुत से तालिबान के नेताओं का परिवार अभी भी पाकिस्तान मे रह रहा है जिसके कारण तालिबान का नेतृत्व दो भाग मे बँट गया है। हक्कानी और उनके समर्थक पाकिस्तान के पिठ्ठु बन कर वार्ता असफल करने की जुगत लगा रहे है और वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा तबका तालिबान का अमरीकन से बात करने की पैरवी कर रहा है। चीन के लिये यह सभी प्यादे है और उनका उद्देश्य उस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना से जुड़ा हुआ है। ग्वादर और सीपैक परियोजना मे अब तक चीन का काफी पैसा लग चुका है। इसी कारण अब वह भी पाकिस्तानी फौजी एस्टेब्लिशमेन्ट के दबाव मे आ गये है। तुमको यह सब बताने की जरुरत ब्रिगेडियर चीमा की असामायिक मौत के कारण पैदा हो गयी है। एक ओर तालिबान के नेतृत्व मे सेंधमारी के लिये आईएसआई हक्कानियों से मदद ले रही है और दूसरी ओर तालिबान का दूसरा धड़ा तेहरीक के साथ मिल कर उनके खिलाफ जंग छेड़ने जा रही है। पश्तून और पठान के बीच मे अमरीका की छवि ठीक नहीं है अपितु उन लोगों के बीच भारतीयों की छवि बेहतर है। अमरीका चाहता है कि हम इस स्थिति को संभाले इसी लिये ब्रिगेडियर चीमा का रिप्लेसमेन्ट वह जल्दी से जल्दी चाहते है।

अजीत सर की आवाज गूंजी… समीर, कूटनीति मे हम एक दोराहे पर खड़े हो गये है। क्या हम अपनी विदेश नीति को बदलने की सोच रहे है? आज तक हमारी नीति आतंकवादियों और उनकी तंजीमो के लिये बड़ी साफ रही थी कि हम उनसे कोई बात नहीं करेंगें। यहाँ पर हम उनके साथ काम करने का नेतृत्व लेने की बात कर रहे है। यह कैसे मुम्किन है? इस्लामिक हुदायबिय्याह की डाक्ट्रीन का कहना है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। ब्रिगेडियर चीमा भी शायद इसीलिये इसकी वकालत कर रहे थे। लेकिन यह समझना जरुरी है कि यह नीति बदलने की बात नहीं है। अपनी जान और माल की रक्षा के लिये हमे तालिबान के साथ काम करना ही पड़ेगा। अमरीका आज नहीं तो कल वहाँ से जाएगा तो उनके बाद परोक्ष अथवा अपरोक्ष रुप मे तालिबान के हाथ मे वहाँ की सत्ता होगी तो तब क्या हमे तालिबान से बात नहीं करनी पड़ेगी? मैने मन ही मन सोचा कि तर्क तो सही था क्योंकि पहले भी अपने यात्रियों को छुड़ाने के लिये तालिबान से बात करनी पड़ी थी।

अजीत सर एक बार फिर से बोले… समीर, एक बात तय है कि हम परोक्ष रुप से उसके साथ खड़े नहीं हो सकते। ऐसी हालत मे तुम्हें पाकिस्तानी कारोबारी की तरह ही इसको डील करना पड़ेगा। यह बात हम अपने दोस्त और दुश्मन राष्ट्रों के सामने भी जाहिर नहीं कर सकते कि इस आप्रेशन को हम चला रहे है। कूट्नीति और राजनीति के साथ तुम्हें सैन्य नीति को भी इस्तेमाल करना पड़ेगा। हमारे बीच मे जरुर कोई है जिसके कारण ब्रिगेडियर चीमा शहीद हो गये। इसीलिये तुमको ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। तुम्हारी असलियत श्रीनिवास को भी पता नहीं चलनी चाहिये। इसके लिये हमने तय किया है कि तुम एक पाकिस्तानी नागरिक बन कर उनकी मीटिंग मे शामिल होगे और जनरल रंधावा ब्रिगेडियर चीमा के रिप्लेस्मेन्ट की तरह काम करेंगें। वह तुम्हारा सिर्फ मुखौटा होगा लेकिन तुम जो भी निर्देश दोगे उसको जनरल रंधावा का निर्देश मान कर श्रीनिवास उसका पालन करेगा। …सर, अगर श्रीनिवास ही उनका आदमी हुआ तो सारा आप्रेशन खतरे मे पड़ जाएगा। …समीर, क्या तुम्हारे पास इसका कोई विकल्प है? …सर,  मेरा ख्याल दूसरा है। भारतीय दूतावास और भारत सरकार का इसमे सीधे संपर्क नहीं होना चाहिये। आप मुझे सीआईए या अमेरीकन फोर्सिज की ओर से उस मीटिंग मे शामिल करवाने की कोशिश किजिये। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर कूटनीति के अनुसार हमारा कभी किसी तंजीम के साथ सीधा संबन्ध नहीं निकल सकेगा। मैने अपना विचार उनके सामने रख दिया था।

वीके की आवाज गूंजी… अजीत, इस आप्रेशन मे श्रीनिवास रा का एजेन्ट है। गोपीनाथ इसके लिये हर्गिज तैयार नहीं होगा। तुम युएस के एनएसए से बात करके समीर को सीआईए या अमरीकन फौज के एजेन्ट के तौर पर काम करने के लिये बात करो और श्रीनिवास को रा के एजेन्ट के रुप मे काम करने दो। समीर अगर उनका आदमी बन कर उस समूह मे काम करेगा तो कम से कम ब्रिगेडियर चीमा का राज खोलने वाले का पता भी चल जाएगा। …वीके तुमने ठीक आंकलन किया है। इस आप्रेशन से रा की भुमिका को अब हटाया नहीं जा सकता अन्यथा पार्टनर्स के बीच मे संदेह उत्पन्न हो जाएगा। मै उनके एनएसए से बात करके समीर को उनके समूह मे शामिल करने के लिये कह दूंगा। …सर, श्रीनिवास से अब मिलना बेकार है। क्या मै वापिस चला जाऊँ? …नहीं कल दोपहर तक तुम्हारा इंतजाम हो जाएगा। …जी सर। …अब से रेडियों साईलेन्स ज्यादा लम्बा नहीं होना चाहिये। …यस सर। …पुत्तर, ब्रिगेडियर बनते-बनते रह गया। सारी। …कोई बात नहीं सर। तभी अजीत सर ने बीच मे बात काटते हुए कहा… कल तीन बजे काल करुँगा। ओवर एन्ड आउट। इसी के साथ लाईन कट गयी थी।

मैने मेसेज डिस्पले पर देखा तो दो मेसेज आये हुए थे। मैने जल्दी से वह मेसेज खोल कर पढ़ने बैठ गया।

…आपका फोन बन्द पड़ा हुआ है। मेनका ने बहुत बार नम्बर मिलाया लेकिन हर बार फोन बन्द बताया गया। सब ठीक तो है। मुझे आपकी चिन्ता सता रही है। प्लीज मेसेज पढ़ कर तुरन्त फोन किजिये। आपको पाकिस्तानी नम्बर कहाँ से मिल गया?

…मेनका को आपका संदेश पढ़वा दिया था। अपने नाम का मेसेज देख कर वह बहुत खुश हुई। वह आपसे उस नम्बर पर कल दोपहर को बात करेगी। खुदा का शुक्र है कि उस वक्त मै वहाँ पर नहीं हूँ।

दोनो मेसेज पढ़ने के बाद मैने अपना स्मार्टफोन उठा कर अंजली का नम्बर मिलाया। काफी देर घंटी बजती रही और फिर लाइन कट गयी थी। दीवार पर टंगी हुई घड़ी पर नजर डाल कर एक बार फिर से वह नम्बर मिलाया तो कुछ देर घंटी बजती रही… हैलो। बहुत पतली आवाज कान मे मे पड़ी तो मैने जल्दी से कहा… मेनका। …होल्ड किजिये। अचानक दूसरी ओर शोर की आवाज के बाद मेनका की आवाज कान मे पड़ी… अब्बू। मेरे दिल ने कुछ पल धड़कना बन्द कर दिया था। …अब्बू। …बेटा कैसी हो? …अब्बू। इतना बोल कर वह सिसक कर रोने लगी। …बेटा, आई एम सारी। मेरा फोन खराब हो गया था। इसलिये आपसे बात नहीं कर सका। सौरी। …अब्बू, आपकी बहुत याद आती है। केन भी अब थोड़ा बोलने लगा है। प्लीज आप यहाँ आ जाईये। …स्कूल जा रही हो कि पढ़ाई छोड़ दी है? …क्या अम्मी ऐसा होने देंगी? …तुम्हारी अम्मी कैसी है? …अच्छी है। यहाँ पर सिर्फ आपकी बात करती रहती है। …अब्बू, मैने साईकिल चलानी सीख ली है। …तीन पहिये की? …दो पहिये की। अब्बू, एक बार केन को डलिया मे बिठा कर मैने सड़क पर साईकिल चलाई है। …तुम्हारी अम्मी कहाँ है? वह कुछ नहीं बोली तो मैने पूछा… अम्मी ने मना किया है। …हाँ। अब्बू केन कुछ कह रहा है। एक बच्चे की किलकारी मेरे कान मे पड़ी तो मैने जल्दी से पूछा… केन की आवाज सुनाने के लिये शुक्रिया। मेनका अपनी अम्मी और केन का ख्याल रखना और उन्हें तंग मत करना। अच्छा फिर फोन करुँगा तब तक के लिये अल्विदा। इतना बोल कर मैने फोन काट दिया था। मेनका से बात करते हुए मेरी आँखें छलक गयी थी। अगर मेरा बस चलता तो मै तुरन्त उनके पास पहुँच गया होता।

मैने मिस्ड काल की लिस्ट देखी तो मेनका की काल के साथ साहिबा और नीलोफर की काल भी आयी थी। दो काल जनरल रंधावा की भी आई थी। सबसे पहले मैने नीलोफर को काल लगाया। उसने तुरन्त फोन उठा कर अपने इस्लामाबाद पहुँचने की जानकारी देते हुए पाकिस्तान मे आये हुए आर्थिक संकट के बारे मे बताने लगी थी। नगदी की कमी होने के कारण सारा कारोबार और व्यापार ठप्प पड़ गया है। वहाँ के हालात की जानकारी देने के बाद नीलोफर ने अल्ताफ की खबर देते हुए कहा… वह मेहसूद कबीले के मुखिया की गद्दी पर बैठ गया है। कुछ देर हालात पर चर्चा करने के पश्चात मैने कहा… एक दो दिन मे इस्लामाबाद पहुँच जाऊँगा। इतनी बात करके मैने फोन काट दिया था।

सबसे आखिर मे मैने साहिबा को फोन लगाया था। …हैलो। …आपको मुझसे बात करने का समय मिल गया। …मेरा फोन गिर कर खराब हो गया था जिसके कारण इतने दिन बात नहीं हो सकी थी। तुमने कैसे याद किया? …क्यों क्या सिर्फ काम के लिये ही आपसे बात हो सकती है। …नहीं ऐसी बात नहीं। तुम्हारी मिस्ड काल देखी तो मैने फोन मिलते ही तुम्हें काल किया। …आपको बताना था कि ब्रिगेडियर सलीम नूरानी साहब ने दो दिन बाद बता दिया था कि आपके एक करोड़ बीस लाख उनको मिल गये है परन्तु कुछ दिन के बाद उनकी बातों से ऐसा लगा कि वह आपके पैसे हजम करने के चक्कर मे है। …यह तुम कैसे कह सकती हो? …उन्होंने मुझसे पूछा था। मेरे मना करने पर उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि इसकी जानकारी आपको नहीं देनी है। …साहिबा तुम अपने काम पर ध्यान दो। इसके बारे मे फिक्र मत करो। क्या तुम्हारी शूटिंग शुरु हो गयी? …हाँ। ड्रामे की शूटिंग शुरु हो गयी है। …आप कराँची कब आ रहे है? …फिलहाल तो मै पाकिस्तान से बाहर हूँ। अपनी वापिसी पर तुम्हें बता दूँगा और अगर समय मिला तो वहीं आकर तुमसे मिलूँगा। …नहीं तो मै आपके पास आ जाऊँगी। …हाँ ठीक है। रात काफी हो गयी है तुम आराम करो। इससे पहले वह कुछ और बोलती मैने फोन काट दिया था।

मैने तुरन्त नीलोफर को फोन लगा कर कहा… ब्रिगेडियर नूरानी अब हमारे जाल मे फँस गया है। कल फोन करके एक करोड़ साठ लाख नगद माँग लेना। मुझे नहीं लगता है कि वह इतने पैसे दे सकेगा। जब तक मै नहीं आता तब तक उस पर दबाव बनाये रखना। …तुम्हें कैसे पता लगा? …साहिबा ने बताया था। …ओह। तो वह अभी भी तुम्हारे संपर्क मे है। …हाँ लेकिन तुम नूरानी से बस फोन पर संपर्क करना। अब उसके आफिस जाने की जरुरत नहीं है। …तुम कहो तो वसूली के लिये तायाजी से बात करुँ? …मेरे आने से पहले सिर्फ फोन पर बात करनी है। …अगर उसने नगद पैसे भिजवा दिये तो? …उनमे आधे से ज्यादा नकली नोट होंगें। इसीलिये मेरी अनुपस्थिति का बहाना बना कर उसे सारे पैसे मेरे अकाउन्ट मे जमा करने के लिये कह देना। …समीर, अगर नकली नोट हुए तो इसके लिये वह कभी तैयार नहीं होगा। …जल्दी इस्लामाबाद मे मिलता हूँ। खुदा हाफिज। मैने फोन काट दिया था। पाकिस्तान कारोबारियों मे नोटबंदी का असर अब दिखने लगा था। इसी बात को सोचते हुए न जाने कब मेरी आँख लग गयी थी।    

अगले दिन देर से उठा और आराम से तैयार होकर जब तक खाना खाने बैठा तब तक दोपहर हो गयी थी। खाना समाप्त करके अपने सेटफोन को चेक कर रहा था कि तभी सेन्ट्रल कमांड का एक मेसेज फ्लैश हुआ… काल बैक। मैने नम्बर मिलाया तो पहली घंटी पर अजीत सर की आवाज कान मे पड़ी… समीर। …यस सर। …मेरी एनएसए विल्किन्सन से बात हो गयी है। एनएसए विल्किन्सन ने हर प्रकार की मदद देने का वादा किया है। सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर एन्थनी वालकाट आजकल काबुल मे है। वह इस्लामाबाद और काबुल के सीआईए के आफिस का कार्यभार संभाल रहा है। यूएस और नाटो की ओर से वह इस आप्रेशन का संचालन भी कर रहा है। उसका पर्सनल फोन नम्बर दे रहा हूँ। वह तुम्हारे फोन का इंतजार कर रहा होगा। …सर, उन्हें कितना बताना है? …समीर, जनरल रंधावा को ब्रिगेडियर चीमा के रिप्लेसमेन्ट बता कर उनके निर्देश पर फील्ड मे तुम काम करोगे। इसलिये जितना तुम ठीक समझते हो बस उतना ही बताना। …आपने उन्हें मेरे बारे मे क्या बताया है? …समीर बट, हमारा पाकिस्तान मे एक डीप एस्सेट है। वह पेशे से फाईनेन्सर और कारोबारी है परन्तु सभी तंजीमो के साथ उसके अच्छे रिश्ते है। मैने विल्किनसन को बस इतनी जानकारी दी है। …ठीक है सर। …उसको सिर्फ इतना कहना कि तुमको जनरल रंधावा ने बात करने के लिये कहा था। …जी सर। अजीत सर ने इतनी बात करके फोन काट दिया था।

मैने अपना स्मार्टफोन उठा कर वह नम्बर मिलाया तो कुछ देर घंटी बज कर लाइन कट गयी थी। एक बार मैने दोबारा मिलाने की सोची परन्तु अगले ही पल उस विचार को त्याग कर चुपचाप बैठ गया। दस मिनट के बाद उसी नम्बर से काल आयी… हैलो। …मिस्टर वालकाट, मुझे जनरल रंधावा ने आपसे बात करने के लिये कहा था। मेरा नाम समीर बट है। …मिस्टर समीर। हम कब मिल सकते है? …मै काबुल मे हूँ। आपके लिये जब भी सुविधाजनक हो तभी मिल सकता हूँ। …मिस्टर समीर, आज शाम को सात बजे होटल इन्टरकान्टीनेन्टल के काफी शाप मे मिलते है। …ठीक सात बजे काफी शाप। ओके। इतनी बात करके मैने फोन काट दिया था। मुझे अब उससे मिलने की तैयारी करनी थी। चार बजने वाले थे। मेरे पास कपड़ों मे सिर्फ पठानी शलवार सूट और ऊनी जैकेट के अलावा कुछ भी पहनने के लिये नहीं था। जल्दी से अपना पर्स और कार्ड्स जेब मे डाल कर मै गेस्ट हाउस से निकल कर एक शापिंग सेन्टर की दिशा मे चला गया था। डिप्लोमेटिक एरिया होने के कारण वहाँ ज्यादातर पश्चिमी सामान की दुकानों की भरमार थी। मैने पुरुषों के कपड़ों की दुकान देखते ही उसमे घुस गया और जल्दी से दो सूट, दो शर्ट, दो टाई व अन्य सामान पैक करवा कर इटालियन जूते की दुकान मे चला गया। एक जोड़ी जूते खरीद कर मेरा कार्य लगभग पूरा हो गया था। बस अब चेहरे और बालों की हजामत करानी रह गयी थी। वापिस लौटते हुए एक सैलून दिखा तो उसमे चला गया था। जब तक बाहर निकला तब तक मेरा सारा हुलिया बदल चुका था।

सात बजे मै नीले सूट मे जेन्टलमेन केडेट की तरह तैयार होकर इन्टरकान्टीनेन्टल होटल के काफी शाप मे बैठ कर काफी पीते हुए वालकाट का इंतजार कर रहा था। उस वक्त काफी शाप मे ज्यादा भीड़ नहीं थी। दो तीन टेबल पर कुछ विदेशी लोग बैठे हुए दिख रहे थे। मेरी नजर मुख्य द्वार पर टिकी हुई थी। सात के सवा सात हुए फिर साढ़े सात हुए लेकिन वालकाट अभी तक नजर नहीं आया था। वालकाट ने फोन पर देरी के कारण की कोई सूचना भी नहीं दी थी। मुझे समझ मे नहीं आ रहा था कि ऐसे हालात मे उसका इंतजार करना चाहिये या नहीं। थोड़ी देर और इंतजार करके मै अपना बिल चुका कर जैसे ही काफी शाप से बाहर निकला कि तभी काफी शाप के काउन्टर पर तैनात व्यक्ति ने मुझे एक रसीद पकड़ा दी थी। मैने एक उड़ती हुई नजर रसीद पर डाली तो उस रसीद के एक किनारे मे हाथ से एक गाड़ी का नम्बर लिखा हुआ देख कर मै सावधान हो गया। इसका मतलब साफ था कि वालकाट यहीं कहीं है लेकिन वह पब्लिक मे मुझसे मिलना नहीं चाहता है। मै होटल से निकल कर पार्किंग मे खड़ी हुई गाड़ियों के नम्बर देखते हुए के मुख्य द्वार से बाहर निकला कि तभी एक कार मेरे करीब आकर रुकी और ड्राईवर कार से उतर कर पीछे का दरवाजा खोलते हुए बोला… मिस्टर समीर बट। मै बिना कुछ कहे कार मे बैठ गया। अगले ही पल कार मुख्य सड़क पर निकल गयी थी।

कार मे ड्राईवर समेत तीन और लोग बैठे हुए थे। सभी अंग्रेज थे लेकिन मेरे साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा हुआ था। …मिस्टर समीर बट। मै एन्थनी वालकाट हूँ। आपसे मिल कर बड़ी खुशी हुई। …थैंक्स मिस्टर वालकाट। आप फोन पर ही बता देते तो बेकार काफी शाप मे बैठ कर अपना समय खराब नहीं करता। …मिस्टर समीर, बेहद संवेदनशील मुलाकात है तो बहुत सी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। हम सेफ हाउस मे बैठ कर आराम से बात करेंगें। मैने कोई जवाब देना उचित नहीं समझा तो चुप बैठ गया। वालकाट ने भी फिर कोई बात नहीं की थी। कुछ देर के बाद हम एक आलीशान मकान के सामने पहुँच कर रुक गये थे। …आईये मिस्टर समीर। मै उसके साथ चल दिया। मकान मे प्रवेश करके कुछ कदम चल कर हम एक स्टडी रुम मे पहुँच गये थे। …काफी के लिये बोल देना। अपने साथ चलते हुए व्यक्ति से इतना बोल कर वह मुझसे बोला… प्लीज आराम से बैठिये। मै सोफे पर बैठ कर कमरे का जायजा लेकर बोला… मिस्टर वालकाट मै उम्मीद करता हूँ कि हमारी बात या तो रिकार्ड हो रही होगी अन्यथा रियल टाइम बेसिस पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों को रिले हो रही होंगी। मुझे इसमे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन मै भी आज की बातचीत जनरल रंधावा के लिये रिकार्ड करना चाहता हूँ। …नो प्राब्लम। अच्छा रहेगा कि आप मुझे एन्थनी कहे और मै आपको समीर कहूँ तो बेहतर होगा। मैने भी तुरन्त कहा… नो प्राब्लम। इतना बोल कर मैने अपने फोन की रिकार्डिंग चालू कर उसके सामने मेज पर रख दिया था।

सबसे पहले वालकट बोला… समीर, आज सुबह एनएसए मिस्टर विल्किन्सन ने मुझे बड़ा अजीब निर्देश दिया है। आप इस आप्रेशन मे भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हमारे साथ काम करेंगें लेकिन आप पाकिस्तानी नागरिक है। यही एक बहुत अजीब बात है। फिर उनका यह भी आदेश था कि आपको उस समूह मे भारत सरकार के बजाय सीआईए या यूएस फोर्सेज के प्रतिनिधि के रुप मे बताया जाये। यह और भी अजीब बात है परन्तु मिस्टर विल्किन्सन ने इस बात का निर्णय मुझ पर छोड़ा है कि क्या ऐसा करने मे हमारा कोई नुकसान तो नहीं है। इसीलिये कोई भी निर्णय लेने से पहले मै आपसे जानना चाहता हूँ कि क्या ऐसा करना हमारे हित मे होगा? मैने उसकी बात चुपचाप सुनी थी। प्रथम दृष्टिये बातचीत वालकाट की प्रतिभा और सटीक आंकलन की ओर इशारा कर रही थी।

मेज पर रखे काफी मग को उठा कर काफी एक घूँट पीकर गला तर करके मै बोला… थैंक्स। एन्थनी आपका बेहद सटीक आंकलन और सवाल जायज है। पहली बात मै पाकिस्तानी नागरिक सिर्फ पेपेर्स पर हूँ। वैसे भी पाकिस्तान के सभी महत्वपूर्ण ओहदेदार और प्रभावशाली कारोबारी दोहरी नागरिकता रखते है जिसमे ज्यादातर यूएस और यूके के नागरिक है तो यह आपके लिये कोई अजीब बात नहीं होनी चाहिये। दूसरी बात मै पाकिस्तान मे अलग-अलग सेक्टर मे काले और सफेद इन्वेस्टमेन्ट करके मोटा ब्याज कमाने का धंधा करता हूँ। इसके कारण मेरा संपर्क पाकिस्तानी एस्टेबलिश्मेन्ट और बड़े कारोबारियों से अच्छा है। तीसरी बात है कि कश्मीरी तंजीमों को छोड़ कर जितनी भी कट्टरपंथी तंजीमे पाकिस्तान मे शरिया नाफिज करने मे इच्छुक है उनका मै फाईनेन्सर हूँ। फ्रंटियर प्रोविन्स आजाद कश्मीर और खैबर पख्तूनख्वा मे बहुत सी छोटी-छोटी तंजीमे आती है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण तेहरीक-ए-तालिबान है। ऐसे ही बलूचिस्तान मे बहुत सी तंजीमे उत्तर से लेकर दक्षिण तक सक्रिय है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण तंजीम बलूचिस्तान रेसिस्टेन्स फ्रंट है। इन सभी के साथ मेरे अच्छे संबन्ध है। यह तो आपके पहले सवाल का जवाब है। इतना बोल कर मैने काफी का मग उठा लिया।

वालकाट को मौका मिला तो उसने पहला सवाल दाग दिया… समीर, शरिया नाफिज करने के उद्देशय वाली चरमपंथी तंजीमो के साथ तो हम काम नहीं कर सकते। अपना गला तर करके एक बार फिर मैने बोलना आरंभ किया… एन्थनी, आप तालिबान से कतर मे बात कर रहे है। आप साउदी अरब के मुख्य रक्षा और कारोबारी पार्टनर है। सभी अपना हित देखते है तो कृपया मुझे नैतिकता का पाठ मत पढ़ाईये। पाकिस्तान मे शरिया नाफिज करने मे सबसे बड़ा रोड़ा चीन का इन्वेस्टमेन्ट है। अगर यह अभी रोड़ा नहीं है तो बनाना पड़ेगा। इसी के बल पर इन सभी तंजीमो को चीन के बेल्ट एन्ड रोड परियोजना के विरोध मे आसानी से खड़ा किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण गिल्गिट मे खुदाई शमशीर नाम की चरमपंथी तंजीम है जिसके कारण सीपैक परियोजना को काफी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने चीन को वहाँ के रिहायशी इलाकों और जल स्त्रोतों को बचाने के लिये परियोजना की सड़क मोड़ने के लिये मजबूर कर दिया था। 120 मील के स्ट्रेच की लागत आठ गुना बढ़ गयी थी। हाल ही खुदाई शमशीर की मध्यस्था मे खैबर पख्तूनख्वा मे मेहसूद और वजीरी कबीलो ने तय किया है कि शरिया नाफिज करने के लिये वह चीन के विरोध मे सभी छोटे और बड़े कबीलों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास करेंगें। अगर वह सब एक हो गये तो तेहरीक और अफगान तालिबान भी इससे अछूते नहीं रहेंगें। सीपैक और बेल्ट एन्ड रोड परियोजना अगर रुक गयी तो अब यह आपको सोचना है कि क्या वह आपके हित मे या नहीं?

अबकी बार वालकाट कुछ सोच कर बोला… मान लिया कि यह हमारे हितो की रक्षा करेगा लेकिन इसमे आपका या भारत का क्या फायदा है? अबकी बार जवाब देने से पहले मुझे कुछ सोचना पड़ा था। कुछ पल सोचने के पश्चात मैने कहा… जहाँ तक मेरे फायदे की बात है तो मै तो एक मर्सेनरी फोर्स हूँ। जहाँ से पैसा मिलेगा मै उसके लिये काम करता हूँ। अब भारत के फायदे की बात जहाँ तक है तो मै सिर्फ अनुमान लगा सकता हूँ कि भारत मे बैठे हुए रक्षा विशेषज्ञ यही सोचते है कि चीन कभी भी पाकिस्तान मे शरिया नाफिज नहीं होने देगा और भारत के हित मे एक कमजोर और अस्थिर पाकिस्तान बेहतर विकल्प है। मेरे चुप होते ही वालकाट ने अगला प्रश्न दाग दिया… समीर, इतना जटिल रिश्ता बनाने की जरुरत क्या है। तुम भारत सकार के प्रतिनिधि क्यों नहीं बन जाते या तुम्हारी असली पहचान क्या है? …एन्थनी, भारत सरकार किसी भी हालत मे पाकिस्तान की चरपंथी तंजीम अथवा तंजीमो के साथ कोई परोक्ष या अपरोक्ष रुप से रिश्ता नहीं रख सकती। यह उनकी कूटनीतिक मजबूरी है। इसलिये भारत सरकार को उस समूह मे एक छलावा चाहिये जिसकी कोई पहचान न हो। मेरी भी यही खूबी है कि मेरी कोई पहचान नहीं है। मेरा नाम समीर धर्म न्युट्रल है। यह नाम मोमिन भी रख सकते है और हिन्दु भी रख सकते है। इस नाम को यहूदी भी इस्तेमाल करते है और इसाई भी इस्तेमाल करते है।

एक बार कुछ पल रुक कर मैने कहा… एन्थनी, यह आपके भी हित मे है कि इस आप्रेशन मे तंजीमो को साधने का काम आपकी ओर से किसी छलावे के द्वारा होना चाहिये। आपको अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलना है तो परोक्ष रुप से आप तालिबान से बात कर रहे है परन्तु आप खुद जानते है कि पाकिस्तान आपको यहाँ से आसानी से निकलने नहीं देगा। इसीलिये तालिबान दो धड़ों मे बँटा हुआ दिख रहा है। अगर उनके दूसरे गुटों और तंजीमों के साथ आप परोक्ष रुप से खड़े दिखे तो आपके लिये अन्तरराष्ट्रीय पटल पर बात संभालनी मुश्किल हो जाएगी। इसीलिये आपको भी एक ऐसा छलावा उनके बीच चाहिये जो हक्कानी नेटवर्क और आईएसआई के विरोध मे बाकी गुटों को एक कर सके। …हमे तुम्हारे लिये क्या करना पड़ेगा? …मेरे लिये डालर और उनके लिये हथियार चाहिये। अबकी बार एन्थनी वालकाट मुस्कुरा कर बोला… तुम्हारी बात सुन ली लेकिन क्या मुझे निर्णय लेने के लिये कुछ समय दोगे? मैने खाली मग उसको दिखाते हुए कहा… एक रिफिल चाहिये। तब तक आप उनसे बात करके निर्णय ले लिजिये। वालकाट ने काफी मग भरने के का इशारा किया और उठ कर कमरे से बाहर निकल गया था। मै आराम से पीठ टिका कर सोफे पर फैल गया था।

आधे घंटे के बाद एन्थनी वालकाट ने कमरे मे प्रवेश करते हुए पूछा… क्या मेरे असिस्टेन्ट बन कर काम कर सकते हो? …नो प्राब्लम। …मेरे आधीन इस्लामाबाद और काबुल का आफिस है। तुम्हें काम करने मे सुविधा हो जाएगी। पहली बार उसकी बात सुन कर मै मुस्कुरा कर बोला… बस ख्याल रहे कि मै एक छ्लावे की तरह काम करुँगा जिसका आपके रिकार्ड्स मे कोई जिक्र नहीं होगा। समीर बट के बजाय आप सैम नाम से मेरे सारे पेपर वर्क तैयार करवा दिजिये। जो फोन नम्बर आपके पास है वही रहेगा लेकिन मुझे आपके सूचना तंत्र को इस्तेमाल करने की इजाजत चाहिये। …अब पैसे की बात कर लें। …अभी नहीं। पहले काम का आंकलन करना जरुरी है। आज की मीटींग भारत सरकार के पैसे पर हुई है। अगली मीटिंग मे आपकी सरकार को अपना बिल दे दूँगा। एन्थनी वालकाट ने एक ठहाका लगा कर कहा… मिस्टर सैम कल सुबह दस बजे आप एम्बैसी पहुँच जाईयेगा। कल ही सारा पेपर वर्क समाप्त करके आपकी नयी आईडी मिल जाएगी। मैने घड़ी पर नजर डाली तो रात के दस बज चुके थे। जिस कार से आया था उसी कार ने मुझे होटल के बाहर मुख्य सड़क पर छोड़ दिया था। वहाँ से टैक्सी लेकर मै अपने गेस्ट हाउस ग्यारह बजे तक पहुँच गया था। अब मुझे सारी रिकार्डिंग जनरल रंधावा के पास भेज कर कल एन्थनी से मिलने से पहले तिगड़ी से आगे के काम की बात करनी जरुरी थी।

सोमवार, 8 जुलाई 2024

 

 

शह और मात-9

 

रावलपिंडी    

जनरल फैज अपना सिर पकड़ कर अपने आफिस मे बैठा हुआ था। भारत की नोटबंदी ने उनका सारा कारोबार ठप्प करके रख दिया था। सबसे बड़ी चोट आईएसआई के सबसे संवेदनशील तीन हिस्सों पर हुई थी। तंजीमो की वित्तीय मदद, ड्रग्स का कारोबार और भारतीय फिल्मो से होने वाली आय लगभग चौपट होते हुए लग रही थी। एक आदमी ने कमरे मे कदम रखते ही कहा… जनाब, जानकारी मिल गयी है। लगभग हजार और पाँच सौ के नोट मे तीन लाख करोड़ का माल हमारे आठ गोदामों मे वितरण के लिये रखा हुआ है। रातों-रात यह रद्दी कागज के टुकड़ों मे तब्दील हो गया है। इन नोटों का क्या करना है? जनरल फैज गुस्से से दहाड़ा… अब इसके बारे मे क्या कर सकते है। इस मामले मे हमारी रिजर्व बैंक ने क्या बताया? …जनाब ऐसा लग रहा कि जैसे सभी को लकवा मार गया है। कोई भी जवाब देने के लिये तैयार नहीं है। …क्या कोई कारोबारी पुराना माल उठाने के लिये तैयार है? …जनाब, वह लोग डालर मे अपने एडवाँस को वापिस मांग रहे है। अब हिन्दुस्तानी रुपये को लोग चिमटे से भी छूने के लिये तैयार नहीं है। …मिन्ट ने नोट छापना बंद कर दिया? …तीनो मिन्ट अब पाकिस्तानी नोट छापने मे जुटी हुई है। एक बार फिर से जनरल फैज अपना सिर पकड़ कर बैठ गया था। आईएसआई का सारा वित्तीय ढाँचा एक ही रात मे तबाह हो गया था। वह सोच रहा था कि कैसे नये सिरे से वित्तीय ढाँचा तैयार किया जाये। यह सोच कर जनरल फैज की पेशानी पर पसीने की बूंदें उभर आयी थी।

 

देर रात को हम पाँच लोग एक टेन्ट मे बैठ कर चर्चा कर रहे थे। नीलोफर ने चर्चा आरंभ करते हुए कहा… सादिक और जफर की कहानी समाप्त हो गयी है। अब हमे आपसे बात करने का कोई खतरा नहीं है। अल्ताफ मेहसूद, अब्दुल्लाह वजीरी, शहजाद वजीरी बड़े ध्यान से नीलोफर को सुन रहे थे। नीलोफर कुछ देर पहले उन तीनो को लेकर मेरे पास आयी थी। कुछ सोच कर मैने कहा… खुदाई शमशीर नाम की तंजीम अजाद कश्मीर मे सक्रिय है। वह आपके साथ मिल कर खैबर पखतून्ख्वा मे काम करना चाहते है। …कैसा काम? …वह यहाँ पर शरिया नाफिज करना चाहते है। इसके लिये हमे यहाँ पर पहले चीन की उपस्थिति को चुनौती देनी पड़ेगी और यहाँ की फौज से टकराना पड़ेगा। अल्ताफ जल्दी से बोला… समीर भाई, क्या आप खुदाई शमशीर के मुखिया है? इस बार नीलोफर ने जवाब दिया… समीर किसी तंजीम का सदस्य नहीं है। वह हर जरुरतमंद तंजीम जिसका उद्देशय शरिया नाफिज करने का है उसको रुपये-पैसे से मदद करता है। खुदाई शमशीर को समीर द्वारा हर महीने बीस लाख रुपये की मदद मिलती है। उसी पैसे की मदद से खुदाई शमशीर आजाद कश्मीर मे मदरसे चलाती है। वह तंजीम अपना लश्कर तैयार करके अपने लोगों को फौज के अत्याचार से बचाती है। अल्ताफ टोकते हुए बोला… बीबी, हमारे उपर फौज के जुल्मों का मुख्य कारण चीन है जो धीरे-धीरे यहाँ पाँव पसार रहा है। वह अपनी सड़क बनाने के लिये हमे बेघर कर रहा है। सरकार हमारी सुनने के बजाय हमे हटाने के लिये फौज को यहाँ भेज देती है। पिछले तीन साल मे यासीन घाटी और फंदेर घाटी मे सैकड़ों साल से बसे हुए बीस छोटे और बड़े कबीले खानाबदोश की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गये है। अपने लोगों को लेकर दो महीने पहले हम यहाँ आये थे लेकिन तीन महीने के बाद जब सड़क का काम यहाँ पहुँचेगा तो एक बार फिर से हमे यहाँ से खदेड़ा जाएगा। क्या खुदाई शमशीर इसमे हमारी मदद कर सकती है?

अबकी बार मैने उनके सामने अपनी योजना की पहली परत खोलनी आरंभ की… अल्ताफ भाई, दुनिया का दस्तूर है कि रिहाईशी स्थानों को बचाने के लिये सड़क को घुमाया जाता है। एक सच्चायी और भी है कि सड़क बनाने के लिये रिहाईशी इलाकों को साफ करना सिर्फ चीन मे होता है। हमारी सरकार और फौज चीन के हाथों बिक गयी है। इसीलिये अपनी आवाम के बजाय वह अपने आका चीन के बारे मे ज्यादा सोचती है। अगर एक बार हम हटने से मना कर देंगें तो इस सड़क को उन्हें मोड़ना पड़ेगा। इसके लिये हमे उनसे  टकराना पड़ेगा। वह सड़क हमारे किस काम की जिसके कारण हमे बेघर होना पड़े। अगर सारे कबीले वाले जिरगा मे इस्लाम के नाम पर एक होकर चीन और फौज के खिलाफ खड़े हो गये तो किसमे इतनी ताकत है जो हमारी जैसी जंगजू कौम से टकरा सके। एक होने के लिये सबसे पहले तो हमे इस्लाम के परचम के नीचे आना होगा। शरिया नाफिज होगा तभी सब एक होंगें। इस मुहिम मे अफगान तालिबान और तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान भी आपके साथ खड़े होंगें। बलूच और पश्तून भी आपके साथ इस मुहिम मे आपका साथ देंगें। अगर मेहसूद और वजीरी कबीले मिल कर बाकी छोटे कबीले वालों को इसके लिये तैयार कर लेंगें तब अपना फर्ज समझ कर मै आपकी आर्थिक मदद करुँगा। फिलहाल आपको अपना लश्कर तैयार करने के लिये बीस लाख रुपये हर महीने देने का मै वादा करता हूँ। यह पैसे मै अपने साथ लेकर नहीं चलता। नीलोफर इस्लामाबाद से सारा पैसों का लेन-देन संभालती है। एक बार आप अपने लोगों से बात कर लिजिये उसके बाद आपके पास पैसे भिजवाने का इंतजाम नीलोफर कर देगी। इतना बोल कर मै चुप हो गया था।

शहजाद और अल्ताफ मुझे ताक रहे थे। अब्दुल्लाह वजीरी अपनी सफेद दाड़ी को उँगलियों से सहलाते हुए गहरी सोच मे सिर झुकाये बैठा हुआ था। पहली बार जमीर बोला… आपके लश्कर के साथ खुदाई शमशीर खड़ी होगी जो आपके लश्कर को हथियार और प्रशिक्षण मे मदद करेगी। हमने गिलगिट और बाल्टिस्तान मे चीन और फ्रंटियर फोर्स का जीना हराम कर दिया है। उन्हें नीलम घाटी से स्कार्दू और युक्सिन और हारामोश की पहाड़ियों को छोड़ने के लिये मजबूर कर दिया था। हमारे कारण उन्हें अपनी सड़क मोड़नी पड़ गयी थी। खुदाई शमशीर के कारण गिलगिट और बाल्टीस्तान मे एक भी आदमी को बेघर नहीं होना पड़ा है। अबकी बार अब्दुल्लाह वजीरी एक नजर सब पर डाल कर बोला… इस मुहिम मे हम वजीरी लोग खुदाई शमशीर के साथ खड़े होने के लिये तैयार है। अल्ताफ तुरन्त बोला… चचाजान, मेहसूद कबीला भी खुदाई शमशीर के साथ खड़े है। अब्दुल्लाह वजीरी ने अपना सिर हिलाते हुए मुझसे कहा… समीर, अपना जिरगा बुलाने के लिये मुझे कुछ वक्त चाहिये। हमारा जिरगा साल मे एक बार बैठता है। इस मुहिम के लिये एक विशेष जिरगा की बैठक बुलानी पड़ेगी। इसके लिये मुझे कम से कम दो महीने चाहिये। खुदाई शमशीर के साथ तुम भी अगर इस जिरगा की बैठक मे शामिल हो जाओगे तो उन सबको मनवाने मे आसानी हो जाएगी। …जनाब, खुदाई शमशीर और मै तो इस बैठक मे शामिल हो जाएँगें। मै तो चाहता हूँ कि आप तेहरीक के बैतुल्लाह मेहसूद और तालिबान के अब्दुल गनी को भी बुलावा भेजिये। पाकिस्तान मे शरिया नाफिज करने के लिये वह जरुर आएँगें। अब्दुल्लाह ने अल्ताफ से कहा… बैतुल्लाह तुम्हारे ताया लगते है। उनको मेरा पैगाम पहुँचाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है और अब्दुल गनी से मै बात कर लूँगा। इसी के साथ हमारी बातचीत का अंत हो गया था। आधी रात बीत चुकी थी। मैने उठने से पहले कहा… जनाब मेरा फोन नम्बर अल्ताफ और शहजाद के पास है। जब भी आपको मेरी जरुरत महसूस हो तो बेहिचक खबर कर दिजियेगा। अब्दुल्लाह ने अपना सिर हिला दिया था। तभी टेन्ट के बाहर कुछ हलचल हुई तो सब सावधान हो गये थे। …बाहर कौन है?

टेन्ट का पर्दा खोल कर पूरन सिंह ने प्रवेश करते हुए कहा… हुजूर, लगता है कि कोई फौजी दस्ता इस ओर आ रहा है। मैने जल्दी से उठते हुए कहा… सब लोग अपनी पोजीशन पर तैनात हो जाओ। सुबह वाली टुकड़ी को खोजने के लिये आये होंगें। आप लोग यहीं बैठिये। इतना बोल कर मै रात के अंधेरे मे टेन्ट से निकल कर जमीर को कुछ समझा कर मैदान की ओर चल दिया। फौजी दस्ता अभी काफी दूर था। मै बस्ती से कुछ दूरी पर मुख्य रास्ते के किनारे खुले स्थान पर एक चट्टान पर बैठ कर उनका इंतजार करने लगे। मै जानता था कि आज रात को उनकी ओर से कार्यवाही जरुर होगी परन्तु समय का पता नहीं था। एक जीप जैसे ही सड़क से मुड़ कर बस्ती की दिशा मे बढ़ी तो उसकी हेडलाइट्स ने कच्चा रास्ता रौशन कर दिया था। वह जीप जब मेरे पास आ गयी तब पता चला की फ्रंटियर फोर्स का पिक-अप है। हथियारों से लैस कुछ सैनिक पिक-अप के पिछले हिस्से मे बैठे हुए थे। ड्राइवर केबिन से एक अफसर उतरा और तभी पीछे से दो आदमी जमीन पर कूदे और उस अफसर के साथ मेरी ओर बढ़े तो मै भी सावधान होकर उस चट्टान से उतर कर सड़क पर आ गया था। तीन साये जैसे ही मेरे करीब आये तो पिक-अप की हेडलाईट्स मे उनके चेहरे देख कर मै चौंक गया।

मेजर रैंक के अफसर के साथ जफर और सादिक सामने आ गये थे। वह मेजर घुर्राया… उनके बारे मे पता करो। वह दोनो अंधेरे के कारण मुझे पहचानने की कोशिश कर रहे थे। तभी मै अपने स्थान से हटते हुए मेजर की ओर बढ़ते हुए कहा… जनाब, यहाँ खतरा है। तभी रात की खामोशी को भंग करते हुए एक ही समय दो फायर हुए। हमारे साथ खड़े हुए जफर और सादिक हवा मे उछले और फिर लहरा कर जमीन पर गिरते हुए देख कर मेजर सहम कर दो कदम पीछे हट गया। तब तक जो सैनिक पिक-अप मे बैठे हुए थे वह कूद कर हमारी ओर बढ़े कि तभी दोबारा दो फायर हुए और आते हुए सैनिकों मे से दो सैनिक ढेर हो गये थे। इससे पहले वह कोई एक्शन लेते मैने जल्दी से कहा… जनाब, फिलहाल आप कोई हरकत मत किजियेगा क्योंकि इस जगह को खुदाई शमशीर के जिहादियों के अपने कब्जे मे ले रखा है। मेजर जल्दी से बोला… तुम कौन हो? तभी पीछे से जमीर की आवाज गूंजी… खुदाई शमशीर। वर्दी की हम इज्जत करते है लेकिन मुखबिरों के दुश्मन है। वह मेजर अब तक सयंत हो कर अपनी स्थिति का आंकलन कर चुका था। कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण वह अपने हाथ हवा मे उठा कर खड़ा हो गया और उसको देखादेखी उसके तीनो सैनिकों ने भी वही किया। …मेजर, अपने सीओ फईम अहमद को मेरा पैगाम पहुँचा देना कि अगर दोबारा गरीब मजलूमो और ख्वातीनो पर फौज ने कोई कार्यवाही करी तो खुदाई शमशीर का अगला हमला उस पर होगा। अपने हथियार यहीं छोड़ कर अब यहाँ से फौरन दफा हो जाओ। अगले ही पल चारों अपने हथियार जमीन पर डाल कर पिक-अप मे बैठे और वापिस सड़क की दिशा मे निकल गये थे।

…जमीर, आज इकठ्ठे किये सभी हथियार इनके हवाले करके आप लोग फौरन मीरमशाह की ओर निकल जाओ। मैने शहजाद और अल्ताफ को वहीं बुला लिया था। फ्रंटियर फोर्स से जब्त किये हुए सारे हथियार उनको सौंपते हुए मैने कहा… अब आप लोग भी यहाँ से निकल जाईये। नीलोफर को कह देना कि वह मेरा इंतजार करे। मै कुछ देर मे वापिस आ रहा हूँ। कल हम मीरमशाह मे मिलेंगें। इतना बोल कर मै अपनी पिक-अप की ओर बढ़ गया था। ड्राईविंग सीट पर बैठ कर मैने जेब से अपना स्मार्टफोन निकाल कर सिगनल चेक किया तो इस वीराने मे कोई नेटवर्क पकड़ने मे मेरा फोन अस्मर्थ था। मैने सीट के पीछे रखे हुए बैग से अपना सेटफोन निकाल कर आन कर दिया। दो मिनट मे ही फोन चालू हो गया था। नेटवर्क से जुड़ते ही लगातार डिस्प्ले पर मेसेज फ्लैश करने लगे थे। मैने जल्दी से मेसेज खोल कर पढ़ना आरंभ किया। सबसे आखिरी मेसेज सबसे पहले खुला था। जनरल रंधावा का संदेश था। …फौरन संपर्क करो।  मैने एक बार फिर से स्मार्टफोन को चेक किया तो अभी भी कोई सिगनल नही दिखा रहा था। पिक-अप स्टार्ट करके मै सड़क की ओर निकल गया था।

हमजोनी द्वार पर पहुँचते ही स्मार्टफोन नेटवर्क से जुड़ गया था। मैने जीप को सड़क से उतार कर एक किनारे मे खड़ी करके जनरल रंधावा का नम्बर मिलाया। …पुत्तर। …जी सर। …उस मीटिंग का क्या हुआ? …सर, मेहसूद और वजीरी राजी हो गये है। अबदुल्लाह इस मामले मे जिरगा की बैठक करवाने के लिये राजी हो गया है। दो महीने मे जिरगा की बैठक होगी जिसमे फ्रंटियर के सारे कबीले इस बैठक मे शामिल होंगें। …पुत्तर वहाँ का क्या हाल है? …सब ठीक है। मै तो वीराने मे हूँ तो दो हफ्ते से दुनिया से कट सा गया हूँ। सर, क्या कुछ हो गया? …पुत्तर, मै अजीत और वीके को भी लाईन पर ले रहा हूँ। फोन काटना नहीं। …जी सर। परन्तु मेरे दिमाग मे कहीं एकाएक खतरे की घंटी बज  गयी थी। …समीर, भारत सरकार ने नोटबन्दी कर दी है। अगर तुम्हारी जानकारी ठीक है तो वहाँ पर नगदी की परेशानी बढ़ गयी होगी। …सर, अभी मै कुछ भी नहीं कह सकता। मैने घड़ी पर नजर डाली तो टाईम बीतता जा रहा था। कुछ सोच कर मैने पिक-अप स्टार्ट करके आगे बढ़ते हुए कहा… जी सर, अब आप आराम से बोलिये। वी आर इन मूविंग स्टेट। लाईन मे व्यवधान पड़ेगा परन्तु फोन काटने की अब जरुरत नहीं पड़ेगी। तभी वीके की आवाज गूंजी… मेजर, अगर उनसे मीटिंग हो गयी है तो अब तुम्हें काबुल पहुँचना पड़ेगा। वहाँ पहुँच कर ब्रिगेडियर चीमा का काम तुम्हें संभालना होगा। …जी सर। …किसी को कुछ और कहना है? तभी अजीत सर की आवाज कान मे पड़ी… समीर, एमआई की रिपोर्ट है कि मेजर हया ने कश्मीर डेस्क संभाल ली है। इस खबर मे कितनी सच्चायी है? …पता नहीं सर। यह बोलते हुए मेरी आवाज काँप गयी थी। …अपना ख्याल रखना। इतनी बात करके सबके फोन कट गये थे। अजीत सर के आखिरी सवाल ने मुझे कुछ पल के लिये विचलित कर दिया था।

मैने अपना स्मार्टफोन जेब के हवाले किया और वापिस बस्ती की दिशा मे चलने से पहले मैने सेटफोन बैग से निकाल कर मेसेज डिस्प्ले पर देखा तो जनरल रंधावा के दो मेसेज के बाद चार मेसेज अंजली के थे। मै मेसेज देखने लगा।

…यह कौनसी नयी तंजीम आ गयी है? खुदाई शमशीर के साथ मैने कभी काम नहीं किया है। मुझे पता नहीं लेकिन तुम कह रहे हो तो पता करुँगी।

…पता चला है कि पीर साहब ऐजरबैजान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान के दौरे पर गये है लेकिन जोरावर उनके साथ नहीं है।

…खुदा से ज्यादा मुझे आप पर भरोसा है। हम एक दिन जरुर मिलेंगें। नेपाल का काम मै यही से देख रही हूँ। आरफा मुझसे बेहतर काम की देखभाल कर रही है।

…बहुत दिनो से मेनका आपसे बात करने की जिद्द कर रही है। समझ मे नहीं आ रहा कि क्या करुँ। इसी बात पर वह दो दिनो से मुझसे रुठी हुई है। कोई सलाह दिजिये।  

दो-तीन बार सारे मेसेज पढ़ने के पश्चात मै वापिस बस्ती की ओर चल दिया। अपनी पिक-अप खड़ी करके मै पारका जैकेट ओढ़ कर अंजली के मेसेज के बारे मे सोचने लगा। कुछ सोच कर मैने अपना संदेश जल्दी से टाइप किया…

…प्यारी मेनका बिटिया, आपके अब्बू आपको और केन को बहुत मिस करते है। मेरा और तुम्हारी अम्मी का दिल सिर्फ तुम भाई-बहन के लिये धड़कता है। अपना और केन का ख्याल रखना। जल्दी ही सारे काम खत्म करके हम सब एक साथ होंगें तब एक बार फिर से केन को लेकर एम्युजमेन्ट पार्क चलेंगें। तब तक तुम पर अपनी अम्मी और केन की जिम्मेदारी है। तुम्हारी अम्मी वैसे ही आजकल काफी तनाव मे होगी तो उम्मीद करता हूँ कि तुम उनका अच्छे से ख्याल रखती होगी। अपने मेसेज मे कुछ केन की शैतानियों के बारे मे जरुर बताना। अगर मुझ से कभी बात करनी है तो अम्मी से इजाजत लेकर इस नम्बर XXXX पर काल कर देना। गाड प्रामिज तुम सब से मै बहुत प्यार करता हूँ।

…मेरा मेसेज मेनका को पढ़वा देना। तुम्हें बात नहीं करनी तो भी तुम मेनका से फोन पर बात तो करा सकती हो। आई लव यू।

…अगर खुदाई शमशीर की तंजीम को तुम नहीं जानती तो तुम्हें सावधान रहने की जरुरत है। तुम्हारे नाम पर जनरल फैज कोई नयी योजना को कार्यान्वित करने की फिराक मे है। हमेशा ख्याल रहे कि अगर कोई बात बिगड़ जाये या कोई मुश्किल पड़ जाये तो फौरन उस नम्बर पर मुझे सुचित कर देना।    

अपना संदेश भेज कर मै वापिस वजीरी कैंम्प की दिशा मे निकल गया। नीलोफर खुले आसमान के नीचे बैठी मेरा इंतजार कर रही थी। पिक-अप के रुकते ही वह दरवाजा खोल कर बैठते हुए बोली… कहाँ चले गये थे? पिक-अप आगे बढ़ाते हुए मैने कहा… दिल्ली बात करनी थी। हम बात करते हुए मीरमशाह की दिशा मे निकल गये थे। …समीर, अब क्या करना है? …अगले दो महीने मे हमे बैतुल्लाह और गनी को राजी करना होगा। नीलोफर अब तुम्हारा इस्लामाबाद लौटने का समय आ गया है। मुझे सुनने मे आया है कि भारत मे नोटबंदी के कारण यहाँ के कारोबार मे काफी उथल पुथल हो गयी है। इस्लामाबाद मे बहुत से लोग तुम्हारी राह देख रहे होंगें। …तुम कहाँ जा रहे हो? …मुझे बलोच रेसिस्टेन्स फ्रंट के मुखिया एहतेशाम बुगती से मिलने वाशुक जाना था परन्तु किसी कारणवश अपने कार्यक्रम मे कुछ बदलाव करना पड़ रहा है। उसने प्रश्नवाचक दृष्टि मुझ पर डाली परन्तु मुझे चुप बैठा देख कर बोली… तुम नहीं बताना चाहते तो मत बताओ। …मुझे काबुल जाना है। अजीत सर ने मुझे वहाँ पर किसी से मिलने के लिये कहा है। …तालिबानी? …नहीं। एम्बैसी का आदमी है। …मै भी चलूँ? …नहीं। यही वक्त है जब तुम अपना नेटवर्क इस्लामाबद और कराँची मे स्थापित कर सकती हो। बस ख्याल रखना की ड्र्ग्स के चक्कर मे मत पड़ना। ड्रग्स के कारोबार मे पैसा तो बहुत है परन्तु वह कारोबार आईएसआई की देखरेख मे चलता है तो फौरन उनके रेडार पर आ जाओगी। अपने सूत्रों से एक बार हया के बारे मे पता लगाने की कोशिश करना कि क्या उसने दोबारा से कश्मीर डेस्क संभाल ली है। ऐसे ही चर्चा करते हुए हम पहली किरण निकलते ही मीरमशाह पहुँच गये थे।

हम दोनो ने होटल मे ठहरने का निश्चय किया था। मै यहाँ पर रुकना नहीं चाहता था क्योंकि मुझे जल्दी से जल्दी काबुल पहुँचना था। रात को सोने से पहले नीलोफर ने कहा… मेरा ख्याल है कि हम दोनो पेशावर से तुर्खैम बार्डर पार करके अफगानिस्तान मे आसानी से प्रवेश कर सकते है। वहाँ से जलालाबाद होते हुए हम काबुल पहुँच जाएँगें। …नीलोफर, तुम्हारा इस्लामाबाद पहुँचना बहुत जरुरी है। मै स्थानीय ट्रान्स्पोर्ट लेकर तुर्खैम की ओर निकल जाऊँगा। इस जीप से तुम इस्लामाबाद के लिये निकल जाना। वह कोई और नयी कहानी सुनाती उससे पहले उसको अपनी बाँहों मे जकड़ कर उस पर छा गया था। कुछ देर उसके होंठों का रसपान करने के बाद जैसे ही अलग होने के लिये हटा कि तभी उसकी बाँहें मेरे गले के इर्द-गिर्द लिपट गयी थी। कुछ ही देर मे उसकी सिस्कारियों से कमरा गूंज रहा था। उसका दूध से उजले दायें स्तन पर नीले निशान को देख कर एक पल के लिये उस लेफ्टीनेन्ट की दरिन्दगी याद आ गयी थी। धीरे से उस स्थान को चूम कर मैने पूछा… अगर वह लोग समय पर नहीं आते तो न जाने क्या होता। नीलोफर ने नशे मे डूबी पलकें धीरे से खोल कर कर कहा… मुझे यकीन है कि तुम चुपचाप ऐसे नहीं खड़े रहते। …इतना यकीन है? इस बार उसने कुछ कहा नहीं अपितु उसकी जकड़ कस गयी थी। उस रात नीलोफर पर तो जैसे भूत सवार हो गया था। उसने टूट कर हर कदम पर मेरा पूरा साथ दिया था। मैने भी जैसे उस रात नीलोफर के अंग-अंग को निचोड़ने का प्रण कर रखा था। उसका गदराया हुआ कामुक जिस्म मेरे हर स्पर्श पर अपनी ही भाषा मे बात कर रहा था। उसके जिस्म के पोर-पोर से कामुकता टपक रही थी। मेरे हर भरपूर वार पर उसके मुख से कामोउत्तेजित सीत्कार निकल रही थी। उस रात उसके जिस्म मे भड़की हुई कामाग्नि थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। जब मेरे जिस्म ने ही जवाब दे दिया तब कहीं जाकर हमारी एकाकार की अग्नि शांत हो पायी थी। हम थक कर एक दूसरे को आगोश मे बाँध कर सपनो की दुनिया मे खो गये थे।

अगली सुबह हमारे बीच मे यह तय हुआ था कि नीलोफर के साथ मेरे साथी इस्लामाबाद जाएँगें। वहाँ पहुँच कर नीलोफर फाईनेन्स का नेटवर्क तैयार करेगी और मेरे लौटने तक मेरे साथी उसकी सुरक्षा के प्रबन्ध के साथ स्थानीय खुदाई शमशीर की एक वसूली टीम तैयार करेंगें। शाम को मुझे पेशावर शहर के बाहर छोड़ कर वह इस्लामाबाद के लिये निकल गये थे। अंधेरा गहराता जा रहा था। पेशावर की मंडी का ख्याल आते ही मै उस ओर निकल गया था। अपने कंधे पर स्कूली बैग लटका कर लाईन से लगे हुए ट्रकों पर नजर डालते हुए मै अफगानी ट्रक को खोजने की कोशिश कर रहा था। पूरी मंडी छानने के बाद भी जब कोई अफगानी ट्रक नहीं दिखा तो मै एक ढाबे पर खाना खाने के लिये बैठ गया। मेरे सामने वाली खाट पर बैठे हुए कुछ लोग खाना खाते हुए जलालाबाद के बारे मे बात कर रहे थे। …रास्ता खराब है इसलिये मान के चलो कि जलालाबाद का आठ से बारह घंटे का सफर है। कस्टम कंट्रोल पर निर्भर करता है कि कितना समय लगेगा। जलालाबाद का नाम सुनते ही मेरे कान उनकी बातचीत पर लग गये थे। उनकी बातचीत से पता चला कि गुल मोहम्मद एजेन्सी का तीन ट्रक माल जलालाबाद के लिये रात को निकल रहा है। मैने जल्दी से खाना समाप्त किया और गुल मोहम्मद एजेन्सी की ओर रुख किया। उस एजेन्सी को ढूंढने मे ज्यादा समय नहीं लगा था।

गुल मोहम्मद एजेन्सी के गोदाम पर ट्रको मे बोरियाँ लादी जा रही थी। कुछ देर मै दूर से लोडिंग होते हुए देखता रहा और फिर उन ट्रकों के पास खड़े हुए एक आदमी से पूछा… भाईजान क्या जलालाबाद के माल की ढुलाई चल रही है? …हाँ। …माल कौन लेकर जा रहा है? अबकी बार वह आदमी घुर्रा कर बोला… तुझे क्या काम है? …कुछ खास नहीं भाईजान। मुझे लंडी कोटल बजार तक पहुँचना है तो सवारी के बारे मे पूछना चाहता हूँ। मेरे चचा यहीं इदरीस मुस्तफा एजेन्सी मे ड्राईवर है। उन्होंने ही बताया था कि ट्रक से निकल जाओगे तो जल्दी पहुँच जाओगे। एक नजर मुझ पर डाल कर उसने कहा… वही सब्जी वाले? …जी भाईजान। …एक घंटा लगेगा। तू मंडी से बाहर निकल कर नाके पर मिलना। सौ रुपये मे नान-स्टाप पहुँच जाएगा। …ठीक है भाईजान। मै नाके पर आपका इंतजार करता हूँ। …अबे ठहर। मै नहीं जा रहा। ड्राईवर को बुला रहा हूँ। इतना बोल कर वह चला गया और मै वहीं खड़ा रह गया। मुश्किल से पाँच मिनट गुजरे थे कि वह आदमी अपने साथ एक बुजुर्ग पठान को लेकर मेरे पास आकर बोला… यह मन्सूर है। उस बुजुर्ग को सलाम करके मैने कहा… मै नाके पर खड़ा हूँ। तभी वही व्यक्ति बोला… पहले पैसे। मैने जेब से कुछ मुड़े-तुड़े रुपये निकाल कर गिने और फिर उसे पकड़ाते हुए बोला… साठ रुपये है। चालीस नाके पर दे दूंगा। …पहले पूरे पैसे दे। एक बार फिर सारी जेब खंगाल कर एक बीस का नोट निकाल कर उसकी ओर बढ़ाते हुए कहा… बस इतने ही है। वह आदमी हँस कर बोला… बीस का चूना लगाने की सोच रहा था। तभी मन्सूर पठान बोला… सुलेमान भाई रहने दो। इसको भी छोड़ दूंगा। माल लोड हो गया है। ट्रक हटाना है। सुलेमान ने मेरी पीठ पर धौल जमा कर कहा… चल नाके पर खड़ा हो जाना। कुछ देर मे यह ट्रक लेकर आ रहा है। दोनो का शुक्रिया करके मै वापिस मंडी के मुख्य द्वार की ओर चल दिया।

नाके पर तो ट्रकों की लाईन लगी हुई थी। मंडी के बाहर बाजार की भीड़ देख कर एक पल के लिये ठिठक कर रुक गया था। एक किनारे मे आदमियों,औरतों और बच्चों का जमघट लगा हुआ था। जैसे ही एक ट्रक नाके से निकल कर आगे बढ़ा तो भीड़ उसकी ओर बढ़ गयी थी। कुछ आदमी फैसलाबाद और कुछ मुलतान और कुछ हैदराबाद पुकार रहे थे। रेंगते हुए ट्रक के ड्राईवर ने खिड़की से सिर बाहर निकल कर जोर से कहा… मुलतान जा रहा हूँ। एकाएक जाने वालो की भीड़ छँट गयी और दो परिवार तेजी से ट्रक के पीछे चल दिये थे। एक पल के लिये ट्रक रुका तो सभी फुर्ती दिखाते हुए ट्रक के पीछे चढ़ गये थे। अगले चार ट्रक भी इसी प्रकार अलग-अलग जगह के लोगों को लेकर निकल गये थे। मै मन्सूर के ट्रक का इंतजार कर रहा था। अभी भी लोगों की भीड़ ज्यों की त्यों बनी हुई थी। दो घन्टे के बाद मन्सूर पठान का ट्रक नाके पर पहुँचा था। मै नाके पर ही खड़ा था। ट्रक से उतर कर जब वह मेरे सामने से निकला तो धीरे से बोला… पीछे जाकर बैठ जा। इतना बोल कर वह खिड़की की ओर बढ़ गया था। एक नजर चारों ओर डाल कर मैने तिरपाल हटा कर देखा तो वहाँ करीने से गंदुम की बोरियाँ लगी हुई थी। पीछे पाँव रखने की जगह नहीं थी तो मेरे बैठने का तो सवाल ही नहीं था। मै उचक कर किसी तरह ट्रक के पीछे लकड़ी फट्टे पर चढ़ कर तिरपाल के पीछे चला गया। मै अभी संभल भी नहीं पाया था कि मन्सूर की आवाज आयी… बैठ गया। मै कुछ बोलता कि उससे पहले मन्सूर ने तिरपाल का खुला हुआ हिस्सा बांधना आरंभ कर दिया था। अंधेरे मे बोरियों के सहारे किनारे की ओर चला तो आखिरी सिरे पर इतनी जगह बची थी कि एक आदमी आसानी से पीछे की ओर निकल सकता था। ट्रक धीरे से हिला और आगे बढ़ गया। उस झटके के कारण मै उस कृतिम से गलियारे मे गिर पड़ा तभी सड़क की रौशनी तिरपाल से छन कर पिछले हिस्से को रौशन कर दिया था। वहाँ का नजारा देख कर चौंक गया।

गंदुम की बोरियाँ आगे लगी हुई थी परन्तु पीछे के हिस्से मे दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे। मै भी सँभल कर अपनी पीठ टिका कर बैठ गया था। मेरे साथ एक बुजुर्ग आदमी बैठा हुआ था। ट्रक अब अपनी गति पकड़ चुका था। मेरे साथ बैठे बुजुर्ग ने पूछा… कहाँ जाना है? …काबुल जा रहा हूँ। …बेटा सीमा पार कैसे करोगे? …पता नहीं। आप कहाँ जा रहे है? …जलालाबाद। …इसी ट्रक से? …नहीं। हम सभी तुर्खैम पर उतर कर पैदल सीमा पार करेंगें। तभी दूसरे सिरे पर बैठे हुए व्यक्ति ने फोन निकाल कर टार्च की रौशनी हमारी ओर डाली तो पूरा हिस्सा रौशन हो गया था। दूसरे सिरे पर हथियारों से लैस चार जिहादी बैठे हुए थे। उनके समीप तीन बुर्का ओढ़े स्त्रियाँ बैठी हुई थी। उनके साथ चार बच्चे बैठे हुए मुझे घूर रहे थे। मेरे साथ बैठे हुए बुजुर्ग पठान ने कहा… पाकिस्तानी हो? …हूँ। तभी एक जिहादी ने पूछा… काबुल किस लिये जा रहा है? …भाईजान, अपनी बीवी को लेने जा रहा हूँ। एकाएक सभी खिलखिला कर हँस दिये थे। मुझे उनके हंसने का कारण समझ मे नहीं आया लेकिन फिर भी चुप हो कर बैठ गया। एक बार फिर से अंधेरा हो गया था। दो घंटे चलने मे ही मेरी कमर अकड़ गयी थी। ड्राईवर की आवाज गूँजी… लंडी कोटल आने वाला है। मै तिरपाल हटा कर जोर से चिल्लाया… भाईजान मै इनके साथ तुर्खैम तक जाऊँगा। वह खिड़की से सिर निकाल कर बोला… बीस रुपये निकाल कर रखना। एक बार फिर अन्दर शांति छा गयी थी। कब लंडी कोटल निकला और कब तुर्खैम पहुँचे पता ही नहीं चला था। एक जगह ट्रक खड़ा हो गया तब पता चला कि हम तुर्खैम पहुँच गये थे।

मन्सूर ने तिरपाल हटा कर आवाज लगायी… सब यहाँ उतर जाओ। तुर्खैम आ गया है। आधी रात निकल चुकी थी। एक-एक करके सब नीचे उतर गये थे। …बीस रुपये। मैने जेब से बीस रुपये निकाल कर उसको पकड़ा कर उनके साथ चल दिया। ट्रक ने हमे एक वीरान इलाके मे उतार दिया था। चारो जिहादी बात करते हुए आगे चल रहे थे। उनके पीछे तीन स्त्रियाँ और बच्चे चुपचाप चल रहे थे। मेरे साथ बुजुर्ग चल रहा था। पहली बार मेरा ध्यान उसके कंधे पर लटकी हुई एके-47 पर पड़ी थी। स्त्रियाँ सिर से पाँव तक का पैराशूटी बुर्का पहने हुए चल रही थी। इस वेश मे किसी की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल था। बच्चे भी चुपचाप चल रहे थे। …बेटा यहाँ से आठ मील पर अंधेरे मे सीमा पार करेंगें। मैने कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप उनके साथ चल दिया था। चारों जिहादियों के लिये रास्ता जाना पहचाना था इसलिये सभी उनके पीछे चल रहे थे। …क्या यह सब तालिबानी है? कुछ बोलने के बजाय उस बुजुर्ग ने अपना सिर हिला दिया था। 

सड़क छोड़ कर एक पथरीली सी पगडंडी पकड़ कर हम चल रहे थे। हमे चलते हुए एक घन्टे से ज्यादा हो गया था। अचानक एक बच्ची ने धीरे से कहा… अम्मी मै चलते-चलते थक गयी। तभी चलते हुए जिहादी घुर्राया… जीनत चुपचाप चलती रह। तेरी आवाज नहीं आनी चाहिये। वह बेचारी चुपचाप कुछ दूर चलती रही फिर लड़खड़ा कर जमीन पर बैठ गयी। इससे पहले किसी का ध्यान उसकी ओर जाता मैने झपट कर उसे अपनी गोदी मे उठा कर चलने लगा। उसके साथ चलने वाले बच्चे भी कुछ नहीं बोले और चुपचाप चलते रहे। उस फूल सी बच्ची को गोदी मे उठाते ही मुझे अपनी मेनका की याद ताजा हो गयी थी। अचानक बुर्कापोश महिला चिल्लायी… हाय अल्लाह जीनत पीछे छूट गयी। हमारा काफिला चलते-चलते एकाएक रुक गया था। मै जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले लड़का जल्दी से बोला… अम्मी, जीनत मामू की गोद मे है। सबकी नजर मुझ पर टिक गयी थी। तभी वह बुजुर्ग बोला… अली, बच्ची थक गयी थी तो इसने उसे गोदी मे उठा लिया। अब चलो क्योंकि हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। जीनत तो गहरी नींद मे खोई हुई थी। सुबह चार बजे हम सीमा पार करके अफगानिस्तान मे प्रवेश कर चुके थे। वहाँ न कोई दीवार थी और न ही तार लगे हुए थे। बस वीरान चट्टानी मैदान दिख रहा था। बुजुर्ग ने कहा कि अब हम अफगानिस्तान मे प्रवेश कर चुके है तो मैने मान लिया था।

एक घंटा और चलने के पश्चात आराम करने के लिये कुछ देर बैठ गये थे। अली मेरे पास आया और बच्ची को गोदी मे लेकर उसकी अम्मी की ओर चला गया। मै चट्टानी धरती पर लेट कर सीधा फैल गया। अब मुझे भी थकान महसूस होने लगी थी। बच्ची को गोदी मे उठाने के कारण मेरा हाथ भी सुन्न हो गया था। वह चारों जिहादी भी मुझसे कुछ दूरी बना कर बैठ गये थे। उनमे से एक अपने चेहरे पर लपेटे हुए गमछे को हटा कर बोला… क्या नाम है तेरा? …समीर। …अबे नशा करेगा? …नहीं भाई। शुक्रिया। उसने जेब से एक पुड़िया निकाल कर अपने साथी से बोला… भाई, सारा नशा उतर गया है। उसने पुड़िया खोल कर उसमे से एक चुटकी लेकर अपनी जुबान और दाँतों पर रगड़ कर वही पुड़िया अपने साथी की ओर बढ़ा दी थी। उसने भी वही प्रक्रिया दोहरायी और पुड़िया को अपने साथ बैठे हुए जिहादी की ओर बढ़ा दिया। मै चुपचाप लेटे हुए उनको नशा करते हुए देख रहा था। हमसे कुछ दूरी पर तीनो बुर्कापोश स्त्रियाँ अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। बुजुर्ग पठान एक कोने मे बैठ कर कुछ पत्तियाँ चबा रहा था। रात का अंधेरा भी धीरे-धीरे छँटता जा रहा था। एक नजर सब पर डाल कर कुछ देर के लिये मै आंखे मूंद कर अपने अगले कदम के बारे मे सोचने लगा। पता नहीं मेरी आँख लग गयी थी या कुछ पल के लिये दिमाग सो गया था कि अचानक हलचल होने के कारण मै चौंक कर उठ कर बैठ गया। मेरी नजर सामने पड़ी तो एक जिहादी बैठी हुई बुर्कापोश स्त्री के साथ खींचतान मे उलझा हुआ था।

मैने अपने साथ बैठे हुए लोगों पर नजर डाली तो तीनो की नजर उस ओर लगी हुई थी। कभी वह जिहादी उस स्त्री को ठोकर मारता और कभी गालियाँ देते हुए उसको चट्टान की आढ़ मे बाँह पकड़ कर घसीट कर ले जाने की कोशिश करता। वह निरन्तर उससे दूर होने की कोशिश मे जुटी हुई थी। मै हैरान था कि कोई भी उस स्त्री की मदद के लिये आगे नहीं आ रहा था। चारों बच्चे भी डरे सहमे चुपचाप यह हाथापाई देख रहे थे। मै अभी हालात समझने की कोशिश कर रहा था कि तभी हमारे पास बैठा हुआ जिहादी अपनी गन अपने साथी की ओर बढ़ाते हुए बोला… इसे संभाल। मै भी फारिग होकर आता हूँ। इतना बोल कर वह भी उठ कर उनकी ओर चल दिया। अचानक मेरे पास बैठे हुए अली ने बुजुर्ग की ओर देख कर बोला… अब्बाजान, यह गन संभालना। हम भी फारिग होकर आते है। वह बुजुर्ग सारे हथियार उठाकर मेरे साथ आ कर बैठ गया। चारों बच्चे भी डरे सहमे हुए हमारे पास आकर बैठ गये थे। उन चारों के वहाँ पहुँचते ही हमारी आँखों के सामने जलालत का नंगा नाच शुरु हो गया था। किसी शर्म, मान मर्यादा की परवाह किये बिना वह चारों पशुओं की भांति उन तीन स्त्रियों पर टूट पड़े थे।

…बड़े मियाँ यह किसकी औरतें है? …अपने लड़ाकुओं के लिये दाईश की ओर से इनाम है। …क्या मतलब? मै उस कट्टरपंथी तंजीम से वाकिफ था परन्तु अपनी अनिभिज्ञता दर्शाते हुए मैने पूछ लिया… क्या आईएसआईएस दाईश अपने जिहादियों को लड़कियाँ इनाम मे देता है? …हाँ।  …बड़े मियाँ यह बच्चे किसके है? …उन औरतों के है लेकिन उनके बाप का पता तो उन औरतों को भी नहीं है। मैने सहमे हुए बच्चों पर एक नजर डाल कर पूछा… इनका क्या अंजाम होगा? …वही होगा जो उन औरतों के साथ होता है। दाईश अरब का कानून मानता है। गुलाम के बच्चे गुलाम होते है। लड़के किसी जिहादी के गुलाम बन जाएँगें और लड़कियाँ तो उम्र से पहले औरत बन जाएँगी। उसकी बात सुन कर मेरा मन खिन्न हो गया था। वह बूढ़ा मुझे समझाते हुए बोला… यह जिस्मानी आग बुझाने का तरीका है। शरिया इसकी इजाजत देता है। कुछ दिन हमारे साथ ठहर जाओ तो तुम खुद ही देख लेना। हमारे बीच बस इतनी ही बात हो सकी थी क्योंकि दो जिहादी अपनी शलवार का नाड़ा बाँधते हुए हमारी ओर आते हुए दिख गये थे। एक जिहादी मुस्कुरा कर मेरे साथ बैठते हुए बोला… समीर, अगर तू भी फारिग होना चाहता है तो तू भी कर ले। मैने हाथ जोड़ कर जल्दी से कहा… भाई शुक्रिया। अब हमे चलना चाहिये। जैसे-जैसे दिन निकलेगा, यह जगह गर्म होती चली जाएगी।

कुछ देर के बाद हमारा सफर आरंभ हो गया था। एक बार फिर पहले जैसे हम लोग हाईवे की दिशा मे चल दिये थे। एक घन्टे चलने के बाद हम काबुल-जलालाबाद हाईवे पर पहुँच गये थे। हम सब थकान उतारने के लिये सड़क के किनारे बैठ गये और वह चारों अपने हथियार बुजुर्ग को सौंप कर जलालाबाद जाने के साधन ढूंढने के लिये निकल गये थे। मै अभी भी नारकीय अनुभव और बुजुर्ग की बातों से उबर नहीं पाया था। मेरे करीब ही वह स्त्रियॉ अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। पहली बार उन स्त्रियों को धीमे स्वर मे बात करते हुए सुना तो एक पल के लिये मेरी धड़कन बढ़ गयी थी। जो कुछ शब्द मुझे सुनाई दिये थे तो उनकी भाषा स्थानीय बिल्कुल नहीं थी। मुझे कुछ तमिल या मलयालम जैसी भाषा लग रही थी। मै दोनो भाषा नहीं जानता था परन्तु शब्दों के उच्चारण से इतना तो अनुमान लगा सकता था कि कोई दक्षिण भारत की भाषा है। खड़कवासला मे तीन साल गुजारने के कारण तामिल के एक दो शब्द मुझे याद हो गये थे तो कुछ सोच कर मैने थोड़ा जोर देकर कहा… वणक्कम। बोलते हुए मेरी आँखें उन तीनो पर टिकी हुई थी। तीनो ने तुरन्त गरदन घुमा कर मेरी ओर देखा तो मैने जल्दी से दबी आवाज मे पूछा… तामिल? एक स्त्री ने जल्दी से गरदन हिला कर मना करते हुए दबी आवाज मे कहा… मलयाली। मेरा जिस्म एक पल के लिये सिहर उठा था।