गुरुवार, 19 जनवरी 2023

  

काफ़िर-33

 

मै अपने आफिस मे बैठ कर कल मिरियम के साथ हुई बातों के बारे मे सोच रहा था। उसको घर पर छोड़ने जा रहा था कि अनायस ही मैने नीलोफर के बारे मे पूछ लिया था। उसके जवाब ने मुझे अन्दर से हिला कर रख दिया था। उसने बस इतना बताया था कि नीलोफर बाजी चचा मुन्नवर लखवी की भतीजी है और उसने कुछ दिन मानशेरा मे पीर साहब का मदरसा चलाया था। लखवी का नाम सुनते ही अब पहेली के मुख्य पहलू मेरे सामने धीरे-धीरे खुलने लगे थे। फारुख मीरवायज आईएसआई का अफसर था। पीरजादा मीरवायज और जकीउर लखवी मकबूल बट के साथ जुड़े हुए थे। मकबूल बट सीधे तौर पर जमात-ए-इस्लामी और हिजबुल मुजाहीदीन से जुड़ा हुआ था। हैरत की बात थी कि दो विभिन्न आतंकवादी तंजीमों के सर्वेसर्वा मीरवायज और लखवी भला कैसे मकबूल बट के साथ काम कर रहे थे? भारतीय सुरक्षा एजेन्सियों के लिये यह दु:स्वप्न से भी ज्यादा खतरनाक काकटेल था। एक बात तो तय हो गयी थी कि आईअएसआई के दबाव के बिना जैश और लश्कर एक साथ नहीं आ सकते थे। सारे संबन्ध बस एक ओर इशारा कर रहे थे कि यह सब मिल कर कुछ बड़ा करने की सोच रहे थे। परन्तु क्या? इस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं था। आज तीसरा दिन था और मुझे इज्तिमा को रोकने की योजना को ब्रिगेडियर चीमा के सामने रखना था। अनजाने मे मिरियम से मिली जानकारी ने मेरा दिमाग घुमा कर रख दिया था।

ब्रिगेडियर चीमा के सामने मिरियम से मिली जानकारी को सामने रख कर मैने कहा… सर, कल मुझे वह सर्वैलेन्स सिस्टम मकबूल बट के घर मे लगाना है। आखिर जैश और लश्कर जमात के साथ मिल कर क्या करना चाह रहे है? इसलिये मुझे सर्वेलैन्स सिस्टम को लगाने और काम करने के बारे मे किसी से समझना है। क्या कोई हमारे पास आदमी है को मुझे कनेक्शन जोड़ना सिखा सकता है। ब्रिगेडियर चीमा ने तुरन्त सिगनल्स से एक आदमी अपने आफिस मे बुलवाया और उसने सारे सिस्टम को मेरे सामने जोड़ कर चालू करके दिखाने के बाद कहा… मेजर, आपकी रिकार्डिंग डिवाईस वाईफाई के पास लगे हुए संचार सिस्टम से सिर्फ 200 मीटर के घेरे मे काम कर सकेगी। अच्छा होगा कि सुनने और रिकार्डिंग के लिये आप 100-150 मीटर की रेंज मे रहे। सब कुछ समझ कर मै अपने आफिस मे वापिस आकर बैठ गया था। कुछ सोच कर एक बार फिर से मैने अपनी मेज पर सारा सामान फैला कर जोड़ना आरंभ कर दिया। जब मै पूरी तरह आश्वस्त हो गया तो मैने सारा सामान डिब्बे मे भरा और अपने घर की दिशा मे चल दिया। रास्ते मे अचानक मेरे दिमाग मे आया कि अगर मै मिरियम से मिलने मकबूल बट के मकान मे गया तो गेट पर पुलिस गार्ड्स और घर के नौकरों की नजरों मे आ जाऊँगा। इसके लिये मिरियम को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। सब कुछ जानने के पश्चात मै समझ गया था कि अब मिरियम को इस मामले से दूर रखना होगा।

अंधेरा गहराता जा रहा था। अभी सर्दिया आरंभ नहीं हुई थी परन्तु ठंडक बढ़ने से सड़क पर भीड़ भी कम दिख रही थी। अचानक कुछ सोच कर मैने मकबूल बट के घर की दिशा मे जीप को मोड़ दिया था। उस मकान की ओर जाने वाली कोलोनी की सभी सड़कों का मुआइना करके मैने एक खाली स्थान चुना जहाँ सिग्नल्स की बख्तरबंद गाड़ी सबकी नजरों मे आये बिना आसानी से खड़ी की जा सकती थी। कुछ सोच कर मैने जीप वहीं खड़ी कर दी और अपनी कोम्बेट जैकट डाल कर एक दिशा मे पैदल निकल गया था। मकबूल बट के आलीशान मकान के आसपास टोह लेने के पश्चात इतना तो समझ मे आ गया था कि अति विशिष्ट कोलोनी होने के कारण लगभग ज्यादातर घरों के मुख्य गेट पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात थे। कुछ सोच कर मै अंधेरे का लाभ उठा कर सबकी नजर से बचता हुआ मकबूल बट के मकान के पीछे बनी हुई वीरान सी सर्विस लेन को देखने के लिये चला गया था। सर्विस लेन मे किसी ने भी कोई सुरक्षा या सीसीटीवी का कोई इंतजाम नहीं किया था। एक बार पूरी लेन का निरीक्षण करके मकबूल बट के मकान को चिन्हित करके मै वहाँ से बाहर निकल आया था। मकबूल बट के मकान मे पीछे से प्रवेश करने के इरादे से दीवार की उँचाई और उसके सिरे पर काँटेदार तार देख कर मै इस नतीजे पर पहुँचा कि अगर सही तैयारी की जाए तो उस मकान के पिछले हिस्से मे घुसा जा सकता है। मैने घड़ी पर नजर डाली तो रात के नौ बज चुके थे। मै वहाँ से निकल कर अपने घर की ओर चल दिया।

रास्ते भर मेरे दिमाग मे एक ही बात आ रही थी कि मिरियम से छिपा कर माइक्रोफोन उस घर मे कैसे लगाये जा सकते थे? घर पहुँचते ही दोनो बहनें दुख्तरान-ए-हिन्द की कहानी सुनाने बैठ गयी थी। उनकी संस्था के लोग गरीब मुस्लिम बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखाते थे। …कितनी बच्चियाँ यह काम सीख रही थी? …आज तो कोई नहीं आया था। …वह औरत वहाँ आयी थी? …नहीं। आज सिर्फ तुम्हारे पड़ौस की लड़की ही वहाँ थी। समीर, मुझे नहीं लगता कि वहाँ पर कुछ होता होगा। …कोई बात नहीं। बस कुछ दिन और उस जगह पर नजर रखो। उनसे बात करके मै अपने कमरे मे चला गया था। मैने अपने एक पुराने स्कूल बैग मे सारा डिब्बे का सामान डाल कर एक ओर रख दिया और स्पेशल फोर्सेज की कोम्बेट गियर पहन कर चलने के लिये तैयार हो गया। एक बार सारा सामान चेक करके मैने अपना स्कूल बैग कन्धे पर डाला और वापिस मकबूल बट के मकान की ओर चल दिया। रात के समय सड़क पर जगह-जगह बेरीकेड लगा कर सुरक्षाकर्मी आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने मे व्यस्त थे। स्पेशल फोर्सेज के मेजर को देख कर किसी ने मेरी जीप या बैग चेक करने की कोशिश नहीं की थी। एक पुलिस बेरियर उस कोलोनी मे प्रवेश करने वाली सड़क पर भी लगा हुआ था। मैने आराम से वह बेरियर पार किया और जीप को ले जाकर उसी स्थान पर खड़ा कर दिया और फिर आँख मूंद कर बैठ गया।

पल भर मे मेरी आंखों के सामने मिरियम का भोला चेहरा आ गया था। मैने जिंदगी मे पहली बार किसी को मोहब्बत के नाम पर धोखा दिया था। इसके लिये मेरा जमीर मुझे बार-बार कचोट रहा था। हमारे रिश्ते का आरंभ भले ही धोखा देने के मकसद से हुआ था परन्तु तीन दिन उसके साथ बिताने के पश्चात अब हालात बदल गये थे। मिरियम की सादगी और स्वभाव मे निर्मलता के कारण वह मेरे दिल के किसी कोने मे उसके प्रति आसक्ति गहरी होती जा रही थी। एकाएक मुझे मिरियम के चेहरे मे जरीना के चेहरे का अक्स दिखा तो चौंक कर मै उठ कर बैठ गया था। एक बार घड़ी पर नजर डाल कर मै जरीना के बारे मे सोचने बैठ गया। वह हमारे पड़ोसी डाक्टर इस्लाम की बेटी थी जिसको मैने एक बार अरबाज के साथ निशात बाग मे घूमते हुए देखा था। सेब के कारोबार के कारण डाक्टर इस्लाम के घर अम्मी का काफी आना जाना था जिसके कारण जरीना को हम सभी अच्छे से जानते थे। जिस रोज आयशा से जरीना की खुदकुशी के बारे मे मैने सुना था तभी से मेरे मन मे एक फाँस चुभ रही थी। जिस दिन पहली बार अब्बा से मेरा आमना सामना हुआ था उसी रात को मैने जरीना को गमगीन हालत मे उस पुलिया पर अकेले बैठे हुए देखा था। मै खुद ही अपनी उलझनों मे घिरा हुआ था तो उसको अनदेखा करके मै जैसे ही आगे निकला तभी उसने आवाज देकर मुझे रोक कर पूछा… समीर, क्या तू अरबाज को बाहर बुला सकता है? …क्यों। तू खुद क्यों नहीं बुला लेती? …प्लीज मेरी मदद कर और एक बार मेरी उससे बात करा दे। अपना पीछा छुड़ाने के लिये मै अगले दिन उसे अरबाज से मिलाने का वादा करके उसे टाल दिया था। जब से मुझे पता चला था कि मोहब्बत मे धोखा खायी जरीना ने आत्महत्या करी थी तभी से मन मे एक ख्याल आ रहा था कि अगर उस रात मैने जरीना की मदद कर दी होती तो शायद वह आज जिवित होती। इस वक्त जरीना के स्थान पर मुझे मिरियम दिख रही थी और खुद को अरबाज की जगह पर खड़ा हुआ देख रहा था। अपने सिर को झटक कर वापिस अपनी दुनिया मे आकर एक बार अपनी घड़ी पर नजर डाली तब ज्ञात हुआ कि रात के तीन बजने वाले थे।     

मैने अपना बैग कन्धे पर डाला और अंधेरे का फायदा उठा कर मकबूल बट की सर्विस लेन मे पहुँच गया था। सड़कें वीरान पड़ी हुई थी। सर्द रात के तीसरे पहर पर गेट पर तैनात गार्ड्स भी अब तक गार्ड्स रुम मे आराम करने के लिये चले गये थे। मै दबे पाँव मकबूल बट के मकान के पीछे पहुँच गया था। दस फीट ऊँची दीवार और उसके उपर एक फीट के कँटीले तार की बाढ़ उस घर के अन्दर घुसने मे अवरोध दिख रहे थे। मकबूल बट के मकान के दायीं ओर उसकी दीवार सात फीट ऊंची थी। जब पहले मैने सर्विस लेन का मुआइना किया था तब मुझे मकबूल बट की छत पर पहुँचने के लिये यही जगह सबसे उप्युक्त लगी थी। मेरी खुद की लम्बाई सवा छ: फुट थी तो एक हल्की सी छलांग से ही उसके पड़ौसी की दीवार पर आसानी से पहुँचा जा सकता था। पड़ौसी की सात फीट की दीवार पर तार के बजाय शीशे के छोटे टुकड़े लगे हुए थे। चमड़े के दस्ताने पहन कर मै दो-तीन कदम पीछे हटा और फिर तेजी से आगे बढ़ कर छलांग लगायी और उस दीवार पर लटक गया। फिर तो दीवार पर चढ़ना आसान था परन्तु जैसे ही मै उस दीवार पर खड़ा हुआ तभी मेरे वजन से कुछ शीशे टूट कर जमीन पर गिर कर बिखर गये थे।

रात के सन्नाटे मे काँच टूटने की आवाज चारों ओर गूँज गयी थी। एक पल के लिये मेरे दिल ने धड़कना बन्द कर दिया था। मैने जल्दी से वह जगह छोड़ कर मकबूल बट की दीवार पर चढ़ गया। मेरी नजर साथ वाले मकान के अहाते पर टिकी हुई थी। कुछ देर तक जब कोई हरकत नहीं दिखी तब मैने आगे बढ़ने की सोचा परन्तु तभी वह अहाता एकाएक रौशन हो गया। मै तुरन्त मकबूल बट के कँटीले तार को लाँघ कर उसकी ओट मे खड़ा हो गया था। अभी भी मेरी नजर उस अहाते पर टिकी हुई थी लेकिन कोई भी अहाते मे नहीं आया था। कुछ समय बीतने के पश्चात एक आदमी हाथ मे छड़ी लेकर दरवाजे से निकल कर अहाते के बीच आकर खड़ा हो गया और फिर चारों ओर नजर डाल वापिस चला गया था। मै कुछ देर वहीं खड़ा रहा और फिर आगे का रास्ता तय करने के लिये बढ़ गया। यहाँ से मकबूल बट की छत का रास्ता तो सड़क पर टहलने जैसा आसान था। छत के लोहे के जंगले को पकड़ कर हवा मे लटक गया और फिर जिस्म को हल्का सा झटका देकर मै मकबूल बट की छत पर पहुँच गया था।

खुली छत पर पहुँचते मेरा स्वागत सर्द हवा के थपेड़े ने किया था। कुछ देर मैने छत का निरीक्षण किया और फिर अपने बैग से वाईफाई और संचार सिस्टम को निकाल कर एक उप्युक्त स्थान को ढूंढने मे व्यस्त हो गया। खाली छत पर कहीं भी ऐसे उपकरण को नहीं लगा सकता था। सबसे पहले मुझे बिजली का कनेक्शन चाहिये था और फिर एक ऐसी जगह की तलाश थी जहाँ पर वाई-फाई और ट्रान्समिशन के उपकरण को सबकी नजरों से छिपा कर रखा जा सकता था। खाली छत पर एक किनारे पर बड़ी सी पानी की टंकी रखी हुई थी परन्तु वहाँ पर बिजली का कनेक्शन नहीं दिख रहा था। समय निकलता जा रहा था। छत पर कोई उप्युक्त स्थान जब नहीं दिखा तब मेरी नजर सिढ़ियों के उपर बनी हुई गुमटी की मुंडेर पर पड़ी जहाँ टीवी का डिश एन्टेना लगा हुआ था। वह एक ऐसी जगह थी जहाँ पर बिजली व उपकरण छिपाने की सुविधा हो सकती थी। एक बार जमीन पर लेट कर छत पर रेंगते हुए मैने मकान के मुख्य लोहे के गेट का निरीक्षण किया जहाँ पर पुलिस तैनात थी। सभी तैनात पुलिसकर्मी गार्ड रुम मे अब तक जा चुके थे। कोई भी गार्ड इस वक्त गेट पर तैनात नहीं था। मेरे लिये अब उस गुमटी पर पहुँचना आसान हो गया था। एक छलांग लगा कर मै गुमटी की मुंडेर पकड़ कर हवा मे लटक गया था। अगले कुछ पलों मै सीढ़ियों के उपर बनी हुई गुमटी पर बैठा हुआ था। डिश एन्टेना के तार के कनेक्शन का पता चलते ही मुझे बिजली का स्त्रोत मिल गया था।

मैने वाई-फाई और ट्रान्समिशन उपकरण का कनेक्शन पूरा करके डिश एन्टेना की आढ़ मे छिपा कर रख दिया। वाई-फाई और ट्रान्समिशन सिस्टम को डिश एन्टेना की बिजली की सप्लाई लाईन से जोड़ कर मैने कुछ ही देर मे सारे सिस्टम को चालू कर दिया था। छत के किनारे सारे माईक्रोफोन रख कर मैने हेड फोन लगा कर सारे उपकरण और कनेक्शन को टेस्ट करने मे व्यस्त हो गया। जब मै पूरी तरह आश्वस्त हो गया तब सारे माईक्रोफोन उठा कर बैग मे रख कर मुंडेर से लटक कर वापिस छत पर आ गया था। ट्रान्समिशन सिस्टम अब सुचारु रुप से चालू हो गया था। अब मकबूल बट के घर मे प्रवेश करने का समय आ गया था। अपना बैग उठा कर मै छत के दरवाजे की ओर बढ़ गया। दरवाजे को धीरे से अन्दर ठेल कर देखा तो एहसास हुआ कि छत का दरवाजा अन्दर से बन्द था। मै दरवाजे के साथ ज्यादा छेड़खानी नहीं करना चाहता था इसीलिये मैने अलग-अलग हिस्से पर दबाव डाल कर इस बात का जायजा लिया कि दरवाजा कैसे बन्द किया गया है। सारे जोड़ जाँचने के पश्चात इस नतीजे पर पहुँचा कि कुन्डे के बजाय चिटखनी से दरवाजा बन्द किया गया था। बारिश, धूप और बर्फ के कारण वैसे ही दरवाजा काफी खस्ता हालत मे था। चिटखनी पर जैसे ही मैने कन्धे का थोड़ा दबाव डाला कि तभी दरवाजा एक झटके से हिला और फिर अन्दर खुलता चला गया। उपर की कुन्डी कील समेत बाहर निकल गयी थी। मैने जल्दी से बैग उठाया और मकान के अन्दर प्रवेश हो गया। छत का दरवाजा बन्द करके वापिस कुन्डी को कील समेत उनके छेद मे अड़ा कर सिड़ियों के रास्ते नीचे चल दिया था।

दस फीट की दीवार का राज मुझे अब समझ मे आ गया था। मकबूल बट ने डुप्लेक्स घर बनवाया था। एक जीरो पावर के बल्ब ने अंधेरे गलियारे को रौशन कर रखा था। सीढ़ी के निचले छोर पर खड़े होकर मैने पूरे मकान के अन्दर का जायजा लिया तो जल्दी समझ गया कि मकान के निचले तल पर विशाल बैठक बना रखी थी। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही विशाल बैठक मे पहुँच सकते थे। आलीशान झूमर छत से लटक रहा था। बैठक मे करीने से सोफे लगे हुए थे। किसी भी समय बीस-पच्चीस आदमी के आसानी से बैठने का इंतजाम था। एक ओर रसोई और स्टोर दिखाई दे रहा था। उससे थोड़ी दूरी पर विशाल डाईनिंग टेबल और कुर्सिया रखी हुई थी। बैठक के आखिरी सिरे पर दो कमरे बने हुए थे। प्रथम तल पर तीन कमरे बने हुए थे। सभी कमरों के दरवाजे बन्द दिखाई दे रहे थे। कुछ ही क्षणों मे मकान का नक्शा अपने दिमाग मे बिठाने के पश्चात मै दबे पाँव सीढियों से उतर कर निचले तल पर पहुँच गया था।

सबसे पहले मैने एक माईक्रोफोन बैठक मे रखी हुई बड़ी सी शीशे की सेन्टर टेबल के लकड़ी के पायों के जोड़ पर चिपका दिया। दूसरा माईक्रोफोन मैने दो सोफे के जोड़ पर रखी हुई साइड टेबल के नीचे चिपका कर वहाँ से हट गया था। अब मैने दो कमरों की ओर रुख किया। पहले कमरे का दरवाजा खोल कर मैने अन्दर झाँक कर देखा तो वह भी छोटी बैठक की तरह प्रतीत हो रही थी। एक ओर करीने से लगा हुआ गद्देदार तख्त रखा हुआ था। उसके सामने सोफे रखे हुए थे। मैने अन्दर प्रवेश करके कमरे का जायजा लिया और तीसरा माइक्रोफोन लकड़ी के केबीनेट से चिपका दिया था। वहाँ से निकल कर मै दूसरे कमरे मे चला गया। टार्च की रौशनी मे चारों ओर नजर मार कर देखा तो वह एक स्टडी रुम था। एक विशाल नक्काशीदार मेज किनारे मे रखी हुई थी। बाकी तीन दीवारों पर शीशे के केबीनेट और उनमे किताबें भरी हुई थी। एक बड़ी सी आधुनिक कुर्सी मेज के पीछे और दस कुर्सिया आगे रखी हुई थी। चौथा माईक्रोफोन मैने उस मेज के नीचे एक उपयुक्त स्थान देख कर चिपका दिया था।

बस एक माईक्रोफोन मेरे पास बच गया था। मै सिड़ियों से प्रथम तल पर पहुँच कर दरवाजा खोल कर सभी कमरों मे झाँकना आरंभ किया। सभी बेडरुम दिख रहे थे। मै मास्टर बेडरुम खोज रहा था। तीसरे बेडरुम का दरवाजा खोलते ही मेरी नजर मिरियम पर पड़ी जो एक विशाल आधुनिक बेड पर गहरी नींद मे सो रही थी। गुलाबी बल्ब के प्रकाश मे उसका चेहरा चमक रहा था। मैने चारों ओर नजर दौड़ाई और उसके बिस्तर के किनारे पर लगे हुए महँगे लैम्प शेड के अन्दर पाँचवा माईक्रोफोन चिपका कर अपना सारा काम समाप्त करके अपनी घड़ी पर नजर डाली तो सुबह के साढ़े पाँच बजे चुके थे। मुझे आये हुए ढाई घंटे हो गये थे। मैने अपने बैग से हेड फोन निकाल कर कान पर लगाया और उसके कमरे से बाहर निकल गया। मैने रिकार्डिंग डिवाईस का स्विच आन किया और पाँचवा बटन दबा दिया। मेरे कान मे मिरियम की चलती हुई साँसों की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। मैने जल्दी से सारे बटन दबा कर बाकी सारे माईक्रोफोन चेक करने के बाद जब आश्वस्त हो गया तब हेडफोन और रिकार्डिंग डिवाईस को अपने बैग मे डाल कर छत की ओर चल दिया। यहाँ पर मेरा काम समाप्त हो गया था। जैसे ही दरवाजा खोल कर छत पर पहुँचा तब एहसास हुआ कि अंधेरा छँटने लगा था। थोड़ी देर मे सुबह होने वाली थी। तभी मेन गेट पर कुछ पुलिस वालों की आवाज मेरे कान मे पड़ी तो मै छत का दरवाजा बन्द करके वापिस सीढ़ियों पर आकर खड़ा हो गया था।

मै अजीब सी दुविधा मे पड़ गया था। अंधेरा होता तो आसानी से अपनी जीप तक पहुँच सकता था परन्तु अब इस धुंधलके मे चुपचाप निकलना आसान नहीं था। कुछ सोच कर मै मिरियम के कमरे मे वापिस चला गया। अपना बैग एक किनारे रख कर मै उसके सिरहाने बैठ कर उसके चेहरे पर बदलते हुए भावों को पढ़ने की कोशिश करने लगा। पता नहीं कैसे परन्तु उसने एक बार अपनी आँखें थोड़ी सी खोली और फिर धीरे से पल्कें झपका कर मुझे देखा और फिर आँखें मूंद ली थी। अगले ही पल उसने आँखें खोल कर मेरी ओर देखते ही जोर से चीखने के लिये मुख खोला ही था कि मेरा पंजा उसके मुख पर जकड़ गया था। उसकी चीख उसके गले मे घुट कर रह गयी थी। वह फटी हुई निगाहों से मेरी ओर देख रही थी और उसका जिस्म जूड़ी के बुखार की तरह काँप रहा था। मैने उसको घूर कर समझाने का इशारा किया परन्तु वह मेरा हाथ पकड़ कर पूरी ताकत से हटाने की चेष्टा कर रही थी। तभी मेरी नजर बेड के किनारे फोटोफ्रेम के शीशे पर पड़ी जिस पर मेरा धुंधला अक्स दिख रहा था। मै पल भर मे ही सारी बात समझ गया था। मै स्पेशल फोर्सेज के कोम्बेट किट मे था। मेरे चेहरे पर काला और हरा रंग पुता हुआ था। कुख्यात ‘रेड बेरट’ ने मेरा माथा ढक दिया था। काली डंगरी और जिस्म के हर हिस्से पर आधुनिक हथियार और एक कमांडो कटार बाँह पर बन्धी हुई देख कर पत्थरदिल जिहादी अपनी पतलून गीली कर देते तो भला यह कोमलांगीं की हालत उनसे भिन्न कैसे हो सकती थी। उसके मुख को दबाये एक हाथ से अपनी केप हटाई और उसके लिहाफ को उठाकर अपने चेहरे पर पुते हुए रंग को रगड़ कर पौंछते हुए मैने दबी आवाज मे कहा… मै समीर, पहचानो मुझे। उसकी फटी हुई आँखे मुझे पहचानने के बाद और भी ज्यादा फैल गयी थी। …मै हाथ हटा रहा हूँ चीखना नहीं। उसने जल्दी से पल्कें झपका कर इशारा किया तो मैने धीरे से उसके मुख पर दबाव कम किया। दबाव कम होते ही उसने मेरा हाथ हटा कर जोर से बोलने की कोशिश की तो एक बार फिर मैने अपना पंजा उसके मुख पर दबा कर घुर्रा कर कहा… कोई आवाज नहीं। चुप। उसने जल्दी से सिर हिलाने की कोशिश की तो मैने अपना हाथ हटा लिया। वह फुर्ती से उठ कर बैठ गयी और मेरे सीने पर मुक्का मारते हुए दबी हुई आवाज मे बोली… तुम यहाँ क्या कर रहे हो।

मिरियम को शांत करने मे मुझे कुछ समय लग गया था। …मेरी टीम इधर एक घर पर रेड करने आयी थी। काम समाप्त करने के बाद तुम्हें देखने की इच्छा हुई तो मै यहाँ आ गया। कोई मैने गलती कर दी? …तुम्हें आते हुए किसी ने देखा तो नहीं? …नहीं। मै पीछे से आया हूँ। …पीछे से? उसने आश्चर्य से मेरी ओर देखते हुए कहा था। अब तक वह सयंत हो चुकी थी और हम आराम से बात कर रहे थे। वह मेरे से सट गयी और अपना सिर मेरे कन्धे पर रख कर मेरी बाँह को पकड़ कर बोली… कल मैने सोच लिया था कि अब तुमसे कभी नहीं मिलुंगी परन्तु लौटने के बाद रात से तुमसे मिलने के लिए बेचैन हो रही थी। तुमने मुझे पागल कर दिया है। …मिरियम अब्बा के आने के बाद क्या करोगी? मेरा सवाल सुन कर वह चुप हो गयी थी। मै उसकी मनोस्थिति से अनजान नहीं था। …तुमने मेरी बात का जवाब नहीं दिया। उसे भी कुछ नहीं सूझ रहा था। मै अच्छे से जानता था कि हमारे नापाक रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है।

मिरियम अपना सिर मेरे सीने मे छिपाये बैठी हुई थी। मैने बात बदलते हुए पूछा… अपने घर के बारे मे बताओ। तुम्हारे फारुख भाईजान से तो मै मिल चुका हूँ। उनका निकाह हो गया? …हाँ बहुत पहले अब तो उनके दो बच्चे है। …और कौन है तुम्हारे घर पर? …फारुख भाईजान से छोटे दो भाई और दो बहन और है। एक भाई तो मदरसे का काम संभालते है और दूसरे भाई अब्बा के काम मे हाथ बटाते है। वह अचानक मेरे गले मे अपनी बाँहे डाल कर अपने उपर खींचते हुए लेट गयी थी। …तुम भी रंग बिरंगी हो जाओगी। पहले मुझे अपना बाथरुम दिखाओ। मै अपना चेहरा चमका कर आता हूँ। उसने एक दिशा की ओर इशारा किया तो मै उठ कर बाथरुम मे चला गया। …आज तुम अपने नौकरों को छुट्टी दे दो। …नहीं। यह सुन कर मैने मुड़ कर उसकी ओर देखा तो वह बोली… उन्हें छुट्टी के लिये क्या जवाब दूँगी। अब कुछ देर बाद कोई चाय लेकर आयेगा फिर उसके बाद कोई कमरा साफ करने के लिये आयेगा। अपना चेहरा साफ करके उसके करीब बैठते हुए मैने कहा… ठीक है तब उन्हें भी मेरे बारे पता चल जायेगा। आज तो मै यहाँ से कहीं नहीं जाने वाला। वह बेबस नजरों से मेरीओर देखती हुई बोली… समीर, तुम ही बताओ कि मै उनको क्या कहूँगी? …कह दो कि तुम बाहर जा रही हो इसलिये आज उनकी छुट्टी है। …अगर बाहर नहीं गयी तो फिर? …वह तुम्हारे नौकर है तो तुम्हें उनको सफाई देने की कोई जरुरत नहीं है। इतना बोल कर मै उसके बेड पर फैल गया और उसको अपने आगोश मे जकड़ते हुए कहा… आज रात के बाद मिरियम बीबी तुम ठीक से चलने लायक नहीं रहोगी।

कुछ ही देर मे हम निर्वस्त्र होकर एक दूसरे की कामाग्नि शान्त करने मे जुट गये थे। इस बार के एकाकार मे हमारे बीच एक दूसरे को हराने की प्रतिस्पर्द्धा चल रही थी। जब तक तूफान शान्त हुआ तब तक हम दोनो के सारे कस बल ढीले हो गये थे। उसके हर कोमल अंगों पर मेरी मौहर छ्प चुकी थी। अंत मे उसने हार मान कर अपने आप को मेरे हवाले कर दिया था। मैने भी उसको जब तक पूरी तरह निचोड़ नहीं दिया तब तक उसको छोड़ा नहीं था। तूफान के शान्त होने के बाद वह मुझसे लिपटते हुए बोली… आज तो तुम मुझे मार ही डालते। …सारा उतावलापन तो तुमने आरंभ किया था। मेरे सीने पर सिर रख कर बोली… मै क्या करुँ। मै तुम्हारी मोहब्बत मे पागल हो गयी हूँ। बस मेरी मोहब्बत को रुसवा मत होने देना। …मुझे पर यकीन करो। लेकिन तुमने अभी तक यह नहीं बताया कि अब्बा के आने के बाद क्या करोगी?  इसका जवाब न तो उसके पास था न ही मेरे पास। हम दोनो ही जानते थे कि इस रिश्ते की बुनियाद ही गलत थी। मिरियम दिल के हाथों ऐसी मजबूर हो गयी थी कि उस वक्त सही और गलत की पहचान कर पाने अस्मर्थ थी। मेरी स्थिति उससे कोई ज्यादा भिन्न नहीं थी। मै अपने ही बुने हुए जाल मे फँसता चला जा रहा था। 

दिन चढ़ते ही मिरियम मुझे बेडरुम मे छोड़ कर नीचे चली गयी थी। एक घंटे के बाद जब वापिस लौटी तब मुझ पर झपटते हुए बोली… आज तुम्हारे कारण मै रुसवा हो गयी होती। उसको अपनी बाँहों मे जकड़ कर अपने जिस्म के नीचे दबा कर मैने पूछा… नौकरों का क्या किया? …मैने नौकरों को आज की छुट्टी दे दी है। बस इतना सुन कर एक बार फिर से हमारे एकाकार की कहानी आरंभ हो गयी थी। उस रोज उसने मेरी आव भगत मे भी कोई कमी नहीं की थी। बेचारी ने नाश्ते और खाने की जिम्मेदारी भी अपने उपर ले ली थी। हमने पूरा दिन ऐसे ही गुजारा था। जब देर रात को मै उसी पीछे के रास्ते से वापिस लौटा तब तक हम दोनो ही थक कर चूर हो गये थे। एलिस के बताये हुए एकाकार के मौखिक से लेकर गुदा तक के सभी तरीकों का उस दिम मैने उस पर प्रयोग किया था। उसने भी बढ़ चढ़ कर अपना पूरा सहयोग दिया था। जब उसे छोड़ कर वहाँ से निकला था तब कहीं मेरे दिल के किसी कोने मे उसके प्रति आसक्ति अंकुरित हो गयी थी। मन ही मन मैने सोच लिया था कि मकबूल बट और फारुख दोनो की गिरफ्तारी के बाद मिरियम को अपने घर ले जाऊँगा। अपनी जीप मे बैठते ही मैने एक बार फिर से सारे माईक्रोफोन टेस्ट कर लिये थे। वहाँ से लौट कर अपने कोमप्लेक्स पहुँचते ही मुझ पर थकान हावी हो गयी थी। घर मे प्रवेश करते ही अपने बिस्तर पर जा कर लेट गया और फिर मुझे पता नहीं कब नींद के आगोश मे खो गया था।

 

मुजफराबाद

पीरजादा की हवेली मे दो लोग बैठे हुए दबी हुई आवाज मे बात कर रहे थे। …इज्तिमा के लिये मकबूल बट ने पैसों की मांग की है। पिछले कुछ समय से बाजार मे मंदी आई हुई है। जनरल मंसूर ने भी अपने हाथ झाड़ दिये है। अगर कुछ दिन ऐसा चला तो जिहाद की मुहिम पर बुरा असर पड़ेगा। …अब्बा, यह तो हमारे फायदा का सौदा है। फौजी कार्यवाही के कारण बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है। कारोबारियों के पैसे फँस गये है जिसके चलते बाजार मे एकाएक नगदी की कमी हो गयी है। लोन, बट और गनी जैसे घाघ आज पैसों के लिये मोहताज हो गये है। मकबूल को छोड़ कर बाकी तो लखवी परिवार की गुलामी करते थे। इस मंदी के कारण लखवी परिवार की पहले बाजार और फिर राजनीति पर पकड़ कमजोर हो गयी है। यही मौका है जब मै वहाँ पर मीरवायज परिवार का एक छ्त्र राज स्थापित कर सकता हूँ। जनरल मंसूर बाजवा ने मुझे नगदी देने का वायदा किया है। पहले सारे बाजार पर एकाधिकार जमाऊँगा और उसके बाद संयुक्त मोर्चे के द्वारा वहाँ की राजनीति पर पकड़ मजबूत कर लूँगा। बस आप देखते जाईये कि कैसे पाँच साल मे कश्मीर हमारे आधीन हो जाएगा।

पीरजादा मीरवायज ने कुछ सोचते हुए कहा… फारुख सुनने मे तो यह सब अच्छा लगता है परन्तु एक बात तुम भूल रहे हो कि अभी भी बहुत से ऐसे लोग वहाँ है जो तुम्हें अपने पाँव आसानी से जमाने नहीं देंगें। …अब्बा जैसे कौन? …लखवी को भूल गये। इस मुहिम मे वही हमारे सबसे बड़े दुश्मन है। आज भले ही वह साथ दे रहे है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कोई मौका चूकेंगें। इसीलिये कह रहा हूँ कि सावधान रहना। फारुख मीरवायज ने चलते हुए कहा… अब्बा, अब बहुत दिनों तक मेरा आना इस ओर नहीं होगा। मुझे सिर्फ तबस्सुम की चिन्ता है। वृद्ध मीरवायज ने उठते हुए कहा… उसे हवेली मे ले आयेंगें। तुम उसकी चिन्ता मत करो। मकबूल बट से रिश्ता इसी कारण जोड़ा था कि एक अपना रिश्तेदार उधर तुम्हारी मदद के लिये होगा। बस लखवियों से सावधान रहने की जरुरत है। जैश के लोग तुम्हारे है बस यही एक दिलासा है।अच्छा अल्लाह हाफिज।

वृद्ध मीरवायज का हाथ चूम कर फारुख कमरे से बाहर निकल गया था।

रविवार, 15 जनवरी 2023

 

 

काफ़िर-32

 

मेरी आँखे अपने मानीटर स्क्रीन पर टिकी हुई थी परन्तु मेरा दिमाग मिरियम की ओर लगा हुआ था।  अचानक मेरे मोबाइल फोन की घंटी बज उठी थी। …हैलो। दूसरी तरफ कुछ देर खामोशी छाई रही लेकिन वही तेज चलती हुई सांसे मुझे सुनाई दे रही थी। कुछ पल के बाद एक पतली सी दबी हुई आवाज मेरे कान मे पड़ी… हैलो। …बोलो मिरियम मै सुन रहा हूँ। दूसरी ओर फिर कुछ पल चुप्पी छाई रही तो मैने कहा… जब तुम्हें बात नहीं करनी थी तो फोन क्यों किया। अबकी बार उसने धीरे से कहा… तुम क्या कर रहे हो? …आफिस मे बैठा हुआ बस तुम्हें याद कर रहा था। …मुझे मत बनाओ। …तुम मेरी बात पर कैसे विश्वास करोगी? …मै बाजार जा रही हूँ क्या तुम मुझे वहाँ मिल सकते है। …बिल्कुल। तुम कब और कहाँ मिलोगी। …मुझे पता नहीं। घर के पास की मार्किट से कुछ सामान खरीदना है। …तुम्हारे साथ कौन होगा? …ड्राईवर। …उसे कार मे बैठने के लिए कह कर तुम मार्किट मे अकेली आ जाना। तुम्हारी सारी खरीदारी मै करवा दूँगा। कितने बजे निकलोगी। …ग्यारह बजे तक निकलूँगी। …ठीक है। मै तुम्हें वहीं मिलुँगा। इतनी बात करके मैने फोन काट दिया और कपड़े बदलने के लिए अपने घर की ओर चल दिया।

मै ग्यारह बजे तक सोनवर मार्किट पहुँच गया था। अपनी जीप एक किनारे मे खड़ी करके मै पेड़ की आढ़ लेकर उसका इंतजार करने लगा। साड़े ग्यारह के करीब वह अपनी कार से उतर कर मार्किट मे चली गयी थी। मैने कुछ देर उसकी कार पर नजर रखी लेकिन जब ड्राईवर कार से नहीं उतरा तो मै मार्किट मे चला गया। वह एक दुकान के सामने घबरायी हुई सी खड़ी थी। वह बुर्के मे थी लेकिन उसका चेहरा बेपर्दा था। मै दबे पाँव उसके पास जाकर पीछे से धीरे से सट कर कन्धा दबाते हुए बोला… मिरियम, तुम इतनी ढकी हुई होगी तो तुम्हें कैसे पहचानूगाँ? मेरी आवाज सुनते ही उसके मुख से दबी हुई चीख निकल गयी थी। उसने तुरन्त शर्मा कर अपने मुख पर हाथ रख लिया। उसकी निगाहों मे डर के साथ ही एक खुशी भी झलक रही थी। …कहाँ रह गये थे? पीछे से निकल कर साथ खड़े होते हुए मैने दबी आवाज मे कहा… तुम पहले अपनी खरीदारी कर लो। घर के सामान की खरीदारी करवाने के बाद मैने कहा… यह सारा सामान ड्राईवर से घर भिजवा दो और उससे कह देना कि तुम कुछ देर के बाद अपने आप घर आ जाओगी। …नहीं। मैने उसका हाथ पकड़ कर दबाव डालते हुए कहा… मिरियम जैसा मै कह रहा हूँ चुपचाप वैसा करती चली जाओ। इतना बोल कर मैने दुकानदार से कहा… यह सारा सामान कार मे रखवा दीजिए। इतना कह कर मिरियम को सामान के पास छोड़ कर मै अपनी जीप लेने के लिए चला गया था। वह वहीं खड़ी कुछ देर मुझे जाते हुए देखती रही थी।

जब तक मै वहाँ पहुँचा तब तक मिरियम अकेली सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। उसकी कार जा चुकी थी। मैने जीप उसके सामने रोकते हुए कहा… मिरियम आ जाओ। वह झपट कर जीप मे बैठ गयी और मैने जीप आगे बढ़ा दी थी। कुछ दूर निकलने के बाद मैने पूछा… अब बताओ क्या देखना चाहती हो? उसकी डर के मारे साँसे हलक मे अटकी हुई थी। मैने जीप को सड़क से उतार कर किनारे मे खड़ा किया और उसके हाथों को अपने हाथों मे लेकर कहा… डर लग रहा है? उसने सिर हिला कर अपनी मनोदशा से अवगत करा दिया था। बड़े अधिकार से उसके चेहरे को दोनो हाथों मे लेकर उससे निगाह मिलाते हुए कहा… कभी स्कूल मे शैतानी नहीं की है? उसने कोई जवाब नहीं दिया तो मैने उसके गालों को सहला कर कहा… इसे वही शैतानी समझ लो। मैने तो बहुत बार अब्बा को झाँसा दिया है। स्कूल की कह कर ग्राउंड मे खेलने चला जाता था। मेरी बात सुन कर उसके गुलाबी होंठ पर एक कातिल मुस्कान तैर गयी थी। मैने महसूस किया कि उसके लाल गाल शर्म से दहकने लगे थे। उसके गालों को सहलाते हुए मैने पूछा… कहाँ चले? …कहीं भी। लेकिन मुझे जल्दी लौटना है। …शिकारे पर कभी बैठी हो? उसने जल्दी से सिर हिलाकर मना किया तो मैने कहा… चार घंटे लग जाएँगें। …बहुत देर हो जाएगी। फिर कभी शिकारे पर चलेंगें। …आओ तुम्हें पहाड़ की चोटी पर ले चलता हूँ जहाँ से सारा श्रीनगर देख सकती हो। वह स्थान को मुझे शबनम ने पहली बार दिखाया था। मैने जीप जैसे ही सड़क पर वापिस चढ़ाई तो ऊँचा-नीचा होने के कारण जीप ने लहरा कर झटका खाया। उसके झोंक मे मिरियम डगमगा कर सरकते हुए बाहर गिरने को हुई तो उसको पकड़ने के लिए मैने अपना एक हाथ बढ़ाया लेकिन झटके के कारण मेरा हाथ उसके सीने पर जाकर लगा। एक दर्दभरी चीख उसके मुख से निकल गयी और वह निगाहें झुका कर अपना सीना पकड़ बैठ गयी थी। 

मैने जीप रोक कर कहा… यह कार नहीं है। तुम बाहर गिर जाती इसीलिए तुम्हें पकड़ने की कोशिश की थी। सौरी, बहुत तेज लगी है। वह कुछ नहीं बोली तो मैने उसके हाथ हटाते हुए कहा… दिखाओ कहाँ लगी है। वह तुरन्त बोली… नहीं अब ठीक है। …चलो मुझे कस कर पकड़ कर बैठ जाओ। एक बार फिर से वैसा ही झटका लगेगा जब इसे वापिस सड़क पर लेकर जाऊँगा। वह सरक कर मेरे निकट आ गयी और मेरा कुर्ता पकड़ कर बैठ गयी। मैने झिड़कते हुए कहा… खुद भी गिरोगी और मेरा कुर्ता भी फाड़ दोगी। बड़े अधिकार से मैने उसका हाथ पकड कर अपनी कमर मे डाल कर अपने से सटा कर अपनी पीठ के पीछे दबा लिया। अब वह हिलने योग्य नहीं रही थी। उसका उभरा हुआ सीना मेरी बाँह से दब गया था। …मुझे कस कर पकड़ना। यह कहते हुए एक बार फिर से मैने जीप को सड़क पर चढ़ा दिया। एक बार फिर से जीप लहरायी लेकिन अब की बार मिरियम हिलने योग्य नहीं रही थी। बस कुछ पल के लिए उसका उभरा हुआ सीना मेरी बाँह के नीचे आकर पिस गया था। उसके मुख से एक गहरी सिसकारी छूट गयी थी। पूरे रास्ते वह मेरी बाँह से लिपटी रही और उसका उभरा हुआ सीना मेरी बाँह के नीचे दबा हुआ लगातार रगड़ खा रहा था। एक ओर हमारी नजदीकियाँ और रास्ते भर लगातार अस्पष्ट इशारे देकर मैने उसको सोचने पर मजबूर कर दिया था। मेरा सिर्फ एक ही उद्देश्य था कि वह मेरे साथ कितना आगे जा सकती थी। अभी तक उसने एक बार भी मुझे आगे बढ़ने से रोका नहीं था।   

थोड़ी देर मे हम शंकराचार्य मंदिर के परिसर के बाहर पहुँच गये थे। एक बार मैने वहाँ से श्रीनगर वादी का पूरा नजारा देखा था। जीप पार्किंग मे लगा कर हम दोनो मंदिर की दीवार के साथ चलते हुए पीछे चट्टानों की ओर पहुँच गये थे। ठंडी हवा के तेज थपेड़े उसे मेरी ओर धकेल रहे थे जिसके कारण वह पत्थरों के बीच चलते हुए लड़खड़ा रही थी। उसकी पतली कमर मे हाथ डाल कर मैने उसे अपने से सटा लिया और उस स्थान पर ले गया जहाँ से सारा श्रीनगर शहर दिखाई दे रहा था। पहली नजर मे ही वह वादी को देख कर मंत्रमुग्ध हो गयी थी। मेरा हाथ उसकी कमर पर था और वह मेरे सीने से लगी हुई घाटी का मनोरम दृश्य देखने मे खो गयी थी। एक दिशा की ओर इशारा करते हुए उसे डल झील दिखाते हुए कहा… एक दिन मेरे साथ शिकारे पर घूमने चलना तब तुम मुझफराबाद को भूल जाओगी। दूसरी दिशा की ओर इशारे से दिखाते हुए कहा… वहाँ श्रीनगर एयरपोर्ट है। बडगाम मे हमारा सेब का बाग है। अचानक उसके गाल को धीरे से सहला कर मैने कहा… परन्तु हमारे सेब इनसे ज्यादा लाल नहीं है। इतना बोल कर मैने झुक कर उसके दहकते हुए गाल को चूम लिया। मेरी इस हरकत से वह शर्म से दोहरी हो गयी थी।  

मै उसको श्रीनगर शहर की कुछ मुख्य जगहों के बारे बता रहा था परन्तु वह अपने किसी और ही ख्यालों मे गुम हो गयी थी। उसे अपनी बाँहों मे संभाले हुए मै पास की एक चट्टान पर बैठ गया। मैने उसकी ओर देखा तो वह मुझे ताक रही थी। उसकी आँखों मे एक अनमिटी प्यास और आमंत्रण की झलक दिख रही थी परन्तु एक झिझक निरन्तर उसे आगे बढ़ने से रोक रही थी। नशे से बोझिल पल्कें और खुले हुए गुलाबी होंठों को देख कर मैने झुक कर उसके कांपते हुए होंठों को धीरे से चूम लिया। एक गहरी आह उसके मुख से निकल गयी थी। उसी के साथ एक दबी हुई चिंगारी अचानक दावानल की तरह उसमे भड़क गयी थी। एकाएक मेरा चेहरे को अपने दोनो हाथों मे लेकर वह मेरे होंठों पर टूट पड़ी थी। मैने अपने आप को उसके हवाले कर दिया था। मैने उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया बस उसका लगातार साथ देता रहा। मेरे हाथ उसके दोनो उन्नत उभारों को छेड़ने मे व्यस्त हो गये थे। उसने अपना जिस्म मुझे सौंप दिया था। मेरी उंगलियाँ उसके हर उतार चढ़ाव को मापने मे जुट गयी थी। अपरिपक्वता और जवानी के अलहड़पन से ज्यादा उसके एकाकीपन ने उसको मेरे इतने करीब लाकर खड़ा कर दिया था।

वह कामातुरता मे भूल गयी थी कि वह कहाँ पर है। उसके मुख से लगातर सीत्कार विस्फुटित हो रही थी। उसकी साँसे तेज हो गयी थी और उसका गोरा चेहरा उत्तेजना से लाल सुर्ख हो गया था। मै उसके संवेदनशील स्थानों को लगातार छेड़ रहा था और वह मेरे हर स्पर्श पर तड़प उठती थी। अचानक मैने महसूस किया कि उसकी पतली-पतली उँगलियाँ धीरे से जाँघ से सरक कर मेरे पाजामे मे छिपे हुए भुजंग पर पहुँच गयी थी। कामोत्तेजना से उसका जिस्म मेरे आगोश मे मचल रहा था। अभी तक मैने अपना होश पूरी तरह से गंवाया नहीं था। मुझे अपने आसपास का ज्ञान था। सब कुछ भुला कर उसने अपने आप को मेरे हवाले कर दिया था। वह तो किसी और ही दुनिया मे पहुँच गयी थी और मुझ पर भी धीरे-धीरे उसका नशा हावी होता जा रहा था। अचानक दूर किसी कार के हार्न ने बड़ी निर्ममता से हमे यथार्थ मे लाकर पटक दिया था। हम दोनो जल्दी से अलग हो गये और अपने कपड़े ठीक करते हुए अपनी उखड़ी हुई साँसों को शान्त करने मे जुट गये।

मैने घड़ी पर नजर डाली तब एहसास हुआ कि मार्किट से चले हमे दो घंटे हो गये थे। समय कैसे निकल गया हमे पता ही नहीं चला था। अचानक वह खिलखिला कर हँस पड़ी और फिर धीरे से मेरे कान मे बोली… इसको संभालो वर्ना पजामा फट जाएगा। अपनी झेंप मिटाने के लिये मैने जल्दी से कहा… अब चले। उसने मेरे उभरे हुए हिस्से की ओर इशारा करके कहा… ऐसे जाओगे। मैने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया और बस उसका हाथ पकड़ कर वापिस जीप की ओर चल दिया। अब तक हमारे बीच की सारी लाज शर्म की दीवारें ध्वस्त हो चुकी थी। जीप मे बैठते ही एकाएक वह चुप हो गयी थी। उसके अन्दर उत्पन्न आत्मग्लानि को कम करने हेतु मैने जीप स्टार्ट करते हुए मैने कहा… मिरियम, आज हमारे बीच जो भी हुआ उसका सिर्फ मै ही जिम्मेदार हूँ। तुम बहुत सुन्दर हो और इसीलिये तुम्हारी सुन्दरता को देख कर मै अपने आप को रोक नहीं सका। मैने सारा दोष अपने सिर मढ़ते हुए धीरे से कहा… अब सब कुछ नियंत्रण मे है तो तुम मुझे पकड़ कर बैठ सकती हो। उसने एक बार मेरी ओर देखा और फिर वह सरक कर मेरे निकट आ गयी और स्वयं ही अपनी बाँह मेरी कमर मे डाल कर मुझसे सट कर बैठ गयी।

मैने जीप को गति देते हुए कहा… अगर आगे से तुम मेरे साथ समय नहीं बिताना चाहती तो कोई बात नहीं। मै तुम्हारी मजबूरी समझ सकता हूँ। बस मेरी एक बात याद रखना कि इस शहर मे अब तुम अकेली नही हो। वह कुछ नहीं बोली बस अपने सीने को मेरी बाँह पर दबा कर मुझसे सट कर बैठ गयी थी। उसके घर से थोड़ा पहले उसे छोड़ते हुए मैने मुस्कुरा कर कहा… शिकारे पर मेरे साथ जाना हो तो बता देना लेकिन मै कोई वादा नहीं कर सकता कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। उसने सिर उठा कर मेरी ओर देखा तो हमारी निगाह टकरा गयी थी। मेरे चेहरे आयी मुस्कुराहट को देख कर उसका चेहरा शर्म से लाल हो गया था। वह बस मुस्कुरा कर जीप से उतर कर तेज कदमों से चलते हुए अपने घर की ओर चल दी। मै कुछ देर उसे जाते हुए देखता रहा। हर कदम पर उसके नितंब थरथराते हुए प्रतीत हो रहे थे। जब वह आँखों से ओझल हो गयी तब मैने अपनी जीप को मोड़ कर अपने घर की दिशा मे चल दिया। आज मैने मकबूल बट के घर मे सेंध लगा दी थी।

घर पहुँच कर अपने बिस्तर पर लेटे हुए मै सोच रहा था कि आज के बाद वह एक दो दिन आत्मग्लानि का शिकार रहेगी और चाहते हुए भी बात करने की हिम्मत नहीं करेगी। आखिर कब तक वह उस आग को दबा कर रख सकेगी जो आज मैने उसके अन्दर भड़का दी थी। सुबह की आग जो मेरे अन्दर प्रजव्लित हुई थी उसको तो मैने आस्माँ के कस बल ढीले करके बुझा दिया था परन्तु वह क्या करेगी? मुझे पता था कि मकबूल बट इज्तिमा के कारण मिरियम को ज्यादा समय नहीं दे पा रहा होगा। इसीलिये मै उसके अगले निमन्त्रण का इंतजार कर रहा था। बस देखना यह था कि वह कब तक हिम्मत जुटा कर मुझे फोन करती है। ब्रिगेडियर चीमा से मिलने के लिये अभी मेरे पास तीन दिन थे।  

अगले दिन जब अपने आफिस मे पहुँचा तो मेरी मेज पर बड़ा सा डिब्बा रखा हुआ था। मैने जल्दी से डिब्बा खोल कर उसका सामान मेज पर फैलाना आरंभ कर दिया। पाँच माईक्रोफोन, एक वाईफाई का मोडेम, एक छोटा सा संचार यंत्र और एक रिकार्डिंग डिवाईस के साथ हेडफोन, सभी सामान को मेज पर फैला कर सोचने बैठ गया कि कैसे इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मै अभी इसके बारे मे सोच रहा था कि मेरे मोबाइल फोन की घंटी बजी तो मैने झट से नम्बर चेक करते हुए कहा… मिरियम। …क्या तुम अभी आ सकते हो? …क्यों? वह चुप हो गयी थी। मैने धीरे से कहा… मेरे बिना दिल नहीं लग रहा है? …हुँ। …कहाँ आना है? …जहाँ तुमने कल छोड़ा था। …ठीक है। कितने बजे? …अभी आ जाओ। …क्यों अब्बा नहीं है? …वह आज सुबह एक हफ्ते के लिए मुंबई गये है। …मै पहुँच कर फोन कर दूँगा। तुम बाहर आ जाना। यह कह कर मैने फोन काट दिया था। मैने जल्दी से सारा सामान डिब्बे मे डाला और उसे उठा कर अपनी जीप मे रख कर घर की ओर चल दिया। अपने कपड़े बदल कर कुछ ही देर के बाद उस रेस्त्रां के पास पहुँच कर मैने मिरियम को फोन किया। …तुम पहुँच गये? …बस पहुँचने वाला हूँ। मगर बुर्का मत पहनना। बस इतना बोल कर मैने फोन काट दिया और उसी मोड़ पर पेड़ के नीचे मैने अपनी जीप खड़ी कर दी थी जहाँ मैने उसे पहले छोड़ा था।

मिरियम हिजाब मे अपने घर से निकलते हुए गेट पर खड़े पुलिसकर्मी से कुछ बोल कर धीमे कदमों से निगाहें झुकाये सड़क पर आ गयी थी। जैसे ही उसने मेरी जीप देखी उसके कदम तेज हो गये थे। जीप मे बैठते ही वह बोली… चलो। मै वहीं खड़ा रहा तो उसने मुझे घूर कर देखने लगी। … इतना समय तो दे दो कि मै तुम्हें देख कर यकीन कर लूँ कि मै कोई सपना तो नहीं देख रहा हूँ। वह खिलखिला कर हँस पड़ी थी। मैने जीप आगे बढ़ा दी थी। …आज हम कहाँ जा रहे है? …आज तुम्हें निशात बाग और शालीमार बाग दिखाने ले जा रहा हूँ। शाम को शिकारे पर घूमने चलेंगें। यह सुन कर उसका चेहरा एक बच्चे की तरह खिल गया था। कुछ ही देर मे हम डल झील का चक्कर लगा कर शालीमार बाग पहुँच गये थे। पार्किंग मे जीप खड़ी करके हम दोनो ने शालीमार बाग मे चले गये थे। हर तरफ रंग बिरंगे फूल खिले हुए थे। कुछ मौसम के कारण और कुछ बाग के माहौल के कारण सारा वातावरण बेहद रुमानी हो गया था। बाग के ज्यादातर पेड़ के नीचे युगल जोड़े बैठे हुए दिख रहे थे।

हैरानी से चारों ओर देख कर मिरियम धीरे से बोली… यह कैसी जगह है? …क्यों क्या हुआ? एक ओर इशारा करने के लिये जैसे ही उसने उंगली उठायी मैने तुरन्त उसका हाथ पकड़ कर अपने समीप खींच कर कमर मे हाथ डालते हुए कहा… ऐसे इशारा नहीं करते। वह बेचारे मोहब्बत मे डूबे हुए है और तुम उन्हें रुसवा करना चाहती हो। …क्या यहाँ ऐसे खुले आम लोग बैठ सकते है? …सच पूछो तो नहीं लेकिन क्या सामाजिक पाबन्दियों और उन छोटे-छोटे घरों मे क्या जवान लड़के और लड़कियाँ इतने सुकून से बैठ सकते है? वह मेरा तर्क सुन कर चुप हो गयी थी। …मै भी तो तुम्हें यहाँ इसीलिये लाया हूँ कि यहाँ के वातावरण मे डूब कर तुम भी कुछ देर के लिये सब कुछ भुला कर मेरे साथ रुमानी हो जाओगी। …अच्छा जी। उसे अपने समीप खींचते हुए मैने कहा… मिरियम यहाँ पर ऐसे दृश्य तो मै स्कूल टाइम से देख रहा हूँ। मेरा भी मन तो बहुत करता था परन्तु चार बहनों की निगरानी मे कभी किसी लड़की से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आज पहली बार मै तुम्हारे साथ यहाँ आया हूँ तो अभी तो वापिस जाने से रहा। उसके चेहरे पर एक मुस्कान तैर गयी थी। इतना बोल कर उसको खींचते हुए एक पेड़ की ओर चल दिया। वह भी मेरे साथ खिंचती हुई चली आयी थी। हम दोनो दुनिया से मुँह मोड़ कर एक पेड़ की आढ़ लेकर घास पर बैठ गये थे।

…तुम्हारे मुजफराबाद में ऐसी कोई जगह है जहाँ मोहब्बत करने वाले इतने सुकून से ऐसे बैठ सकते है? वह चुपचाप निगाहें झुकाये बैठी रही तो मैने उसकी कमर मे हाथ डाल कर अपने सीने से लगा कर दुबारा से पूछा तो वह धीरे से बोली… समीर, मै तुम्हारे साथ पहली बार घर से बाहर ऐसे निकली हूँ। अपनी हवेली से पहली बार निकाह की रुकसती के समय बाहर निकली थी। आज तक मैने तो मुजफराबाद भी नहीं देखा है। मैने धीरे से झुक कर उसके गाल को चूम कर कहा… अब मै तुम्हें दुनिया घुमाऊँगा। एकाएक वह मुझसे लिपट गयी और अपना चेहरा मेरे सीने मे छिपा कर बोली… समीर मुझे तुमसे मोहब्बत हो गयी है। खुदा के लिये मुझे रुसवा मत करना। उसकी बात ने एक पल मे मेरे जमीर ने झिंझोड़ कर रख दिया था। उसकी बात दिल के किसी कोने मे संजो कर मैने उसे अपनी बाँहों मे जकड़ कर कहा… हमारा रिश्ता चाहे कैसा भी हो लेकिन खुदा की कसम तुम्हें हर्गिज रुसवा नहीं होने दूँगा। हम काफी देर तक वही बैठे रहे थे। एक दूसरे की धड़कनों को सुनते हुए सब कुछ भुला कर हम दोनो अपनी ही बनायी हुई दुनिया मे खो गये थे। अनायस ही मैने अपनी घड़ी पर नजर डाली तो मैने जल्दी से कहा… चलो शिकारे पर चलते है। हम दोनो उठ कर अपने कपड़ों की सिलवटें ठीक करके निकासी द्वार की दिशा मे चल दिये थे। …समीर, बाहर तुम्हारे साथ घूमते हुए मुझे सदैव डर सा लगा रहता है। हमारे घर इतने सारे लोग आते रहते है। पता नहीं कौन कब मुझे तुम्हारे साथ इस हालत मे देख ले क्योंकि मै तो किसी को नहीं पहचानती।

कुछ ही देर के बाद हम शिकारे पर बैठे हुए डल झील मे मनोरम अतुलनीय सौन्दर्य का लुत्फ ले रहे थे। शिकारे वाला हमे हनीमून पर आये हुए सैलानी युगल समझ रहा था। वह अपनी रटी-रटाई टूटी-फूटी कमेंन्टरी  मे डल झील के आसपास के पर्यटन स्पाट दिखा रहा था। तभी एकाएक मैने धाराप्रवाह कश्मीरी मे शिकारेवाले से कहा… बड़े मियाँ ऐसी जगह दिखाओ जो हम कश्मीरियों ने पहले कभी नहीं देखी हो। एक पल के लिये उसका मुँ ह खुला का खुला रह गया था। …अगर ऐसी जगह नहीं दिखा सकते तो बड़े मियाँ अब हमारी ओर से मुँह फेर कर सामने देखते हुए शिकारा आगे बढ़ाओ। वह झेंप कर मुस्कुराया और फिर हमारी ओर पीठ करके बैठ गया था। मेरी उँगलियाँ तुरन्त उसके जिस्म को छेढ़ने मे जुट गयी थी। …तुमने क्या कहा जो वह ऐसे बैठ गया? मिरियम को अपनी बाँहों मे जकड़ते हुए मैने कहा… वहाँ बाग मे तुम्हें डर लग रहा था क्योंकि लोग देख रहे थे। जैसे ही मेरा हाथ आगे बढ़ता तभी तुम उसे झटकार देती थी। यहाँ पर अब हमे कोई नहीं देख रहा है तो अब तो प्यार करने कोई डर तो नहीं है। वह खिलखिला कर हँस कर बोली… तो वहाँ बाग मे भी तुम कौनसा शांत बैठ गये थे। इसी के साथ एक बार फिर से हमारी छेड़खानी और चुहलबाजी दौर आरंभ हो गया था। उस शाम मिरियम को कन्वेन्शन सेन्टर की भव्य इमारत दिखा कर लौटते हुए दूसरी दिशा मे गगनचुम्बी पर्वत श्रंखला का नजारा दिखाते हुए मैने बताया… एक दिन तुम्हें सोनमर्ग लेकर चलूँगा। किनारे की ओर लौटते हुए हजरतबल की गुम्बद दिखा कर मैने कहा… इस झील के बारे मे एक बात बहुत प्रचलित है कि अगर एक सिक्का झील मे गिरा कर कुछ मांगोगी तो खुदा तुम्हारी इच्छा जरुर पूरी करेगा। उसने तुरन्त एक सिक्का मुझसे लेकर झील मे उछाल दिया था। शिकारे से उतर कर एक दूसरे को बाँहों मे बाँधे हम दोनो अपनी जीप की ओर चल दिये थे। कुछ देर के बाद मैने उसको रेस्त्रां के सामने छोड़ते हुए कहा… कल ग्यारह बजे मै तुम्हारा यहीं पर इंतजार करुँगा। भूलना नहीं। उसने मुस्कुरा कर सिर हिला दिया और अपने घर की दिशा मे चली गयी। मै वहीं कुछ देर बैठा रहा और फिर भारी मन से वापिस अपने घर की दिशा मे चल दिया।

अगले दिन ठीक ग्यारह बजे मिरियम अपने घर से बाहर निकली और मेरी जीप देख कर मेरी ओर चली आयी थी। वह जल्दी से मेरी जीप मे बैठी और उसे लेकर मै कोम्पलेक्स की दिशा मे चल दिया। …आज हम कहाँ जा रहे है? मैने कोई जवाब नहीं दिया। मैने जैसे ही जीप अपने घर के बाहर रोकी तो वह हिचकिचाते हुए बोली… यह किसका घर है? मैने उसका हाथ थाम कर कहा… चलो। वह झिझकते हुए मेरे साथ घर मे प्रवेश कर गयी थी। …सरकार ने यह जगह मुझे रहने के लिए दी है। अधिकारपूर्वक मैने उसका हाथ थाम कर कहा… आओ तुम्हें कुछ दिखाता हूँ। वह मेरे साथ खिंचीं हुई मकान के पिछले हिस्से मे आ गयी थी। यहाँ से बर्फ से ढकी पहाड़ों की शृंखला साफ दिखाई दे रही थी। कुछ देर के लिए वह प्रकृतिक सौंदर्य मे खो सी गयी थी। मै उसके पीछे चला गया और उसकी कमर को पकड़ कर अपने से सटाते हुए उसके कान मे धीमे से बोला… तुम्हें बाहर एक डर सदैव सताता रहता है। अब कैसा लग रहा है? उसने छूटने का प्रयास किया परन्तु विफल रही। मैने झुक कर उसके गले को चूम कर उसके कान मे कहा… आज तुम बेहद खूबसूरत लग रही हो। एक हाथ से उसके हिजाब की गाँठ खोल कर हटाते हुए उसे घूमा कर अपने सामने कर लिया था।

वह निगाहें झुकाए छुईमुई सी मेरे सामने सिकुड़ी खड़ी हुई थी। उसका दिल जोर-जोर से धड़क रहा था। हमारी निगाहें टकरायी तो वह लपक कर मेरी बाँहों मे आ गयी और मेरे सीने मे अपना चेहरा छिपा कर खड़ी हो गयी। उसको अपनी बांहों मे जकड़ते हुए मैने कहा… आओ अन्दर चलते है। वह कुछ नहीं बोली बस उसने धीरे से सिर हिला दिया था। उसकी कमर मे हाथ डाल कर उसे मै अपने बेडरुम मे ले आया। …तुम अपना फेयरन उतार कर आराम से बैठो। खाने का समय हो गया था तो अपने आर्डरली को आवाज लगा कर कहा… दो लोगों का खाना मेज पर लगा कर चले जाना। रात को मै अपने घर जाऊँगा। आर्डरली खाना लगाने मे व्यस्त हो गया और मै वापिस बेडरुम मे आ गया था। मिरियम अपना फेयरन उतार रही थी। मैने आगे बढ़ कर उसकी मदद करके उसका फेयरन उतार कर उसके हाथ मे पकड़ा दिया। फेयरन को तह करके एक किनारे मे रख कर वह मेरी ओर देखने लगी। मेरी नजर उस पर जमी हुई थी।

चटख लाल रंग के शनील के कुर्ते और शलवार मे वह मेरे सामने खड़ी हुई थी। मैने आगे बढ़ कर उसके गले मे पड़े हुए स्कार्फ को हटा कर उसके बंधे हुए बालों को खोल दिया और फिर उससे थोड़ी दूर खड़े होकर देखने लगा। लाल रंग के कुर्ते के कारण उसका गोरा रंग सिंदुरी लग रहा था। उसके चेहरे पर आलिया का अल्हड़पन और जिस्मानी उतार-चढ़ाव मे आफशाँ की झलक दिख रही थी। मै कुछ देर तक उसके रुप और लावण्य मे खो सा गया था। …क्या देख रहे हो? मैने मुस्कुरा कर कहा… क्या पहले कभी अपने आप को आईने मे ध्यान से देखा है? शर्म से उसके गाल लाल हो गये थे। …चलो चल कर खाना खा लो। …अभी भूख नहीं है। …तो कुछ ठंडा पी लो। कोका कोला रखी हुई है। उसने अपने सूखे हुए होंठों पर जुबान फिरा कर कहा… मुझे प्यास लग रही है। उसे वहीं छोड़ कर मै कमरे से बाहर निकल गया। मेरा आर्डरली खाना लगा कर जा चुका था। मैने मुख्य द्वार बन्द किया और उसे आवाज दी… मिरियम यहीं आ जाओ। वह झिझकते हुए बाहर आ गयी थी। मैने फ्रिज से कोका कोला निकाल कर उसके हाथ मे थमा कर कहा… ठंडी है। इसलिए धीरे-धीरे पीना। उसने धीरे से एक सिप लेकर मेरी ओर देखते हुए पूछा… तुम नहीं पिओगे? …अभी नहीं। आओ सोफे पर बैठ कर आराम से बात करते है। वह मेरे साथ अपने आप ही सट कर बैठ गयी थी।

दो-तीन घूँट भरने के बाद वह बोली… तुम आज मुझे यहाँ क्या दिखाने लाये हो? मैने धीरे से उसको अपने आगोश मे जकड़ कर उसके गाल को धीरे चूम कर कहा… आज यहाँ तुम्हें अपनी मोहब्बत से  रुबरु करने के लिये लाया हूँ। उसने अपने जिस्म को मेरी बाँहों मे ढीला छोड़ दिया। उसकी नग्न बाँह को प्यार सहलाते हुए मैने पूछा… मिरियम, तुम्हारे अब्बा मुजफराबाद मे क्या करते है? …वह पाकिस्तान के धार्मिक पीर है। उनकी जमात मे सारा उत्तरी पाकिस्तान का सुन्नी समाज आता है। उनके नाम से अनेक मस्जिदें और मदरसे चलते है। उस पर झुक कर उसके माथे को चूम कर मैने पूछा… फारुख मीरवायज तुम्हारे क्या लगते है? …बड़े भाईजान है। …तो उन्होने तुम्हारे ऐसे बेमेल निकाह के लिए मना नहीं किया? …समीर, पीर साहब के फैसले को मना करने की किसी मे हिम्मत नहीं है। हमारी जमात मे उनका कहा पत्थर पर लकीर मानी जाती है। …तुम्हारे फारुख भाईजान का क्या कारोबार है? वह मेरा प्रश्न सुन कर एकाएक चुप हो गयी थी।

मैने एक बार झुक कर उसके गुलाबी होंठों को अपने कब्जे मे ले लिया और कुछ देर रसपान करने के बाद जब उठा तब तक उस पर वासना का ज्वर हावी हो गया था। उसका जिस्म अब उसके काबू मे नहीं रहा था। कुछ दिनों से सुलगती हुई भावनाएँ एकाएक भड़क उठी थी। मिरियम का जिस्म कामोत्तेजना से जल रहा था और वह एकाकार के लिए तड़प रही थी। उसने मेरा चेहरा दोनो हाथों में ले कर अपने कँपकँपाते होंठों मे मेरे होंठों को कैद कर लिया। मेरे हाथ स्वत: ही उसके सीने के पुष्ट उभारों पर पहुँच गये थे। शनील के कुर्ते के नीचे उसने कुछ नही पहना था। रेशमी स्पर्श से उसके स्तनाग्र को सिर उठा कर खड़े हो गये थे। मेरी उंगलियाँ उसकी गोलाईयों पर अकड़ी हुई बुर्जियों को टटोल कर निरन्तर छेड़ रही थी। जैसे ही मै अपनी दो उंगलियों मे फँसा कर एक बुर्जी को तरेड़ा वह मेरी बाँहों मे मचल कर बोली… समीर, मै मर जाऊँगी। अचानक मिरियम मुझसे अलग होकर लड़खड़ाते हुए खड़ी हो गयी थी। मैने उठ कर उसे जल्दी से संभाला और अपने बेडरुम मे ले गया।

उसकी साँसे तेज चल रही थी। वह मेरा सहारा लिये निगाहें झुकाए खड़ी रही लेकिन शायद पहल करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। मैने पहल की और उसके कुर्ते को धीरे से खोल कर उसके जिस्म को अनावरित करना आरंभ कर दिया। वह मचलती रही और बार-बार मुझे दूर धकेलती रही परन्तु कपड़े उतारने वह मेरा सहयोग लगातार कर रही थी। कुर्ता हटते ही दिन की रौशनी मे दूध जैसे रंग की काया मेरे सामने उदित हो गयी थी। सीने की पुष्ट गोलाईयाँ और उन पर सिर उठाये बादामी रंग के स्तनाग्रों को देख कर मेरी धमनियों में भी रक्त का प्रवाह बढ़ गया था। सपाट पेट पर उसकी शलवार बंधी हुई थी। मैने आगे बढ़ कर नाड़े का सिरा पकड़ा और धीरे से खींच दिया। अगले ही पल उसकी शलवार सरकते हुए जमीन पर इकठ्ठी हो गयी थी। मेरी दृष्टि उसके सीने से सरकती हुई उसकी नाभि और पतली कमर के साथ उठते हुए कटाव लेते हुए गोल नितंब से होती हुई घुँघराले बालों से ढके हुए कटिप्रदेश पर जा कर रुक गयी थी। सब कुछ मिला कर मुझे लगा कि जैसे जन्नत की कोई हूर मेरे सामने आकर खड़ी हो गयी थी। अपनी नग्नता छिपाने की कोशिश करते हुए वह लड़खड़ा गयी थी। उसके हिलने से उसके स्तनों मे होते हुए स्पंदन मेरी नजरों से बच नहीं सके थे। उसके सामने मैने अपने कपड़े उतारने शुरु किये तो कुछ पल तो वह मुझे देखती रही और फिर निगाहें झुका कर खड़ी हो गयी थी। अगले कुछ पलों मे पूर्ण निर्वस्त्र होकर मै उसके सामने खड़ा हो गया था।

…मिरियम। उसने निगाहें उठा कर मेरी ओर देखा तो मुझे निर्वस्त्र देख कर वह शर्मा कर पलट गयी परन्तु मैने आगे बढ़ कर उसे अपनी बाँहों मे उठा कर बिस्तर पर लिटा दिया और उसके मचलते हुए जिस्म को अपने जिस्म से ढक दिया था। कुछ देर तक हम दोनो एक दूसरे के होंठों का रसपान करने मे उलझ गये थे। अचानक मिरियम अपना हाथ नीचे की ओर ले जाती हुई बोली… जरा देखूँ तो…कहते हुए उसने मेरे उत्तेजना मे झूमते हुए पौरुष को अपनी मुठ्ठी में लेकर नापते हुए बहकी हुई आवाज मे बोली…बब…बड़ा ज़ालिम है। इस से पहले वह कुछ और बोलती मेरे होंठ ने उसके दाएँ कान के पीछे से अपना कार्य शुरु करते हुए चेहरे के पास पहुँच कर पंखुडी से होठों पर लगातार प्रहार करना आरंभ कर दिया था। थोड़ा रुक कर, मेरे होंठ उसके गले से होते हुए दो हसीन पहाड़ियों के बीचोंबीच बनी खाई पर पहुँच कर रुक गये थे। अब मेरे निशाने पर उत्तेजना से फूले हुए स्तनाग्र थे। मेरे होंठों के स्पर्श से उसके उरोज मे कंपन हो रहा था। अपने मुख में एक मचलती हुई पहाड़ी को भर कर अपनी जुबान के अग्र भाग से खड़े हुए स्तनाग्र को छेड़ना शुरु किया और दूसरी पहाड़ी को अपने हाथ में ले कर कभी सहलाता और कभी मसल देता था। मेरे स्पर्श से उसे कभी गुदगुदी का एहसास होता और कभी उसके नाजुक जिस्म में सिहरन हो जाती थी। इन सब हरकतों से धीमी आँच में जलते हुए उसके जिस्म मे निरन्तर कामाग्नि भड़कती जा रही थी। वह एकाकार के लिए तैयार हो गयी थी परन्तु आज मै उसे ऐसे सफर पर ले जाना चाह रहा था कि वह आज के हर पल को जीवन भर अपनी यादों मे हमेशा के लिये संजों कर रख ले।

मैंने प्यार से मिरियम की पीठ को सहलाते हुए उसके होंठों को अपने होंठों के कब्जे में ले कर उसकी सिसकारियों को दबा दिया। उसके जवाँ जिस्म की आग के आगे मै भी पिघलने लगा था। परन्तु मैने किसी तरह अपनी उमड़ती भावनाओं पर अंकुश लगाया और उसके जिस्म के संवेदनशील अंगो को अपने होंठों से छेड़ते हुए नीचे की ओर बढ़ने लगा। उसकी नाभि और कमर पर अपने होंठों के निशान छोड़ मै एक कदम नीचे सरक गया था। एक पल रुक कर धीरे से मैने उंगलियों से घुंघराले बालों को हटा कर उसके स्त्रीत्व द्वार पर नजर डाल कर उसकी केले सी चिकनी जाँघ पर अपने होंठ टिका दिये थे। वह मचल कर उठने लगी परन्तु तब तक मै उसकी दोनो टाँगो को खोल कर उसके बीच अपने लिये जगह बना चुका था। उसने छूटने का अथक प्रयास किया परन्तु उसकी माँसल जाँघों के कोमल हिस्सों पर अपने होंठों के निशान छोड़ने आरंभ कर दिये थे। उसके मचलते हुए जिस्म ने इशारा किया तो मै उपर की ओर बढ़ता चला गया। मेरे सामने बालों ढका हुआ स्त्रीत्व द्वार था। मेरी उँगलियों ने धीरे से द्वार को खोल कर छिपे हुए अंकुर को अनावरित किया और फिर मैने झुक कर अपनी जुबान से उस पर पहला वार किया। मिरियम के मुख से उत्तेजना से परिपूर्ण एक गहरी सीत्कार निकली और वह पूरी शक्ति लगा कर छूटने के लिये मचल उठी थी। मेरी जुबान उसके अकड़े अंकुर को निरन्तर छेड़ रही थी और मेरी उँगली उसकी गुफा की गहरायी नाप रही थी। उसके नितंबो को अपने पंजों मे जकड़े हुए मै लगातार उसके स्त्रीत्व पर निरन्तर वार कर रहा था और उसके मुख से घुटी हुई आहें और चीखें लगातार निकल रही थी। वह बार-बार उठने की कोशिश कर रही थी लेकिन मेरे आगे वह कुछ भी कर पाने अभी तक असफल रही थी। अचानक उसकी टाँगे मेरी गरदन के इर्द गिर्द कस गयी और एकाएक वह हवा मे उठ गयी। उसका जिस्म थरथराया और फिर एक झटका लेकर निढाल हो कर बिस्तर पर ढेर हो गया। उसको छोड़ कर मै उसके साथ लेट गया था।

वह अपनी तेज चलती हुई साँसों को काबू करने का प्रयास करने लगी तो मै अपनी कोहनी के बल उठ कर उसको देखने लगा तो वह तुरन्त शर्मा कर करवट लेकर पीठ करके लेट गयी। मै उसके जिस्म से सट गया तो उत्तेजना से फुँफकारता हुआ अजगर उसके नितंबों की दरार मे सिर रगड़ने लगा। उसके स्पर्श का एहसास होते ही वह जल्दी से पलटी और मेरे सीने मे उसने अपना चेहरा छिपा लिया था। उसके नग्न जिस्म को धीरे-धीरे सहलाते हुए एक बार फिर से उसके जिस्म पर अपने होंठों से वार करना आरंभ कर दिया। अबकी बार मिरियम उन्मुक्त होकर मेरे हर वार का जवाब देने लगी थी। एक बार फिर से कामाग्नि भड़कते ही वह प्रणयमिलन के लिये उग्र हो उठी थी। अपनी पतली कोमल उँगलियों मे उत्तेजना मे झूमते हुए भुजंग को उसकी गरदन से पकड़ उसने अपने स्त्रीद्वार के सम्मुख स्थिर किया और फिर द्वार के मुख पर रगड़ कर अपने कामरस से भिगो कर टिका दिया। मैने अपनी कमर पर दबाव डालते हुए धीरे से उसे अंदर सरका दिया। एक गहरी कामोत्तेजना की सीत्कार उसके मुख से निकल गयी थी। मेरा एक हाथ गोरी गुदाज पहाड़ियों को रौंदने में व्यस्त हो गया और मेरा मुख पहाड़ियों की गुलाबी बुर्जियों को लाल करने मे लग गया था। एलिस का सिखाया हुआ हुनर आज भरपूर काम आ रहा था। मैने स्थिर होकर उसकी आँखों मे झाँका तो उसके जिस्म ने मुझे आगे बढ़ने का इशारा किया। मैने अपनी कमर पर दबाव बढ़ाया तो मेरा भुजंग झूमता हुआ सारे संकरेपन को खोलते हुए अंदर सरकता चला गया। उसके चेहरे पर बदलते हुए भाव और सिसकारियाँ उसके जिस्म मे होते एकाकार के मीठे दर्द का हर घड़ी एहसास करा रहा था। वह कभी छूटने के लिए तड़पती और कभी बाँहों मे मचल जाती लेकिन मेरी मजबूत पकड़ के आगे उसके सारे प्रयास विफल हो गये थे। पल भर के लिए मै रुक गया था।

मिरियम आँखे बन्द किये एक पल के लिए तड़पी फिर अपनी टाँगें मेरी कमर के इर्दगिर्द लपेट कर उसने अपनी कमर को पूरी ताकत से एक भरपूर झटका दिया जिसके कारण एक ही वार मे उत्तेजना मे मदमस्त मेरा भुजंग सारी बाधाएँ तोड़ते हुए जड़ तक धंस कर बैठ गया था। उसके मुख से एक घुटी हुई दर्द भरी चीख निकल गयी थी। उसकी आँखें खुल गयी और दर्द से उसका चेहरा विकृत हो गया था। वह कुछ क्षणों के लिए शिथिल हो कर पड़ी रही तो मैने उसके कान को चूमते हुए धीरे से फुसफुसाया… इतनी जल्दी की क्या जरुरत थी। उसने आँखें खोल कर मुझे देखा और फिर मुस्कुरा कर बोली… अगली बार ख्याल रखूँगी। उसको अपनी बाँहों मे जकड़ कर अपने जिस्म से ढक दिया और अगले ही पल हम दोनों बेल की तरह लिपट कर एक दूसरे के अंगों के साथ छेड़खानी करने में लग गये थे। मैंने अपनी उफनती हुई भावनाओं को काबू में करके अपने आप को थोड़ा सा पीछे खीच कर फिर से एक करारा प्रहार किया। इस बार उसके मुख से संतुष्टिभरी सिसकारी निकल गयी थी। मेरे हाथ एक बार फिर से गोरी पहाड़ियों के मर्दन में व्यस्त हो गये और वहीं मेरा मुख गुलाबी बुर्जियों को लगातार लाल कर रहा था। उसके जिस्म मे होने वाले हर स्पंदन को मै महसूस कर रहा था। मिरियम की सिसकारियाँ और मेरी गहरी साँसों ने कमरे का वातावरण बहुत उत्तेजक बना दिया था। अचानक तूफान ने धीरे-धीरे वेग पकड़ना आरंभ किया और हम उसमे बहते चले गये थे। एक पल ऐसा आया कि उसका जिस्म ऐंठने लगा और धनुषाकार बना कर हवा मे उठ गया। उसकी बायीं बुर्जी का रस सोखता हुए मैने उत्तेजनावश उसको अपने दाँतों तले चबा दिया। उसी क्षण वह सिहर उठी और फिर झटके लेते हुए बिस्तर पर लस्त होकर पड़ गयी। उसी क्षण मेरे अन्दर भी ज्वालामुखी ने लावा उगलना आरंभ कर दिया और कामरस बेरोकटोक बहने लगा। हम दोनों एक दूसरे को अपनी बाहों में जकड़ कर निढाल हो कर बिस्तर पर पड़ गये थे। उसके बाद हम दोनो अपनी साँसे सयंत करने मे लग गये थे।

कुछ देर के बाद वह मुझसे लिपटते हुए बोली… समीर, अब मै वापिस नहीं जाऊँगी। उसकी बात सुन कर मै सावधान हो गया था। उसके रुपहले सपनों पर मै अभी वज्रपात नहीं करना चाहता था। …मिरियम, क्या तुम्हें पता है कि तुम्हारे भाईजान आफशाँ से निकाह करना चाहते थे परन्तु वह मुझे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। वह तुम्हें मेरे साथ नहीं रहने देंगें। मेरी बात सुन कर अचानक वह संजीदा हो गयी थी। वह मेरे सीने पर सिर रखते हुए बोली… समीर, अगर हमारे रिश्ते के बारे मे उन्हें पता लग गया तो तुम्हारे अब्बा मुझे जान से मरवा देंगें। एक बार फिर से आत्मबोध होते ही उसका भय उस पर हावी हो रहा था। …क्या हुआ? …समीर, हमारे बारे मे अगर भाईजान को पता चल गया तो यहाँ कत्लेआम हो जाएगा। मेरा निकाह एक शर्त पर हुआ था कि तुम्हारे अब्बा मेरे भाईजान को यहाँ पर अपना कारोबार जमाने मे मदद करेंगें। …तुमने बताया नहीं कि तुम्हारे भाईजान का क्या कारोबार है। वह पल भर के लिए चुप हो गयी और फिर उठ कर बैठते हुए बोली… समीर, वह फौज मे तुम्हारी तरह बड़े अफसर है। पहले वह अफ़गानिस्तान मे काम करते थे परन्तु अब वह यहाँ पर अपना कारोबार जमाना चाहते है। उसकी बात सुन कर मै भी उठ कर बैठ गया था। यह सुन कर मेरे सिर पर से मिरियम की मोहब्बत का बुखार उतर चुका था। मेरा दिमाग बहुत तेजी से अब चल रहा था।

फारुख पहले अफ़गानिस्तान मे था। अब वह यहाँ कश्मीर मे कारोबार जमाने की सोच रहा है। वह पाकिस्तान फौज मे अफसर था। भला यह कैसे हो सकता है? अफगानिस्तान मे पाकिस्तानी फौज के बजाय आईएसआई सक्रिय थी। इसका मतलब साफ था कि फारुख आईएसआई मे काम करता था। अब मुझे धीरे-धीरे समझ मे आ रहा था कि वह क्यों आफशाँ से निकाह करना चाहता था। अफ़गानिस्तान कनेक्शन का मतलब था कि वह ड्र्ग्स और अवैध हथियारों मे पूरी तरह डूबा हुआ हो सकता था। तभी वह पाकिस्तान के अवैध गेटवे कुपवाड़ा मे बसने की सोच रहा था। मुझे उस इज्तिमा का ख्याल आया क्योंकि संयुक्त मोर्चा बनाने का उद्देश्य तो फारुख मीरवायज का था।  …क्या सोच रहे हो समीर? मैने उसकी ओर देखा तो वह मोहब्बत भरी निगाहों से मेरी ओर देख रही थी। उसके जिस्म पर कुछ निशान उभरने लगे थे। मैने मुस्कुरा कर उसको अपने आगोश मे लेकर कहा… मै यह सोच रहा था कि मेरी नयी अम्मी के जिस्म पर मैने कितनी बेदर्दी से निशान लगाये है। मिरियम ने तुनक कर मेरे सीने पर मुक्का मार कर बोली… मै तुम्हारी अम्मी नहीं हूँ। मैने हंसते हुए कहा… यह तो मैने अपनी पहली मुलाकात मे तुम्हें साफ कर दिया था कि तुम मेरी अम्मी नहीं हो सकती और दूसरी मुलाकात मे मैने तुम्हारे प्रति अपनी मंशा साफ कर दी थी। उसने शर्मा कर अपना सिर हिला दिया था।

कुछ देर हम ऐसे ही पड़े रहे और फिर मैने उससे पूछा… क्या तुम नीलोफर को पहले से जानती हो? …हाँ। यह मेरे सामने दूसरा खुलासा हुआ था। नीलोफर लोन का व्यक्तितित्व और कार्य काफी हद तक मेरे लिये अब तक रहस्यमयी बना हुआ था। इस खुलासे से साफ हो गया था कि वह भी फारुख की तरह पाकिस्तान से आयी थी। मिरियम कपड़े पहनने के लिये खड़ी हो गयी थी। …आज अब्बा घर पर नहीं है तो यहीं रुक जाओ। …नहीं समीर। घर वापिस जाना होगा। …मिरियम तुम्हें छोड़ने का अभी मेरा मन नहीं है। …समीर अब जाने दो। इतना बोल कर वह अपने कपड़े पहनने मे जुट गयी थी। अपने कपड़े पहनते हुए बीच-बीच मे मै फारुख और मिरियम के बारे उससे सवाल पूछता जा रहा था। कुछ देर के बाद हम दोनो जीप मे बैठ कर कोम्प्लेक्स से बाहर निकल कर उसके घर की दिशा मे जा रहे थे।

बुधवार, 11 जनवरी 2023

 

 

काफ़िर-31

 

अगली सुबह मेरे लिये अच्छी नहीं थी। मै आफिस जाने के लिये तैयार होकर बाहर लान मे अपने साथियों का इंतजार कर रहा था कि तभी एक चमचमाती हुई सफेद ओडी कार मेरे दरवाजे पर रुकी तो मै उठ कर गेट की ओर चला गया था। ड्राईवर ने कार से उतर कर पीछे का दरवाजा खोला और उसमे से हिजाब पहने नीलोफर लोन उतर कर मेरे सामने आकर खड़ी हो गयी थी। अभी मै उसके आने का सबब सोच ही रहा था कि तभी मेरी आफिस की जीप भी आकर खड़ी हो गयी थी। झीने से कपड़े से नीलोफर ने अपना सिर और चेहरा ढका हुआ था। मेरे नजदीक पहुँच कर वह धीरे से बोली… समीर, किसी भी मसले का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। तुम्हारे अब्बा कार मे बैठे है। क्या तुम दोनों एक दूसरे को बेइज्जत किये बिना आराम से बात कर सकते हो? मैने एक नजर अपनी जीप मे बैठे हुए साथियों पर डाल कर कहा… आफिस के लिये देरी हो रही है लेकिन जब आप दोनो आ ही गये हो तो बात करने मे क्या बुराई है। आ जाईये। यह बोल कर मै बैठक की ओर चल दिया था। तभी नीलोफर की आवाज मेरे कान मे पड़ी… यहीं लान मे बैठ जाते है। मै मुड़ कर लान मे आ गया था।

मकबूल बट कार से उतर कर नीलोफर के साथ लान मे आ गया और कुर्सी पर बैठते हुए बोला…  कल तुम मुझसे मिलने मेरे घर आये थे। क्या काम था? मै उसके सामने बैठ गया और उसकी ओर देखते हुए बोला… अम्मी के वकील फैयाज खान कल यहाँ आये थे। उन्होंने बताया कि आप मुझे काफ़िर साबित करने पर तुले हुए है। इसी के बारे मे बात करना चाहता था। …तो क्या मैने गलत कहा है? मैने एक नजर नीलोफर पर डाल कर कहा… अब्बा मुझे समझ मे नहीं आता कि आप मुझे बार-बार काफ़िर क्यों कहते है? एकाएक मकबूल बट तैश मे आकर बोला… अब यह भी क्या तुझे बताना पड़ेगा? नीलोपर ने मकबूल बट का हाथ पकड़ कर कहा… हम आराम से भी तो बात कर सकते है। मैने नीलोफर से कहा… मुझे समझ मे नहीं आ रहा कि तुम हमारे पारिवारिक मामले मे क्यों पड़ रही हो लेकिन अगर तुम पड़ ही गयी हो तो शांति से मेरी बात सुन कर अब्बा को समझाओ। इतना बोल कर मै एक पल के लिये चुप हो गया था। दोनो मेरी ओर बड़े ध्यान से देख रहे थे।

अपना लहजा बदलते हुए मैने कहा… मकबूल बट, जितनी बार तू मुझे काफ़िर कहता है उतनी बार तू अपनी नामर्दगी साबित करता है। तेरे कहने का मतलब है कि तेरी मर्जी से मेरी अम्मी किसी काफ़िर के साथ सोई थी जिसके कारण मै पैदा हुआ था। सारे कागज यही बताते है कि तुने मुझे गोद नहीं लिया है। इसका मतलब यह हुआ कि बाकी चारों लड़कियाँ भी तेरी नहीं थी क्योंकि हम सभी के स्कूल के कागजों पर तुझे बाप बताया गया है। इस सच्चायी को कोई झुठला नहीं सकता तो इसलिए अपनी जुबान पर अंकुश लगायेगा तो तेरे लिए अच्छा होगा। अब कानूनी बात बता रहा हूँ कि स्कूल से लेकर आज तक सभी सरकारी कागजों पर मेरे बाप की जगह मकबूल बट और माँ की जगह शमा बट का नाम दर्ज है। तेरे कहने से मुझे कोई भी कानून या फिर तेरा मुस्लिम समाज काफ़िर नहीं मानेगा। नीलोफर तुम चाहो तो मै तुम्हें अकेले मे दिखा सकता हूँ कि मेरा खतना भी हुआ है। अगर तू अपना काला इतिहास बता कर मुझे काफ़िर घोषित करने की कोशिश भी करता है तो याद रखना कि मै कानूनी तौर पर तुझे सारी जिन्दगी जेल मे एड़ियाँ रगड़ने के लिए मजबूर कर दूँगा। अब सोच ले मकबूल बट तू क्या चाहता है? मैने नीलोफर की ओर देख कर कहा… नीलोफर बीबी, अब इस आदमी को समझाओ कि इस मसले पर मुझसे उलझने मे यह सिर्फ मुँह की खाएगा और कुछ नहीं। आप दोनो अपने आप चले जाना। मुझे देर हो रही है। खुदा हाफिज। यह बोल कर मै वहाँ से निकल कर अपने आफिस की ओर चल दिया था।

मै मकबूल बट को जो बताना चाहता था वह मैने उसे बता दिया था। अपने आफिस पहुँचते ही मैने स्टैन्डर्ड प्रोटोकोल पर काम करना आरंभ कर दिया था। कैसे सुरक्षा एजेन्सियाँ हरेक थाने की मदद से उन कुछ चन्द बच्चों पर नजर रख सकती थी। कैसे उनके अभिभावकों के साथ समय-समय पर बातचीत करके उनके दोस्तों और पहचान वालों की शिनाख्त करके पत्थरबाजों की संख्या को कम कर सकते थे। मैने सुरक्षा एजेन्सियों के लिये दस पोइन्ट्स का उल्लेख किया था। कैसे उन बच्चों को अलग बुला कर पहले डराओ, फिर पुचकारो और फिर उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाओ। उन सभी बच्चों को यह लगना जरुरी है कि अब से उन पर सुरक्षा एजेन्सियों की नजर है। अगर एक बार फिर वह किसी ऐसी घटना मे देखे गये तो फिर चाहे कितना भी दबाव आये उनको तुरन्त सेना के हवाले करना ही बेहतर होगा। इसी के साथ मैने सुरक्षा एजेन्सियों के लिये कुछ खास सावधानी बरतने के लिये भी सुझाव दिये थे। हमे इसका खास ख्याल रखना होगा कि इस शिनाख्त की आढ़ मे पुलिस या अन्य सुरक्षाकर्मी कभी उन बच्चों को डरा धमका कर उनका यौन शोषण करने की जुर्रत न कर सकें। यह बात मुझे पूँछ जिले मे बातचीत के दौरान एक लड़की ने बतायी थी कि कैसे एक पुलिस वाला उसकी सहेली को हिरासत मे लेकर धमकी दे रहा था कि अगर वह उसके साथ हमबिस्तर न हुई तो उसके उपर संगीन चार्ज लगा कर जेल भिजवा देगा। यह सुन कर उसी दिन मै तुरन्त हरकत मे आ गया था। एसपी से मिलकर मैने उस सिपाही के खिलाफ एक विभागीय जाँच बिठवा दी थी। इसी कारण मैने अपनी रिपोर्ट मे हेल्पलाईन की सिफारिश भी की थी। तीस पन्नो की रिपोर्ट को मैने ब्रिगेडियर चीमा के सामने रख कर कहा था कि जब पत्थरबाजी पर रोक लगाने की सारी कोशिशें विफल हो गयी है तो एक बार इसको भी आजमा कर देख लेना चाहिए। उस वक्त ब्रिगेडियर चीमा ने सिर्फ इतना ही कहा था कि इस रिपोर्ट पर चर्चा करके ही वह कोई अंतिम निर्णय लें सकेंगें।

मै जैसे ही जाने के लिये उठा तो ब्रिगेडियर चीमा ने कहा… मेजर, हमने अब्दुल्लाह नासिर को छोड़ने का मन बना लिया है। मैने चौंक कर उनकी ओर देखा तो वह मुस्कुरा कर बोले… इस जंग मे हमे भी कुछ मोहरे उस मोर्चे मे बिठाने होंगें। खिन्न मन से मैने कहा… सर, आप बेहतर जानते है। …मेजर, मेरा वादा है कि बुरहान मुज्जफर वानी और जाकिर राशिद बट को तुम्हें प्लेट मे सजा कर दूँगा। बस कुछ दिन इंतजार करो। इन पर लगातार हमारी नजर है। अचानक मुझे कुछ याद आते ही मैने पूछा… सर, एक बात शायद हम भूल चुके है कि जामिया मस्जिद मे उन जिहादियों की जेब से एक पर्ची निकली थी जिस पर कुछ नम्बर लिखे हुए थे। क्या एमआई ने उन नम्बरों को डिकोड कर लिया है? ब्रिगेडियर चीमा ने कहा… अभी तक उन नम्बरों के मामले मे कुछ पता नहीं चल सका है। परन्तु वैसे ही नम्बर हमे नौग्राम की रेड मे भी मिले थे। …सर, मै आपके सामने एक बात रखने की काफी दिनो से सोच रहा था। खड़गवासला मे तोपखाने की ट्रेनिंग के दौरान हमे कुछ ऐसे ही सात अंकों के नम्बर दिये जाते थे। वह जीपीएस के द्वारा चिन्हित उस जगह के ग्रिड रेफ्रेंस हुआ करते थे। हमे अब पता है कि उन लोगों के निशाने पर 15वीं कोर का हेडक्वार्टर्स था तो एक बार यह चेक करके देख सकते है कि क्या वह यहाँ के ग्रिड रेफरेंस तो नहीं थे? ब्रिगेडियर चीमा ने मेरी बात पूरी सुने बिना किसी से फोन पर बात करना आरंभ कर दिया था। उन्होंने हाथ के इशारे से मुझे बैठने का संकेत दिया और दूसरी ओर की बात सुनने बैठ गये थे। उनके चेहरे पर तनाव की लकीरें देख कर मुझे भी घबराहट होने लगी थी। उन्होंने फोन रख कर मेरी ओर देखा और चिन्तित स्वर मे बोले… मै अभी अपने दोस्त कर्नल सरबजीत सिंह मान से बात कर रहा था। उसका कहना है कि सात अंकों का नम्बर जीपीएस का बताया हुआ ग्रिड रेफ्रेंस भी हो सकता है। हमारा मिसाईल सिस्टम भी पिनपोइन्ट टार्गेट के लिये जब सेटेलाइट के साथ संपर्क स्थापित करके उस स्थान का ग्रिड कोड तैयार होता है तो वह भी सात अंकों का नम्बर है जिसमे ग्रिड कोड डिग्री और मिनट्स मे मिलता है। हमारी अग्नि, पृथ्वी और परमाणु टिप्ड अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम इसी सेटेलाइट ग्रिड कोडिंग सिस्टम पर आधारित होता है। यह अत्यन्त गोपनीय जानकारी सिर्फ इसरो के पास होती है या फिर हमारे सेन्ट्रल कमांड सेन्टर मे होती है। दोनो ही स्थान सिक्युरिटी के हिसाब से अभेद्य माने जाते है।

वह तो बोल रहे थे परन्तु उनकी बात सुन कर मेरे पाँव के नीचे से भी जमीन खिसक गयी थी। अगर आईएसआई हमारे इस सिस्टम मे सेंध मारने मे सफल हो गया तो हमारी मिसाईल को वह किसी भी टार्गेट पर इस्तेमाल करने योग्य हो जाएगा। कुछ सोच कर मैने पूछा… सर, तो यह कैसे पता चलेगा कि वह सात अंकों का नम्बर किस पर आधारित है? …कर्नल मान कुछ नम्बरों से इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। मैने उनके पास जामिया मस्जिद मे मिले हुए सात अंको के चार नम्बर और नौग्राम मे मिले चार नम्बर भेज दिये है। हमको एक रेफ्रेंस कोड का टार्गेट का पता है जो 15वीं कोर का हेडक्वार्टर्स है। दूसरा टार्गेट जब तक पता नहीं चलता तब तक यह अंधेरे मे तीर मारने जैसा प्रयत्न होगा। इस सूचना के आधार पर तो इसका जिक्र मै किसी से भूल कर भी नहीं कर सकता। कर्नल मान मेरा बैचमेट है इसीलिये एक विश्वास पर मैने तुम्हारे शक के निदान के लिये उनसे बात करने की सोची थी। पहले वह आर्टीलरी मे सांबा सेक्टर मे सीओ थे फिर उनको मिसाईल सिस्टम के प्रशिक्षण के लिये रुस भेज दिया गया था। वहाँ से लौटने के बाद वह कुछ साल इसरो मे ट्रेनिंग पर रहा उसके बाद डीआरडीओ मे आ गया था। पुराना स्कूल के जमाने का दोस्त है। हमने एक साथ फौज मे भर्ती हुए थे तो आजतक संपर्क मे है। इतना बोल कर वह चुप हो गये थे।

…सर, नौग्राम मे पकड़े हुए लोगों का मुँह खुलवाया जा सकता है। …नहीं, वह पैदल सिपाही थे। टार्गेट तो कोई और देता है। अब्दुल्लाह नासिर जैसा आदमी ही टार्गेट के बारे मे जानकारी दे सकता है। हम दोनो के सामने एक दीवार खड़ी हो गयी थी। …मेजर, आप्रेशन आघात के फेस-2 मे कुछ बदलाव करना पड़ेगा। पहले मै सोच रहा था कि फेस-2 मे तुम्हारे निशाने पर अनैतिक गठजोड़ होगा परन्तु अब मुझे लग रहा है कि इस मसले को पहले सुलझाना चाहिए। …सर, आप ठीक कह रहे है। मै भी फेस-2 मे संयुक्त मोर्चे को छिन्न-भिन्न करने की सोच कर बैठा था परन्तु आपकी बात ने मुझे भी नये सिरे से सोचने के लिये मजबूर कर दिया है। …मेजर, संयुक्त मोर्चे मे शामिल सभी लोग टार्गेट के बारे मे निर्णय लेते है। बस अब इन सबको एक अलग लेन्स से देखने की जरुरत है। …सर, वैसे भी इनके सभी मुख्य नेता सीमा के दोनो साइड मेरी नजर मे है। सीमा के इस ओर मकबूल बट, अब्दुल लोन, मोहम्मद सईद, हाजी मोहम्मद और जाकिर मूसा व अन्य जिहादी अब मेरी नजर मे है। इसी तरह सीमा के उस पार पीरजादा मीरवायज, जकीउर और मुन्नवर लखवी, अजहर मसूद और फारुख मीरवायज मेरी नजरों से दूर नहीं है। बस आप कर्नल मान से यह पता कर लिजीए कि इस शक को पुख्ता करने के लिये आठ ग्रिड मार्किंग्स मे कितने टार्गेट होने अनिवार्य है। मै जानता था कि ब्रिगेडियर चीमा के दिमाग क्या चल रहा था इसीलिये उनसे इजाजत लेकर मै अपने कमरे मे चला आया था।

शाम ढल चुकी थी और अंधेरा होने लगा था। मै अपने घर जाने के लिये निकला ही था कि मेरी मुलाकात एक्स मेजर हसनैन अली से इत्तेफक से हो गयी थी। कार्गिल युद्ध मे घायल होने के पश्चात उनको डिसचार्ज मिल गया था। फौज ने एक काबिल अफसर खो दिया था। उस रोज वह हमारे एडमिन ब्लाक मे अपने लिये कोई काम देखने की मंशा से आये थे। मै वहीं से गुजर रहा था और मुझे देख कर वह मुस्कुरा कर बोले… मेजर, प्लीज स्माईल। अब मै उनको अपने चेहरे पर आये हुए तनाव के बारे मे कैसे कहता तो मैने जल्दी से मुस्कुरा कर उनका अभिवादन किया और उनसे सामान्य बात करते हुए आफिस के बाहर आ गया था। …सर, मै आपको कहीं छोड़ दूँ। नो थैंक्स बोल कर वह लंगड़ाते हुए अपनी कार की ओर चले गये थे। अचानक मेरे दिमाग मे कुछ आया तो मै भागते हुए उनके पास पहुँच कर बोला… सर, मै आपसे बात करना चाहता हूँ। कौनसा समय उचित रहेगा जब हम आराम से बैठ कर बात कर सकते है। मेजर हसनैन अली ने हँसते हुए कहा… भाई मै तो आजकल खाली हूँ। मेरे घर कभी भी आ जाओ। मैने उनका नम्बर और घर का पता लेकर विदा किया और अपनी जीप मे बैठ कर घर की ओर निकल गया था।

रात को मै टहलने के लिये सड़क की ओर निकल गया था। मेरा दिमाग ब्रिगेडियर चीमा की बात मे उलझा हुआ था। उस जिहादी के पास चार ग्रिड मार्किंग्स मिली थी। अब्दुल्लाह ने बताया था कि उनके निशाने पर हमारा हेडक्वार्टर्स था। यही बात मुझे परेशान कर रही थी। किसी भी जगह का ग्रिड कुअर्डिनेट्स दो ही हो सकते है तो उनका दूसरा टार्गेट कौनसा था। क्या अब्दुल्लाह दूसरा टार्गेट भी जानता था? अगर वह नहीं जानता था तो दूसरा व्यक्ति जो यह बात जान सकता था वह हिज्बुल का कमांडर जाकिर मूसा था। यही सोचते हुए मै अपने घर लौट रहा था कि मेरा सामना आयशा से हो गया था। वह भी अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। उसे देखते ही मैने पूछा…  तुम कहीं बाहर गयी थी? …क्यों? …कुछ दिनों से मैने तुम्हें देखा नही तो सोचा कि तुम बाहर गयी हुई हो। तभी अरबाज अपनी बीवी निशात के साथ घर से बाहर निकलते हुए बोला… आयशा आजकल काम करने लगी है। मैने आयशा की ओर देखा तो वह मुस्कुरा कर बोली…  दुख्तरान-ए-हिन्द नाम की एक स्वयं-सेवी संस्था के साथ मै जुड़ गयी हूँ। …यह तो तुमने बहुत अच्छा किया। इससे समय भी अच्छा कट जाएगा। अरबाज ने कहा… अपने लोन साहब की संस्था है। गरीब लड़कियों के लिये बहुत काम कर रही है। पता नहीं क्यों लोन का नाम सुनते ही मेरे दिमाग मे खतरे की घंटी बजने लगी थी। मै अपने घर की ओर चल दिया और वह तीनों टहलने के लिये आगे निकल गये थे।

दुख्तारान-ए-हिन्द का नाम मेरे दिमाग मे लगातार चोट कर रहा था। क्या यह नीलोफर की संस्था है? आलिया ने मुझे सिर्फ इतना बताया था कि नीलोफर लोन ने उसे अपनी संस्था से जुड़ने के लिये कहा था परन्तु आलिया ने कोई नाम नहीं लिया था। दोनो बहनें मेरा इंतजार कर रही थी। मुझे देखते ही जन्नत ने कहा… समीर, अगर अभी कुपवाड़ा जैसा कोई काम नहीं है तो एक बार किश्तवार चलते है। हमारे समाज के लोग अब तक पहाड़ से नीचे उतर आये होंगें। कुछ सोच कर मैने कहा… चलेंगें लेकिन उससे पहले मुझे कुछ काम करना है। इतना बोल कर मैने उन्हें वह काम समझाना आरंभ कर दिया। कुछ देर तक उस काम के हर पहलू को उनके सामने रख कर मैने पूछा… क्या तुम दोनो यह काम कर सकोगी? …क्यों इसमे क्या मुश्किल है। बस इतनी बात करके मै अपने कमरे मे चला गया था।

मैने अपना फोन उठाया और आसिया का नम्बर मिला कर कहा… आसिया। एक विषय पर मै तुम्हारी राय लेना चाहता हूँ। मै सोच रहा था कि एक ट्रस्ट बना कर अम्मी की जायदाद उसके हवाले कर दिया जाये तो कैसा रहेगा? इससे यह मकान और सेब के बागों की देखभाल भी हो जाएगी और हम मे से किसी पर इसके काम का बोझ भी नहीं पड़ेगा। …समीर तुम जो भी ठीक समझते हो वह करो। मै तुम्हारे साथ हूँ फिर भी एक बार आफशाँ और अदा से भी बात करके देख लो। …तुम कैसी हो? …ठीक हूँ। तुम्हारा कभी दिल्ली आना नहीं होता? …अभी तक तो नहीं लेकिन जब भी मौका मिला तो जरुर आऊँगा। कुछ देर आसिया से कश्मीर की बात करने के बाद मैने फोन काट दिया था। मेजर हसनैन अली से बात करने के बाद मेरे दिमाग मे इसका विचार आया था। आस्माँ के कमरे मे आते ही सारी दिमागी उलझनों को तिलांजली देकर मै उसकी ओर चला गया था।

मेरी अगली सुबह वकील फैयाज खान के फोन से आरंभ हुई थी। …समीर, तुम्हारे अब्बा ने तुम्हारी अम्मी की वसीयत पर अपना दावा ठोकने से मना कर दिया है। उन्होंने अपने सभी दावे खारिज कर दिये है। उनका नया प्रस्ताव है कि अगर तुम सभी सेब के बाग उन्हें दे दोगे तो यह मकान तुम अपने पास रख सकते हो। …अंकल, अगर मै ऐसा करने के लिए राजी नहीं हुआ तो? …तो फिर वह अपनी जायदाद पर जबरदस्ती कब्जा कर लेंगें। …अंकल आपके कहने का मतलब है कि वह अब गुंडागर्दी पर उतर आये है। इस हालात मे आप मुझे क्या सलाह देंगे? …जो मैने पहले दिन कहा था कि पहले वसीयत प्रोबेट हो जाने दो उसके बाद तुम जो ठीक समझो वह करना। …अंकल, इस प्रोबेट वाले काम को जल्द से जल्द पूरा करवाईये। यह बोल कर मैने फोन काट दिया था।

अपने आफिस बैठ कर अब्दुल लोन के बारे मे आयी हुई अब तक की इंटेल रिपोर्ट्स को छान रहा था। अब्दुल लोन अभी तक मेरे लिये एक छलावा बना हुआ था। उसके बारे मे बहुत सारी जानकारी कश्मीर से संबन्धित थी परन्तु उससे पहले की जानकारी नहीं मिल रही थी। अचानक एक अखबार मे छपे हुए एक साक्षात्कार मे अब्दुल लोन ने बताया था कि वह मुजफराबाद का मूल निवासी है। वह काम की तलाश मे यहाँ आया था। टकरु नाम के सेब के व्यापारी के यहाँ से उसने काम करना शुरु किया था। यह जानकारी मिलते ही मैने दूसरी रिपोर्ट्स की ओर ध्यान दिया तो एक खबर देखने को मिली कि 1990 मे हिन्दु पलायन के समय उसने टकरु फार्म्स पर कब्जा कर लिया था और बाद मे सरकारी कानून का सहारा लेकर कौड़ियों का भाव देकर उसका कानूनी मालिक बन बैठा था। उसी साल यहीं के एक सुन्नी परिवार की लड़की से उसने निकाह किया और फिर यहीं का बाशिन्दा होकर रह गया था। एमआई की गोपनीय रिपोर्ट ने बताया कि अगले दस साल रिश्वत और जिहादियों की सहायता से उसने अपना इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया था। अपनी ओर से उस रिपोर्ट के अन्त मे उन्होंने एक नोट चढ़ाया था कि उन्हें शक है कि अब्दुल लोन आईएसआई के लिए काम करता है। उसकी मुजफराबाद की जिंदगी के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी कि जैसे किसी ने उसके पारिवारिक इतिहास को जान बूझ कर मिटा दिया था। मुझे अब यकीन होने लगा कि नीलोफर का संबन्ध अब्दुल लोन की मुजफराबाद की पिछली जिंदगी से जुड़ा हुआ था।

अब्दुल लोन से जुड़े हुए सभी पहलुओं पर नजर डाल कर मै ब्रिगेडियर शर्मा से मिलने के लिये चला गया था। …सर, मैने आपको कुछ हार्ड ड्राईव्स दी थी। उसमे से क्या कुछ काम की जानकारी मिली? ब्रिगेडियर शर्मा ने फोन करके किसी को बुलाया और फिर मुझसे बोले… मेजर, ड्राईव्स से काम की जानकारी निकालना इतना आसान काम नहीं होता। हमारे पास कुछ रेफ्रेन्स पोइन्टस होने चाहिये जिसको हम ड्राइव्स की जानकारी के साथ चेक करके उसका महत्व समझ सकते है। फिलहाल हम अपनी ओर से उन ड्राईव्स को चेक कर रहे है। …सर, मै सिर्फ एक खास जानकारी के लिये आपके पास आया हूँ। क्या किसी ड्राइव मे सात अंकों कुछ नम्बर देखने को मिले है? ब्रिगेडियर शर्मा ने तुरन्त फोन उठा कर किसी से बात की और फिर बोले… सारी ड्राईव्स कैप्टेन नीलकंठ के चार्ज मे है। मैने उसको बुलाया है। तुम अपनी बात उसको बता देना। हो सकता है कि वह सात अंकों का नम्बर हमारी जाँच का रेफ्रेन्स पोइन्ट बन सके। तभी दरवाजे पर दस्तक हुई और दरवाजा खोल कर एक व्यक्ति ने प्रवेश किया और सैल्युट करके सावधान की मुद्रा मे खड़ा हो गया। …कैप्टेन, उन ड्राईव्स मे छिपी हुई कुछ खास जानकारी यह पता करना चाहते है। मेजर आप खुद बता दिजीए। मैने जल्दी से सात अंकों वाले नम्बर की कहानी समझाते हुए कहा… किसी भी ड्राईव मे अगर ऐसे नम्बर दिखे तो तुरन्त मुझे सुचित करना। यह काम अर्जेन्ट है। इतनी बात करके ब्रिगेडियर शर्मा से इजाजत लेकर मै बाहर आ गया था। धीमे कदमों से चलते हुए मै अपने आफिस पहुँच गया था।

मेरे असिस्टेन्ट ने मुझे देखते ही कहा कि ब्रिगेडियर चीमा पिछले एक घंटे से मुझे पूछ रहे है। मै तेजी से चलते हुए उनके कमरे की ओर चला गया। मुझे देखते ही बोले… बैठो मेजर। मै चुपचाप कुर्सी पर बैठ गया। वह टहलते हुए बोले… मेजर, खबर मिली है कि यहाँ पर सक्रिय सारे अलगावादी समूह और जिहादी तंजीमे अगले महीने श्रीनगर मे एक इज्तिमा कर रहे है जिसका उद्देश्य उस संयुक्त मोर्चा को आधिकारिक रुप देने का है। बाय द वे यह इज्तिमा क्या होता है? …धार्मिक बैठक। …मेजर इस इज्तिमा के प्रमुख संयोजक मकबूल बट और अब्दुल लोन है। …सर, क्या फारुक मीरवायज ने इसमे पैसा लगाया है? …पता नहीं। …क्या पाकिस्तानी संगठन लश्कर और जैश भी इसमे हिस्सा ले रहे है? …अभी पता नहीं चला है लेकिन अगर जमात-ए-इस्लामी इसके पीछे है तो हिज्बुल मुजाहीदीन भी इस इज्तिमा का हिस्सा है। मेजर अगर यह सब इकठ्ठे हो गये तो हमारे लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। राजनीतिक और आतंकी काकटेल तो वैसे ही आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है लेकिन खबर यह भी है कि केन्द्र सरकार के द्वारा गठित पर्यवेक्षक समिति के कुछ वामपंथी सदस्य भी इस इज्तिमा मे अनौपचारिक रुप से शामिल होंगें। इस इज्तिमा को रोकना अब हमारी प्राथमिकता है। यह निर्देश सीधे सेनाअध्य्क्ष की ओर से आये है। क्या तुम्हारे पास इसके लिए कोई सुझाव है? कुछ सोच कर मैने कहा… सर, मुझे सोचने के लिए तीन दिन का समय दीजिए। …ख्याल रहे मेजर कि हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। यह इज्तिमा किसी भी हाल मे नहीं होना चाहिये। अब तुम जा सकते हो। मै चुपचाप बाहर निकल आया था।

मेरे दिमाग मे इज्तिमा छाया हुआ था। ब्रिगेडियर चीमा का आंकलन संयुक्त मोर्चे के बारे मे बिल्कुल सही था। इसमे कोई शक नहीं था कि यह संयुक्त मोर्चा हमारे लिये बहुत सी मुश्किलें खड़ी कर देगा। समाज मे अराजकता अपने चरम पर पहुँच जाएगी। इसका क्या तोड़ हो सकता है? जब इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिला तो मैने दूसरी लाइन पर सोचना आरंभ कर दिया। लोन या बट की अकस्मात मौत क्या इस इज्तिमा को रोक सकती है? कुछ कहा नहीं जा सकता था क्योंकि अगर पाकिस्तान की ओर से इसका संयोजन किया जा रहा था तो यहाँ के लोग तो बस प्यादे मात्र थे। एक के जाने से कोई दूसरा सारे काम को संभाल सकता था। अचानक मेरा ध्यान फारुख मीरवायज की ओर चला गया था। अगर वह इसका मुख्य फाईनेन्सर है तो हमे उसको निशाने पर लेना चाहिए। उसके हटते ही क्या दोनो संयोजक फिर भी इज्तिमा करवा सकते थे? सच पूछिये तो मुझे उसकी संभावना भी सिफर की भांति लग रही थी। अब्दुल लोन और मकबूल बट दोनो दूसरों के पैसो पर पलने वाले जीवाणू थे। वैसे भी जिस तरह से मकबूल बट जायदाद के लिये दाव-पेंच इस्तेमाल कर रहा था उससे तो साफ था कि वह इस वक्त बड़े कठिन दौर से गुजर रहा था। अपने मकसद को पूरा करने के लिये वह कुछ भी कर सकता था।

अपने घर की ओर लौटते हुए मै संयुक्त मोर्चे के इज्तिमा को किसी तरह रोकने के बारे मे सोच रहा था। सारे मुख्य किरदारों के नाम मेरे सामने थे। इनमे से कोई भी ऐसा नहीं दिख रहा था जिसके अचानक गायब होने से इज्तिमा रोका जा सकता था। मैने अपने घर के मोड़ पर पहुँचा कि तभी मेरी नजर अरबाज पर पड़ी जो अपनी कार से उतर कर अपने घर मे प्रवेश कर रहा था। कुछ सोच कर मैने अपनी जीप उसके सामने रोकते हुए पूछा… अरबाज क्या तुमसे बात कर सकता हूँ? मुझे देख कर वह रुक गया था। मैने जल्दी से अपनी जीप एक किनारे मे खड़ी की और उसकी ओर बढ़ गया। …तुम्हें क्या बात करनी है? …कुछ संयुक्त मोर्चे के बारे मे पूछना है। …अन्दर चल कर बात करते है। इतना बोल कर वह अन्दर चला गया और मै उसके पीछे-पीछे हो लिया। उस आलीशान बैठक मे प्रवेश करते ही मेरी नजर काजी साहब पर पड़ी तो मै सावधान हो गया था। काजी साहब मसनद लगा कर दीवान पर बैठे हुए थे। मुझे देखते ही उनकी आवाज गूँजी… नामुराद आज कौनसा बखेड़ा खड़ा कर दिया जो इसे यहाँ आना पड़ गया। अरबाज उनको अनसुना करके मुझसे बोला… तू बैठ, मै अभी आता हूँ। मै चुपचाप काजी साहब के सामने बैठ गया। …क्यों समीर आज इसने क्या किया? मैने जल्दी से कहा… कुछ नहीं काजी साहब। आज तो मै उससे मिलने आया था। काजी साहब अभी भी अविश्वास भरी नजरों से मुझे देख रहे थे। …काजी साहब मेरी बात पर विश्वास किजिये। मै अरबाज से संयुक्त मोर्चे के इज्तिमा के बारे मे कुछ पूछना चाहता था। काजी साहब उठ कर बैठक से चले गये और मै आराम से पीठ टिका कर बैठ गया।

कुछ देर के बाद निशात मेरे सामने चाय रख कर वापिस चली गयी थी। उसके पीछे-पीछे अरबाज मेरे सामने बैठते हुए बोला… बता क्या पूछना चाहता है? …मैने सुना है कि अगले महीने संयुक्त मोर्चे का इज्तिमा होने जा रहा है? …हाँ लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पायी है। …कौन लोग इसमे हिस्सा ले रहे है? वह कुछ पल चुप रहा और जैसे ही उसने बोलने के लिये मुँह खोला कि तभी काजी साहब की आवाज गूँजी… अरबाज, उसकी वर्दी देख कर सोच समझ कर बोलना। अबकी बार मैने जल्दी से कहा… काजी साहब, अपकी बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है कि यह कोई आम राजनीतिक इज्तिमा नहीं है। इसका मतलब तो यह हुआ कि यह एक देश विरोधी इज्तिमा है तो अब इसकी पूछताछ सेना स्वयं अपने तरीके से कर लेगी। अच्छा चलता हूँ। खुदा हाफिज। इतना बोल कर मै बिना किसी से कुछ कहे उनके घर से बाहर निकल आया था।

लान मे जन्नत और आस्माँ मेरा इंतजार कर रही थी। मेरी जीप को देखते ही दोनो गेट पर आ गयी थी। मेरे चेहरे पर तनाव देख कर जन्नत ने पूछा… चेहरा क्यों उतरा हुआ है, क्या किसी से कोई कहा सुनी हो गयी है? …कुछ नहीं बस आफिस के काम का बोझ है। इतना बोल कर मै अपने कमरे की ओर बढ़ गया था। खाना खाने के पश्चात कुछ देर ठंडे दिमाग से सोचने के लिये मै सड़क पर निकल गया था। इतना तो मै जानता था कि संयुक्त मोर्चे का इज्तिमा अलगाववादियों ने बुलाया था। क्या कश्मीर की राजनीतिक पार्टियाँ भी इस इज्तिमे मे सम्मिलित हो रही है? इस प्रश्न का उत्तर तो कोई मोर्चे से संबन्धित व्यक्ति ही दे सकता था। अबदुल्लाह ने बताया था कि काठमाँडु मे हुए इज्तिमा मे देश के विभिन्न कोनों से मौलाना और मौलवियों के साथ आईएसआई के जनरल मंसूर बाजवा ने भी भाग लिया था। यही बात मुझे बार-बार खटक रही थी कि कहीं काठमाँडु का इज्तिमा श्रीनगर के इज्तिमा का पूर्वाभ्यास तो नहीं था। अगर ऐसा हुआ तो अगले महीने श्रीनगर ही नहीं अपितु पूरी घाटी टाइमबम्ब पर बैठी होगी जिसके रिमोट का बटन सीमा पार मंसूर बाजवा के हाथ मे होगा। बेहद चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। एकाएक मेरी आँखों के आगे मिरियम का चेहरा आ गया था। एक रात पहले मैने जो निर्णय लिया था अब वह मुझे छिन्न-भिन्न होता हुआ लग रहा था।

मै चलते-चलते काफी दूर निकल आया था। मै अपने घर की दिशा मे मुड़ गया। नये सिरे से इस इज्तिमा को रोकने की योजना बनाने के लिये मेरे पास तीन दिन थे। मुझे इस काम के लिये मिरियम से बेहतर कोई और इंसान नहीं दिख रहा था। अपने कमरे मे पहुँच कर मै अपनी योजना बनाने मे जुट गया था। जन्नत और आस्माँ ने एक बार कमरे मे झाँक कर देखा तो मैने मना करते हुए कहा… आज अपने कमरे मे सो जाओ। मुझे कुछ जरुरी काम करना है। दोनो बेचारी मन मसोस कर वापिस चली गयी थी। उस रात काफी देर तक अपने अन्दर सही और गलत के बीच उलझा रहा था। अगली सुबह तक मेरे सामने सब कुछ साफ हो गया था। मेरी योजना की रुपरेखा कुछ हद तक तैयार हो गयी थी। अपने आफिस पहुँच कर सबसे पहले मैने ब्रिगेडियर चीमा को फोन लगाया… हैलो। …सर, मुझे इलेक्ट्रानिक सर्वैलेन्स सिस्टम चाहिये। कुछ माईक्रोफोन, वाईफाई, रिकार्डिंग डिवाईस, इत्यादि। अपनी योजना बनाने के लिये मुझे इसकी जरुरत है। …और कुछ? …नहीं सर। …ठीक है। कल तक यह सारा सामान मिल जाएगा। बस इतना बोल कर उन्होंने फोन काट दिया था। मेरे दिमाग मे एक योजना ने जन्म ले लिया था। यही सोचते हुए मै आफिस मे अपने मानीटर पर निगाहें गड़ाये हुए मिरियम से अगली मुलाकात का कोई रास्ता खोज रहा था।

 

 

रावलपिंडी

आर्मी हेडक्वार्टर्स के मीटिंग रुम मे बहुत से लोग बैठ कर दबी हुई आवाज मे बात कर रहे थे। सभी जनरल शरीफ और जनरल मंसूर का इंतजार कर रहे थे। अचानक द्वार खुला तो सारे हाल मे चुप्पी छा गयी थी। दोनो जनरल बात करते हुए हाल मे दाखिल हो गये थे। सभी का अभिवादन करके जनरल शरीफ अपनी कुर्सी पर बैठते हुए बोले… अच्छा हुआ आप सभी समय से पहुँच गये है। जनरल मंसूर ने बताया है कि अगले महीने श्रीनगर मे हमारी मदद से पहली बार संयुक्त मोर्चे का औपचारिक रुप से घोषणा होने वाली है। इसी सिलसिले मे आप लोगों को आज यहाँ बुलाया गया है। हम चाहते है कि उस इज्तिमा मे आप लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिजिये। हमारे वजीर इस वक्त भारत सरकार से बात कर रहे है कि उस इज्तिमा मे शिरकत के लिये मुजफराबाद का रास्ता तीन दिन के लिये अस्थायी वीसा के लिये खोल दिया जाये। सभी तंजीमो के मुखिया वहाँ पर पहुँचने चाहिये जिससे दुनिया को पता चले कि कश्मीर की आजादी की जंग आरंभ हो गयी है। जनरल शरीफ एक पल के लिये चुप हुये थे कि तभी एक मौलाना ने कहा… जनाब, आपकी बात तो काबिले तारीफ है परन्तु एक हिचक भी है। भारत सरकार कहीं इस मौके का लाभ उठा कर कुछ तंजीमों के मुखियाओं को हिरासत मे लेने की जुर्रत कर सकती है। अपने बिरादर लखवी, मसूद अजहर, सलाउद्दीन, व अन्य लोगो के खिलाफ तो उन्होंने बहुत पहले से वारन्ट निकाल रखा है। कुछ के खिलाफ अमरीकी सरकार ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है। ऐसी हालत मे उनका वहाँ जाना खतरनाक साबित हो सकता है। तभी जनरल मंसूर ने कहा… पीरजादा साहब, आपका कहना कुछ हद तक सही है। हमने भी इज्तिमा मे अपने लोगों का जाल ऐसा फैलाया है कि भारत सरकार चाह कर भी कुछ नहीं कर सकेगी। उस राज्य की पुलिस के संरक्षण मे आप सभी को सुरक्षा दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मिडिया के सामने भारत सरकार भी फौज भेजने से परहेज रखेगी।

एकाएक सवाल जवाब का सिलसिला आरंभ हो गया था। जनरल मंसूर बाजवा और जनरल शरीफ उन लोगों के सवालों जवाब देने मे व्यस्त हो गये थे।